मध्यप्रदेश में महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने के लिए 'नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा' मनाया जा रहा है। 15 अप्रैल को भोपाल में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में पद्मश्री विजेता और समाज की प्रेरक महिलाएं शामिल होंगी

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' की मूल भावना को धरातल पर उतारने के लिए एक बड़े अभियान की शुरुआत कर चुकी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की है कि महिलाओं की राजनीतिक सहभागिता और उनके लोकतांत्रिक अधिकारों को नई ऊंचाइयां देने के लिए 15 अप्रैल को राजधानी के रवीन्द्र भवन में राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पारित ऐतिहासिक 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से पूरे प्रदेश में 10 से 25 अप्रैल तक "नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा" मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार, 15 अप्रैल को शाम 4 बजे रवीन्द्र भवन में भव्य समारोह होगा। कार्यक्रम के दौरान "महिला नेतृत्व की यात्रा" विषय पर एक विशेष प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जो प्राचीन काल से लेकर आधुनिक भारत तक महिलाओं के गौरवशाली इतिहास को दर्शाएगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस समारोह में शामिल होकर प्रदेश की महिलाओं को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री का कहना है कि सरकार का मुख्य उद्देश्य केवल कानून बनाना नहीं, बल्कि शासन व्यवस्था और नीति-निर्माण (Policy Making) की प्रक्रियाओं में महिलाओं की प्रत्यक्ष भागीदारी को सुदृढ़ करना है। सरकार चाहती है कि मध्यप्रदेश की लोकतांत्रिक संस्थाओं में महिलाओं की आवाज अधिक मुखर और प्रभावशाली हो।
इस गरिमामयी समारोह में समाज के हर वर्ग की सफल महिलाओं को आमंत्रित किया गया है:
विशिष्ट अतिथि: पद्मश्री से सम्मानित विभूतियां, प्रख्यात महिला चिकित्सक, वकील, कलाकार और इंजीनियर।
मैदानी शक्ति: लाड़ली बहना, लाड़ली लक्ष्मी, स्व-सहायता समूहों की सदस्य, और मैदानी स्तर पर कार्य करने वाली पर्यवेक्षक व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता।
मंत्रिमंडल की उपस्थिति: कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया, श्रीमती संपतिया उइके, श्रीमती कृष्णा गौर, श्रीमती प्रतिभा बागरी और श्रीमती राधा सिंह सहित वरिष्ठ शिक्षाविद सुश्री शोभा पेठणकर मौजूद रहेंगी।
इस अभियान का दायरा केवल शहरों तक सीमित नहीं है। डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया है। इसके अलावा, प्रत्येक विधानसभा और लोकसभा क्षेत्र में 'नारी शक्ति पदयात्रा' निकाली जा रही है। शिक्षण संस्थानों में 'युवा संवाद' के जरिए नई पीढ़ी को इस सामाजिक बदलाव और महिला अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
मध्य प्रदेश में गर्मी ने पकड़ी रफ़्तार। नर्मदापुरम सबसे गर्म शहर रहा, जबकि रतलाम और धार समेत 10 जिलों में मौसम विभाग ने लू की चेतावनी जारी की है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
मध्य प्रदेश में गर्मी ने पकड़ी रफ़्तार। नर्मदापुरम सबसे गर्म शहर रहा, जबकि रतलाम और धार समेत 10 जिलों में मौसम विभाग ने लू की चेतावनी जारी की है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
भोपाल के 70 इलाकों में बुधवार को बिजली मेंटेनेंस के कारण सप्लाई बंद रहेगी। रोहित नगर, भानपुर, और पुराने शहर के कई क्षेत्रों में 4 से 6 घंटे तक बिजली गुल रहेगी।
मध्य प्रदेश में 1 मई से देश की पहली डिजिटल जनगणना का हाउस लिस्टिंग फेज शुरू हो रहा है। मोबाइल ऐप के जरिए घर-घर जाकर 33 तरह की जानकारियां जुटाई जाएंगी। जानें पूरी प्रक्रिया
मध्यप्रदेश में महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने के लिए 'नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा' मनाया जा रहा है। 15 अप्रैल को भोपाल में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में पद्मश्री विजेता और समाज की प्रेरक महिलाएं शामिल होंगी
बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर महू में उत्सव का माहौल। सीएम मोहन यादव ने संविधान को अमर बताया, वहीं जीतू पटवारी ने घेरा। जानें आधी रात के भव्य आयोजन और व्यवस्थाओं की रिपोर्ट।
रीवा के करहिया में बिना पंचायत अनुमति 7 मंजिला भवन निर्माण और सरकारी जमीन कब्जे का मामला सामने आया। हाईटेंशन लाइन के बीच बन रही इमारत से स्थानीय लोगों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।
रीवा के नए कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने पदभार संभालते ही गांव पहुंचकर अनोखी पहल की। जतरी में कलेक्ट्रेट लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मौके पर समाधान के निर्देश दिए।
रीवा में बिजली विभाग की लापरवाही से शॉर्ट सर्किट से आग लगने से अमिलिया गांव में 40 बीघा गेहूं की फसल जल गई। किसानों को भारी नुकसान हुआ और मुआवजे की मांग तेज हो गई।
सीधी में मंदिर में चोरी का अनोखा मामला सामने आया, जहां चोर ने पहले पूजा कर भगवान का आशीर्वाद लिया और फिर मुकुट चुरा लिया। सीसीटीवी में कैद वारदात से आस्था और अपराध पर सवाल उठे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह