सिंगरौली जिले की एनसीएल जयंत परियोजना में अटेंडेंस विवाद के दौरान ओवरमैन ने क्लर्क पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। घटना में उपयोग हुआ चाकू भी बरामद किया गया।

हाइलाइट्स
सिंगरौली, स्टार समाचार वेब
एनसीएल जयंत परियोजना में मंगलवार सुबह पुराने टाइम आॅफिस में अटेंडेंस को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि एक कर्मचारी ने क्लर्क पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करते हुए कुछ घटे में गिरफ्तार कर लिया। वहीं आरोपी को न्यायालय में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार सुबह १० बजे ओवरमैन पद पर कार्यरत रामनरेश चौधरी देरी से टाइम आॅफिस पहुंचा। जब वह अटेंडेंस लगाने की कोशिश कर रहा थे, तब ड्यूटी पर तैनात क्लर्क धर्मेंद्र मिश्रा ने उन्हें रोका। इसके बाद दोनों के बीच वाद विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बड़ा की रामनरेश चौधरी गाली गलौज करते हुए आक्रोशित हो गया। उसने अपनी जेब से चाकू निकाला और धर्मेंद्र मिश्रा पर कई वार किए। हमले में धर्मेंद्र के सिर, पेट और कान में कई बार चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वही झगड़े की आवाज सुनकर पहुंचे लोगों ने घायल धर्मेंद्र को इलाज के लिए नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने गंभीर धाराओं पर मामला दर्ज करते हुए आरोपी की दर पकड़ शुरू की। जहां कुछ घंटे में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से चाकू भी बरामद कर लिया।
चौकी प्रभारी सुधाकर सिंह परिहार ने बताया कि आरोपी पहले अपने जुर्म छुपाने का प्रयास किया लेकिन बाद में वह टूट गया और अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपी के कब्जे से घटना में उपयोग में ले गए चाकू को भी बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने कहा कि एक दिन धर्मेंद्र मिश्रा को भस्मासुर का दिया था उसके बाद से ही वह रंजिश रखते थे। इसके बाद से आरोपी भी धर्मेंद्र मिश्रा से नाराज था। और आज आरोपी ने मारने की नियत से ही घर से चाकू लेकर निकला था और घटना को अंजाम दे दिया। आरोपी को दबोचने में मुख्य रूप से चौकी प्रभारी एसआई सुधाकर सिंह, एएसआई जिवेन्द्र मिश्रा, रवि गोस्वामी, दीपनारायण केवट, राजेश द्विवेदी, प्रआर सुनील मिश्रा, वीरेन्द्र पटेल, धीरेन्द्र अहिरवार, भूपेन्द्र सिंह, सुबोध तोमर, सिरदैलाल उईके, आर प्रकाश सिंह, महेश पटेल की भूमिका सराहनीय रही।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन का दौर खत्म होने के साथ ही चुनावी जंग दिलचस्प हो गई है। उम्मीदवारों द्वारा दाखिल हलफनामों से साफ हुआ है कि भाजपा-कांग्रेस, दोनों ही प्रमुख दलों के प्रत्याशी करोड़पति हैं, लेकिन दोनों पर लाखों का कर्ज भी है।
रीवा के संजय गांधी अस्पताल में सरकारी सीटी स्कैन मशीन उपलब्ध होने के बावजूद मरीजों को निजी सेंटर भेजे जाने के आरोप लगे हैं। मामले ने सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की पारदर्शिता और जवाबदेही पर सवाल खड़े किए हैं।
रीवा में पुरी धाम की परंपरा अनुसार भगवान जगन्नाथ को दिव्य औषधि अर्पित की गई। उपचार पूर्ण होने के बाद 16 जुलाई को भगवान रथ यात्रा के माध्यम से नगर भ्रमण कर श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे।
सतना के पोड़ी पतौरा-धवारी मार्ग की जर्जर हालत से पचास से अधिक गांवों के हजारों ग्रामीण परेशान हैं। बरसात में गड्ढों और कीचड़ के कारण दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं, जबकि सड़क निर्माण की मांग वर्षों से अधूरी है।
कोठी क्षेत्र के रामपुरा गांव में लकवाग्रस्त बुजुर्ग महिला को खाट पर अस्पताल ले जाने का वीडियो वायरल हुआ। ग्रामीणों ने बदहाल सड़क को जिम्मेदार बताया, जबकि प्रशासन ने खबर को भ्रामक बताते हुए अपना पक्ष रखा।
सतना में पोस्ट ऑफिस सेविंग्स बैंक के चेक तकनीकी कारणों से क्लियर नहीं हो रहे हैं। भुगतान अटकने से खाताधारकों और व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है, जबकि विभाग से स्पष्ट जवाब अब तक नहीं मिला।
सतना में नर्मदा जल पहुंचाने की परियोजना को लेकर अक्टूबर-नवंबर 2026 की नई समयसीमा सामने आई है। वर्षों से मिलती तारीखों के बीच टनल निर्माण अंतिम चरण में है, लेकिन लोगों का भरोसा अभी भी अधूरा है।
नागौद से गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाई गई प्रसूता की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया, जबकि अस्पताल प्रबंधन ने समय पर आवश्यक चिकित्सकीय प्रयास किए जाने का दावा किया।
सतना और मैहर में 5वीं-8वीं बोर्ड सेकंड चांस परीक्षा के बाद भी आठ हजार से अधिक छात्र असफल रहे। परिणामों ने स्कूलों की शैक्षणिक गुणवत्ता, निगरानी व्यवस्था और बुनियादी शिक्षा की गंभीर खामियां उजागर कर दीं।
मध्य प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव के बीच दतिया की सियासत में उस वक्त भूचाल आ गया, जब कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने से नाराज चल रहे वरिष्ठ नेता अवधेश नायक से मिलने खुद भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी उनके घर पहुंच गए। बीती देर रात हुई इस मुलाकात ने दतिया के सियासत में सुगबुगाहट तेज कर दी है।