देश में कर्ज के बोझ तले दबे सबसे बड़े राज्यों में पश्चिम बंगाल टॉप पर है। बंगाल को अपने रेवेन्यू का 42 फीसदी हिस्सा सिर्फ ब्याज के भुगतान में खर्च करना पड़ा है। वहीं सूची में नौवें स्थान पर मध्य प्रदेश है।आरबीआई के वित्त वर्ष-2025 के आंकड़ों से पता चलता है कि कई बड़े राज्यों में कर्ज के ब्याज का भुगतान उसके अपने टैक्स और नॉन-टैक्स रेवेन्यू का 42 प्रतिशत तक हिस्सा ले लेता है।

राज्यों में कर्ज के ब्याज का भुगतान उसके अपने टैक्स और नॉन-टैक्स रेवेन्यू का 42 प्रतिशत तक हिस्सा ले लेता है।
भोपाल/ नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
देश में कर्ज के बोझ तले दबे सबसे बड़े राज्यों में पश्चिम बंगाल टॉप पर है। बंगाल को अपने रेवेन्यू का 42 फीसदी हिस्सा सिर्फ ब्याज के भुगतान में खर्च करना पड़ा है। वहीं सूची में नौवें स्थान पर मध्य प्रदेश है। मप्र का वित्त वर्ष 2025 में टैक्स और नॉन-टैक्स रेवेन्यू 1.23 लाख करोड़ रुपए था, जिसमें से ब्याज के भुगतान पर 27,000 करोड़ रुपए या कुल कलेक्शन का करीब 22 फीसदी खर्च हुआ। बात दसवें पायदान की करें, तो यहां पर कर्नाटक है, जिसका कलेक्शन 2.03 लाख करोड़ का था और ब्याज भुगतान 19 प्रतिशत यानी 39,000 करोड़ रहा। यही नहीं, भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों पर नजर डाल लें, जिनसे पता चलता है कि कई बड़े राज्यों को कर्ज के बोझ तले दबकर अपने रेवेन्यू का एक बड़ा हिस्सा इनके ब्याज के भुगतान में खर्च करना पड़ता है।
राज्यों हो रही पैसों की कमी
आरबीआई के वित्त वर्ष-2025 के आंकड़ों से पता चलता है कि कई बड़े राज्यों में कर्ज के ब्याज का भुगतान उसके अपने टैक्स और नॉन-टैक्स रेवेन्यू का 42 प्रतिशत तक हिस्सा ले लेता है। इस भारी-भरकम ब्याज भुगतान की वजह राज्यों के पास सड़क, स्कूल, हेल्थ सर्विसेज और नए प्रोजेक्ट्स पर खर्च करने के लिए पैसों की कमी हो जाती है।
मध्यप्रदेश: हर दिन 125 करोड़ का कर्ज
मध्यप्रदेश सरकार पिछले दो वर्षों में हर दिन औसतन 125 करोड़ रुपए का कर्ज ले रही है। राज्य पर कुल कर्ज अब 4,64,340 करोड़ तक पहुंच गया है, जो राज्य के कुल वार्षिक बजट से भी 43,000 करोड़ ज्यादा है। आंकड़े गवाही देते हैं कि 22 साल पहले राज्य पर कुल कर्ज मात्र 20,000 करोड़ था। आज अकेले ब्याज चुकाने में ही सरकार को सालाना 27,000 करोड़ रुपए खर्च करने पड़ रहे हैं।
प. बंगाल: 45 हजार करोड़ भरी ब्याज
वित्त वर्ष 2025 में पश्चिम बंगाल पर ब्याज भुगतान का बोझ अन्य राज्यों की तुलना में सबसे ज्यादा था। राज्य को टैक्स और नॉन टैक्स रेवेन्यू से 1.09 लाख करोड़ रुपए मिले थे, लेकिन सिर्फ ब्याज भुगतान पर 45 हजार करोड़ से अधिक खर्च किए गए। इसका मतलब हुआ कि उसके राजस्व का 42 फीसदी हिस्सा तो ब्याज चुकाने में ही चला गया।
पंजाब दूसरे-बिहार तीसरे नंबर पर
दूसरे पायदान पर पंजाब रहा, जिसने अर्जित रेवेन्यू का 34 प्रतिशत हिस्सा ब्याज भुगतान करने में खर्च कर दिया। पंजाब का राजस्व कलेक्शन 70,000 करोड़ रुपए था और इसने कर्ज के ब्याज भुगतान पर करीब 24,000 करोड़ खर्च किए। इसके बाद तीसरे नंबर पर बिहार का नाम आता है, जिसने 62,000 करोड़ रुपए के रेवेन्यू में से 21 हजार करोड़ का ब्याज भुगतान किया और ये इसका 33 प्रतिशत रहा।
केरल-तमिलनाडु: कर्ज से बेहाल
केरल द्वारा वित्त वर्ष-2025 में 1.03 लाख करोड़ का रेवेन्यू कलेक्शन किया गया था और इसका 28 फीसदी या करीब 29,000 करोड़ रुपए तो ब्याज के भुगतान में ही चला गया। पांचवें नंबर पर तमिलनाडु रहा, जिसने अपने कलेक्शन में से 62,000 करोड़ रुपए या 28 प्रतिशत का ब्याज पेमेंट किया था। इसके टैक्स रेवेन्यू सबसे अधिक रहा, लेकिन कर्ज की मार से ये राज्य भी बेहाल रहा।
