नीरज चोपड़ा टखने की गंभीर चोट के कारण एशियन गेम्स, डायमंड लीग फाइनल और वर्ल्ड एथलेटिक्स अल्टीमेट चैंपियनशिप से बाहर हो गए हैं।

भारतीय स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा को एक बड़ा झटका लगा है। टखने की गंभीर चोट के कारण वह सितंबर में होने वाले एशियन गेम्स, 5 सितंबर को ब्रसेल्स में होने वाले डायमंड लीग फाइनल और 11 से 13 सितंबर तक बुडापेस्ट में होने वाली वर्ल्ड एथलेटिक्स अल्टीमेट चैंपियनशिप से बाहर हो गए हैं। नीरज ने शनिवार को सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी।
नीरज ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया कि लॉजेन डायमंड लीग में अपना सीजन बेस्ट थ्रो करने के कुछ ही समय बाद, ट्रेनिंग के दौरान उनके टखने में चोट लग गई। इस चोट के कारण उनका लिगामेंट फट गया है। उन्होंने कहा कि वह काफी मेहनत के बाद अपनी लय हासिल करने के बेहद करीब थे, जिसका उदाहरण लॉजेन में फेंका गया 88.04 मीटर का उनका शानदार थ्रो था, लेकिन अब उनका पूरा ध्यान सिर्फ रिकवरी और स्वास्थ्य पर है।
लॉजेन डायमंड लीग में दूसरा स्थान हासिल करने के बाद, नीरज ने शुक्रवार को ही ब्रसेल्स में होने वाले डायमंड लीग फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया था। इस सीजन में उन्होंने दो डायमंड लीग मुकाबलों (19 जून को दोहा और 21 अगस्त को लॉजेन) में हिस्सा लिया और दोनों बार दूसरा स्थान हासिल करते हुए कुल 12 अंक जुटाए थे। वह स्टैंडिंग में छठे स्थान पर रहकर फाइनल में पहुंचे थे, लेकिन अब चोट की वजह से वह इस खिताबी मुकाबले का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।
नीरज पिछले साल सितंबर से ही लोअर बैक इंजरी से परेशान चल रहे थे, जिसकी वजह से उनका 2026 का सत्र भी काफी देर से शुरू हुआ था। उन्होंने दोहा डायमंड लीग से वापसी की थी। इसके अलावा, ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में भी वह पूरी तरह फिट नहीं थे, फिर भी उन्होंने 85.83 मीटर का थ्रो कर देश के लिए सिल्वर मेडल अपने नाम किया था।
बता दें कि नीरज चोपड़ा ने 2018 जकार्ता और 2023 हांगझोऊ एशियन गेम्स में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीते हैं। इसके अलावा टोक्यो ओलंपिक 2021 में गोल्ड और पेरिस ओलंपिक 2024 में सिल्वर मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है। साथ ही, 2023 की बुडापेस्ट वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर वह इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने थे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
पैरा एशियन गेम्स 2026 में भारत की स्टार तीरंदाज शीतल देवी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है। बिना हाथों के तीरंदाजी करने वाली 19 वर्षीय शीतल ने महिला कंपाउंड क्वालीफिकेशन स्पर्धा में 720 में से 704 अंक हासिल कर विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
जापान के आइची-नागोया में 5वें पैरा एशियन गेम्स 2026 की शुरुआत हुई। सम्राट नारुहितो ने उद्घाटन किया। भारतीय दल की अगुवाई प्रमोद भगत और सिमरन शर्मा ने की।
5वें टी-20 मैच के बाद श्रेयस से वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में शामिल नहीं करने पर सवाल किया गया था। इस पर अय्यर ने कहा- मैं उससे यही कहता हूं कि तुम्हें मौका मिलेगा। कभी-कभी इंतजार करना पड़ता है। हमारे पास 2 शानदार ओपनर हैं।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवां और आखिरी टी-20 मुकाबला आज बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7 बजे खेला जाएगा। पांच मैचों की यह सीरीज 2-2 की बराबरी पर है, जहां भारत ने पहला और तीसरा मैच अपने नाम किया, जबकि वेस्टइंडीज ने दूसरे और चौथे मुकाबले में जीत हासिल की।
क्रिकेट वेस्टइंडीज के CEO क्रिस डेहरिंग ने 1997 के द्विपक्षीय क्रिकेट रेवेन्यू मॉडल की कड़ी आलोचना की है। जानिए कैसे इस मॉडल ने कैरेबियन क्रिकेट को वित्तीय संकट और पतन की ओर धकेल दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में एशियन गेम्स 2026 के भारतीय दल से मुलाकात की। केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन और खेल जगत में हुए बदलावों पर पीएम का आभार जताया।
टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज अभिषेक शर्मा फुल मेंबर नेशन में टी20 इंटरनेशनल में एक साल में सबसे ज्यादा छक्का लगाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने भारत के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ा है। सूर्या ने 2022 में यह रिकॉर्ड कायम किया था, जब उन्होंने एक ही साल में 68 छक्के जड़ दिए थे।
भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (BFI) में विवाद गहरा गया है। अध्यक्ष अजय सिंह ने महासचिव प्रमोद कुमार पर वित्तीय अनियमितताओं और अधिकारों के दुरुपयोग के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 के 15 मैचों के बाद साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज सेमीफाइनल में पहुंचीं। युवराज सिंह की कप्तानी वाली इंडिया चैंपियंस बाहर, जानिए समीकरण।
एशियन पैरा गेम्स 2026 से ठीक 5 दिन पहले मुख्य शूटिंग कोच जेपी नौटियाल को दल से हटाने पर मनीष नरवाल व मोना अग्रवाल समेत शीर्ष पैरा निशानेबाजों ने SAI मुख्यालय में विरोध दर्ज कराया।