नीट यूजी 2026 पेपर लीक केस में सीबीआई का बड़ा एक्शन। NTA पेपर-सेटिंग कमेटी की सदस्य मनीषा मंधारे दिल्ली से गिरफ्तार। लाखों रुपये लेकर घर पर रटवाए थे असली प्रश्न-उत्तर।

नई दिल्ली / पुणे। स्टार समाचार वेब
नीट यूजी 2026 (NEET-UG 2026) पेपर लीक मामले की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। सीबीआई ने महाराष्ट्र के पुणे की वरिष्ठ बॉटनी शिक्षिका और बायोलॉजी लेक्चरर मनीषा गुरुनाथ मंधारे को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मनीषा मंधारे राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा गठित उस बेहद गोपनीय और संवेदनशील पेपर-सेटिंग कमेटी का हिस्सा थीं, जिसने 3 मई को आयोजित हुई नीट परीक्षा का प्रश्नपत्र तैयार किया था। विशेषज्ञ के रूप में नियुक्त होने के कारण मंधारे की बॉटनी और जूलॉजी के मूल प्रश्नपत्रों तक सीधी पहुंच थी।
जांच में सामने आया है कि आरोपी मनीषा मंधारे ने परीक्षा से पहले अप्रैल 2026 में एक अन्य आरोपी मनीषा वाघमारे (गिरफ्तार 14 मई) के साथ मिलकर गहरी साजिश रची। वाघमारे के जरिए देश की इस प्रतिष्ठित परीक्षा में शामिल होने वाले चुनिंदा परीक्षार्थियों को एकजुट किया गया। इसके बाद मनीषा मंधारे ने अपने पुणे स्थित आवास पर एक 'सीक्रेट कोचिंग क्लास' चलाई। इस गुप्त क्लास में छात्रों से लाखों रुपये की मोटी फीस वसूल कर उन्हें नीट परीक्षा के असली सवाल और उनके सही जवाब बकायदा लिखवाए और रटवाए गए। 3 मई को जब परीक्षा हुई, तो ये सवाल हूबहू मैच कर गए।
सीबीआई के मुताबिक, मनीषा मंधारे की यह गिरफ्तारी इस पूरे सिंडिकेट के मुख्य मास्टरमाइंड प्रोफेसर पी वी कुलकर्णी और अन्य आरोपियों से कड़ाई से की गई पूछताछ के बाद हुई है। इससे पहले सीबीआई ने लातूर के रहने वाले केमिस्ट्री विशेषज्ञ प्रोफेसर पी वी कुलकर्णी को भी दबोचा था। कुलकर्णी भी वर्षों से एनटीए के पेपर सेट करने वाले पैनल में शामिल थे और उन्होंने भी अप्रैल के आखिरी हफ्ते में अपने पुणे वाले घर पर छात्रों को बुलाकर प्रश्न-उत्तर डिक्टेट कराए थे।
इस पूरे संगठित सिंडिकेट का भंडाफोड़ तब हुआ जब लातूर के कुछ सतर्क अभिभावकों ने प्रशासन से शिकायत की। शिकायत में बताया गया कि एक स्थानीय कोचिंग संस्थान के मॉक टेस्ट में पूछे गए 42 सवाल, नीट यूजी परीक्षा के असली प्रश्नपत्र से हूबहू मेल खा रहे थे। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने मामले की परतें खोलीं और गंभीरता को देखते हुए केस सीबीआई को सौंप दिया गया। जांच में पता चला है कि यह नेटवर्क छात्रों की आर्थिक पृष्ठभूमि देखकर उन्हें जाल में फंसाता था और इसके लिए बकायदा सेमिनार आयोजित कर पुराने छात्रों (विशेषकर इंजीनियरिंग बैकग्राउंड वाले युवाओं) को एजेंट के रूप में इस्तेमाल करता था।
पिछले 24 घंटों के दौरान सीबीआई ने देश भर में 6 अलग-अलग ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की है। इस कार्रवाई में संदिग्ध दस्तावेज, लैपटॉप, बैंक स्टेटमेंट और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं, जिनका फॉरेंसिक और तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा है। नीट 2026 पेपर लीक मामले में अब तक दिल्ली, जयपुर, गुरुग्राम, नासिक, पुणे और अहिल्यानगर से कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें से 5 मुख्य आरोपियों को अदालत ने 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाकर कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।
इंडियन कोस्ट गार्ड ने नशीले पदार्थों की तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है। इस आपरेशन में इंडियन कोस्ट गार्ड को गुजरात के एंटी-टेररिज्म स्क्वाड का भी साथ मिला। ये कार्रवाई लक्षद्वीप के पश्चिम में अरब सागर में समुद्री रास्ते पर की गई है।
पश्चिम बंगाल की राजनीति में उस वक्त हड़कंप मच गया जब प्रवर्तन निदेशालय ने राज्य के पूर्व पर्यटन मंत्री और प्रसिद्ध गायक-नेता इंद्रनील सेन से जुड़े परिसरों पर छापामार कार्रवाई की। ईडी की टीमों ने पूरे शहर में एक साथ कार्रवाई करते हुए कुल 15 परिसरों और 10 प्रमुख ठिकानों की गहन तलाशी ली।