हरियाण-राजस्थान-आंध्र प्रदेश
टॉप-10 कर्ज के तले दबे राज्यों में अगला नंबर हरियाणा का है। हरियाणा ने 94,000 करोड़ का राजस्व जुटाने के बाद इसमें से 27 फीसदी या करीब 25,000 करोड़ रुपए का ब्याज भुगतान किया। सातवें पायदान पर राजस्थान था और राज्य ने 1.48 लाख करोड़ के राजस्व में से 38,000 करोड़ का ब्याज चुकाया। इसके अलावा आंध्र प्रदेश ने 1.2 लाख करोड़ रुपए के राजस्व पर 29 हजार करोड़ ब्याज भरा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत आज मध्यप्रदेश में में 5 साल तक की उम्र के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जा रही है। इसी कड़ी में रविवार को सुबह मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैतूल जिले के कुकरू में बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने बैतूल के प्रसिद्ध हिल स्टेशन कुकरू में रात्रि ग्रामीण शानु मंगल भुसुमकर के निवास पर भोजन किया। मुख्यमंत्री ने परिजनों के साथ श्रीअन्न से बना भोजन भी ग्रहण किया। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर ग्रामीण परिवार और आसपास के ग्रामीणों की प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहा।
मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य पुलिस सेवा (एसपीएस) के अधिकारियों का बड़ा तबादला आदेश जारी किया है। गृह विभाग की ओर से देर रात जारी आदेश में डीएसपी स्तर के 65 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस फेरबदल में कई जिलों के नगर पुलिस अधीक्षकों (सीएसपी) और एसडीओपी की नई पदस्थापना की गई है।
महाकाल की नगरी उज्जैन में आगामी सिंहस्थ-2028 को दिव्य, भव्य और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सीएम ने कहा- उज्जैन की विशेषता यह है कि यह नगरी स्वयं लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। यहां आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव प्रदान करना प्रशासन और समाज की साझा जिम्मेदारी है।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े में पति इतना आक्रोशित हो गया कि उसने अपने दो मासूम बच्चों व पत्नी को कुल्हाड़ी से काट दिया और खुद भी ट्रेन से जाकर कट गया। यह घटना माता बसैया थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव की है।
मध्य प्रदेश में तेज आंधी-बारिश और बिजली गिरने से 6 लोगों की मौत। बालाघाट और देवास में हुए हादसों और प्रदेश के तापमान में आई गिरावट के साथ मानसून के ताजा अपडेट्स यहाँ जानें।
भोपाल जिला प्रशासन ने केरवा डैम के पास अवैध रूप से काटी गई 125 करोड़ की कॉलोनियों पर की बड़ी कार्रवाई। जानें मेंडोरी और बरखेड़ी बाज्याफत में हुई तोड़फोड़ का पूरा विवरण।
मध्य प्रदेश के धार में मुहर्रम पर सरकारी इमामबाड़े का ताला खुला। प्रशासन की कड़ी निगरानी के बीच दो पक्षों में झड़प, सन्नू चाचा के साथ मारपीट के बाद 5 लोगों पर BNS के तहत मुकदमा।
मैहर में 111 अपात्र व्यक्तियों को बीपीएल सूची में शामिल कर योजनाओं का लाभ दिलाने के मामले में ईओडब्ल्यू ने दो पूर्व सीईओ समेत छह अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
रीवा स्कूल शिक्षा विभाग में 23 वर्ष पहले लेखापालों को नियम विरुद्ध अन्वेषक पद पर पदोन्नति देने का मामला हाईकोर्ट में खारिज हो गया। कर्मचारियों को मूल पद पर लौटना होगा, हालांकि वेतन वसूली से राहत मिली है।