बिहार के नालंदा जिले के नूरसराय ब्लॉक में मिड-डे मील खाने के बाद 34 बच्चे बीमार पड़ गए। खाने में नमक की जगह गलती से डिटर्जेंट पाउडर मिलाने का मामला सामने आया है। जानिए पूरी घटना।

बिहार के नालंदा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सरकारी स्कूल में मिड-डे मील (मध्याह्न भोजन) खाने के बाद अचानक 34 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। मामला नूरसराय ब्लॉक के एक स्कूल का है, जहां लापरवाही के चलते खाने में नमक की जगह कथित तौर पर डिटर्जेंट पाउडर मिल गया था। गनीमत यह रही कि समय रहते बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

स्कूल के प्रधानाध्यापक शैलेंद्र कुमार सिंह ने स्थानीय मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि स्कूल में निर्धारित मेन्यू के अनुसार बच्चों को चावल और सोयाबीन-आलू की सब्जी परोसी जा रही थी। भोजन परोसने के दौरान एक छात्रा ने खाने के साथ अतिरिक्त नमक की मांग की। वह छात्रा स्कूल की ही एक रसोइया की पोती बताई जा रही है। आरोप है कि रसोइया ने गलती से नमक का डिब्बा उठाने के बजाय पास में रखा डिटर्जेंट पाउडर उठा लिया और छात्रा के खाने में मिला दिया। इसके बाद जब अन्य बच्चों ने अपनी साथी को अतिरिक्त नमक लेते देखा, तो उन्होंने भी नमक की मांग की। रसोइया की भूल के कारण अन्य बच्चों के खाने में भी वही डिटर्जेंट पाउडर परोस दिया गया, जिसके कुछ ही देर बाद बच्चों ने गले और पेट में तेज दर्द की शिकायत शुरू कर दी।
तबीयत बिगड़ने पर स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। शुरुआत में बच्चों को राहत देने के लिए गुनगुना नमक पानी दिया गया, लेकिन स्थिति को देखते हुए उन्हें तुरंत भागन बिगहा स्थित डेंटल कॉलेज और वहां से बेहतर इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला प्रशासन के अधिकारियों और डॉक्टरों के अनुसार, अस्पताल में सभी बच्चों की गहन जांच की गई। राहत की बात यह रही कि सभी 34 बच्चे (17 छात्र और 17 छात्राएं) पूरी तरह स्वस्थ हैं और खतरे से बाहर हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि डॉक्टरों की निगरानी में बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार है और किसी भी गंभीर प्रतिकूल प्रभाव की पुष्टि नहीं हुई है।
अधिकारियों ने बताया कि इस स्कूल में मिड-डे मील की सप्लाई ‘एकता शक्ति फाउंडेशन’ की नगरनौसा स्थित केंद्रीय रसोई के माध्यम से की जाती है। इस फाउंडेशन द्वारा नूरसराय समेत कई प्रखंडों के दर्जनों स्कूलों में रोजाना हजारों बच्चों के लिए भोजन भेजा जाता है। घटना के बाद शिक्षा विभाग और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी तुरंत हरकत में आए और अस्पताल पहुंचकर बच्चों का हालचाल जाना।

बिहार के मंत्री श्रवण कुमार ने भी अस्पताल का दौरा कर डॉक्टरों को उचित इलाज के निर्देश दिए हैं। फिलहाल प्रशासन द्वारा खाने के सैंपल की जांच कराई जा रही है और मामले की आगे की पड़ताल जारी है।
कोलकाता में बुधवार तड़के एक होटल में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस दर्दनाक अग्निकांड में 9 बांग्लादेशी नागरिकों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हैं।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के बाद अयोध्या लौटे गोपाल राव ने रामलला के दर्शन किए और ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से मुलाकात की।
बिहार के नालंदा जिले के नूरसराय ब्लॉक में मिड-डे मील खाने के बाद 34 बच्चे बीमार पड़ गए। खाने में नमक की जगह गलती से डिटर्जेंट पाउडर मिलाने का मामला सामने आया है। जानिए पूरी घटना।
सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस ने 20 जुलाई के संसद मार्च को गैरकानूनी बताया है। पुलिस हलफनामे के अनुसार प्रदर्शन में 2,800 से अधिक हिस्ट्रीशीटर शामिल थे और झड़प में 240 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए।
बिहार में नीट पेपर लीक के खिलाफ छात्र प्रदर्शन के दौरान फायरिंग मामले में राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर किया है। सरकार ने स्पष्ट किया कि सीवान में एके-47 से चली गोली से कोई घायल नहीं हुआ, जबकि पिस्टल से फायरिंग में तीन छात्र घायल हुए थे।
सुप्रीम कोर्ट ने 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारियों और महिला प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ज्यादती की जांच के लिए पूर्व जज की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय कमेटी गठित करने का आदेश दिया है।
सुप्रीम कोर्ट ने देश में मृत्युदंड देने के लिए फांसी के बजाय किसी कम दर्दनाक विकल्प-जैसे जहरीला इंजेक्शन या गोली मारने को अपनाने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया है। शीर्ष अदालत ने यह स्पष्ट किया कि इस याचिका के खारिज होने से भविष्य में इस मुद्दे पर वैधानिक व वैज्ञानिक जांच का रास्ता पूरी तरह बंद नहीं होता।
अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की रकम में कथित हेराफेरी के हाई-प्रोफाइल मामले में विशेष जांच टीम (एसआईटी) की अंतिम रिपोर्ट आते ही देशभर में सियासी तूफान और आस्था से जुड़ा नया विवाद छिड़ गया है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के लिए नए प्रदेश प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं। पार्टी ने इन राज्यों की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेताओं को सौंपी है। विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है, जबकि जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
दुनिया भर में आने वाले वर्षों में एक नया खाद्य और आर्थिक संकट खड़ा हो सकता है। वैश्विक वित्तीय सेवा फर्म जेपी मॉर्गन ने एक चेतावनी रिपोर्ट जारी करते हुए कहा है कि वर्ष 2027 में विश्व की खाद्य प्रणाली को एक बड़े आपूर्ति संकट का सामना करना पड़ सकता है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह