मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी में किंग कोबरा कपल के आगमन से पहले सांपों का रेस्क्यू, भोजन और विशेष रूम तैयार।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
भले ही सर्प की दुनिया के बादशाह किंग कोबरा के आगमन में देरी हो लेकिन इसके भोजन के लिए अभी से इंतजाम किए जा रहे हैं। इस कपल के लिए मुकुंदपुर सफारी में सांपों को पकड़े जाने का क्रम जारी है। जानकारी के मुताबिक सफेद शेरों की मुकुंदपुर सफारी के रेप्टाइल फैमिली की शान बढ़ाने के लिए किंग कोबरा के आगमन की तैयारी की जा रही है। इसके आगमन में अभी मौसम रुकावटें डाल रहा है लेकिन जैसे ही यह अनुकूल होगा वैसे ही किंग कोबरा सफारी की शान बढ़ाने आएगा। हालांकि, अभी से ही किंग कोबरा कपल के लिए भोजन के इंतजाम किए जा रहे हैं। जानकारों की माने तो किंग कोबरा सांप का ही सेवन करता है जिसके लिए सफारी सांप पकड़ने सहित रेस्क्यू से आए सांपों को एकत्रित कर पालन-पोषण करने में जुटी हुई है।
बना गया नया रूम
मुकुंदपुर सफारी में किंग कोबरा कपल के लिए नया रूम तैयार किया गया है। सफारी से जुडेÞ विश्वस्त सूत्रों की माने तो यहां के रेप्टाइल सेक्शन में किंग कोबरा कपल के लिए 20 बाई 20 का एक रूम तैयार किया गया है। इस रूम में इन कपल के लिए प्राकृतिक वातावरण देने के भी इंतजाम किए गए हैं। जिसमें फूल, पेड़ और माटी के मटकों के जरिए बिल बनाए गए हैं ताकि इनका प्राकृतिक व्यवहार बना रहे। इसके अलावा छोटी-छोटी गुफाएं भी तैयार की गई हैं। यह रूम प्लाईवुड की मदद से बनाया गया है।
ऐसी है रेप्टाइल फैमिली
यहां के विश्व की इकलौती सफेद शेरों की सफारी में रेप्टाइल (सरीसृप) फैमिली में कई सदस्य हैं। जानकारी के अनुसार करीब 15 अजगर, 7 सेंडगोवा, 22 धामन, 6 मगर गोह, 2 पैंथर, 2 विंडर करैत सहित रसल वाइपर आदि हैं। जानकार बताते हैं कि किंग कोबरा कपल इनमें से धामन नामक सांप को आहार के रूप में ज्यादा पसंद करते हैं। इसके अलावा अन्य सांपों को भी खाता है। इसलिए इसे स्नेक ईटर भी कहा जाता है। इन समस्त जानकारियों के लिए संचालक मुकुंदपुर सफारी को लगातार 7 दिनों तक फोन घुमाया गया है लेकिन वह नो रिस्पांस ही रहा।
भोपाल से पहले मिली हरी झंडी
किंग कोबरा को सफारी में रखने की जंग मैहर के मुकुंदपुर ने जीत ली है। यह जंग भोपाल के वन विहार और मैहर के व्हाइट टाइगर सफारी के बीच चल रही थी। जानकारी के अनुसार भोपाल के वन विहार और मैहर के व्हाइट टाइगर सफारी ने केन्द्रीय अभ्यारण्य प्राधिकरण को एक साथ किंग कोबरा को लाने की अनुमति मांगी थी लेकिन वन विहार से पहले हमारी सफारी को यह अनुमति मिल गई।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।