केंद्र सरकार ने 'लीगल मेट्रोलॉजी (इंडियन स्टैंडर्ड टाइम) रूल्स, 2026' को अधिसूचित कर दिया है। जानिए मार्च 2027 से लागू होने वाले इस नए नियम के फायदे, उद्देश्य और अन्य खास बातें।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
केंद्र सरकार ने देश भर में समय के इस्तेमाल को लेकर एक बहुत बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया है। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने हाल ही में 27 अगस्त 2026 को ‘लीगल मेट्रोलॉजी (इंडियन स्टैंडर्ड टाइम) रूल्स, 2026’ को आधिकारिक तौर पर अधिसूचित कर दिया है। इन नए नियमों के तहत अब आने वाले साल यानी मार्च 2027 से देश के सभी कानूनी, प्रशासनिक, कारोबारी, डिजिटल और अन्य आधिकारिक कार्यों में केवल भारतीय मानक समय (IST) का ही उपयोग करना अनिवार्य होगा। यह नियम गजट में प्रकाशन के 180 दिन बाद पूरी तरह प्रभावी हो जाएंगे। सरकार का साफ निर्देश है कि बिना किसी विशेष छूट के सभी सरकारी और आधिकारिक दस्तावेजों में समय के लिए केवल IST का ही संदर्भ देना होगा।
आज के डिजिटल दौर में बैंकिंग, ऑनलाइन पेमेंट, टेलीकॉम, रेलवे, बिजली ग्रिड और कंप्यूटर नेटवर्क जैसी कई अहम सेवाएं पूरी तरह से सटीक समय पर निर्भर करती हैं। अब तक अलग-अलग सिस्टम में समय के अलग-अलग स्रोतों का इस्तेमाल होने के कारण टाइम-स्टाम्प में अंतर आ जाता था, जिससे लेन-देन और रिकॉर्ड रखने में गड़बड़ी की आशंका बनी रहती थी। इस नई व्यवस्था से देश भर के सभी डिजिटल और प्रशासनिक कार्यों में एकरूपता आएगी और समय के अंतर से होने वाला सारा भ्रम हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा। यदि कोई संस्थान नियमों का उल्लंघन करता है, तो उस पर लीगल मेट्रोलॉजी एक्ट के प्रावधानों के तहत सख्त जुर्माना भी लगाया जा सकता है।
भारतीय मानक समय को एकमात्र आधिकारिक मानक बनाने से देश के कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों को सीधा लाभ पहुंचेगा। इससे बैंकिंग सेक्टर और डिजिटल ट्रांजैक्शन में लेन-देन का बिल्कुल सटीक समय दर्ज हो सकेगा। इसके अलावा रेलवे, एयरपोर्ट और अन्य परिवहन सेवाओं के बीच तालमेल और अधिक बेहतर होगा। टेलीकॉम और इंटरनेट नेटवर्क का संचालन अधिक भरोसेमंद बनेगा, बिजली व्यवस्था में टाइम-कीपिंग सटीक होगी और आपातकालीन सेवाओं के बीच आपसी समन्वय को मजबूती मिलेगी।
इन नए नियमों का एक सबसे अहम पहलू विदेशी सैटेलाइट आधारित टाइम स्रोतों पर देश की निर्भरता को कम करना है। अब तक कई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सिस्टम विदेशी समय स्रोतों का उपयोग करते रहे हैं। इस कमजोरी को दूर करने के लिए सरकार भारतीय संस्थानों और लीगल मेट्रोलॉजी लैबोरेटरी के माध्यम से देश में ही सटीक समय उपलब्ध कराने का मजबूत बुनियादी ढांचा तैयार कर रही है। इसके साथ ही भारत के अपने स्वदेशी सैटेलाइट नेविगेशन सिस्टम NavIC और अन्य सरकारी मंजूरशुदा भारतीय टाइमिंग स्रोतों का उपयोग किया जाएगा।
सरकार इस पूरी योजना को ‘वन नेशन, वन टाइम’ (एक देश, एक समय) के विजन के तहत आगे बढ़ा रही है। इसी कड़ी में जुलाई 2026 के दौरान उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने बंगलूरू स्थित रीजनल रेफरेंस स्टैंडर्ड लेबोरेटरी (RRSL) में ‘व्हाइट रैबिट टेक्नोलॉजी’ पर आधारित एक आधुनिक भारतीय मानक समय प्रसार प्रदर्शन नेटवर्क की शुरुआत की थी। इस सफल पायलट प्रोजेक्ट के जरिए यह साबित किया गया कि किस प्रकार सटीक IST को बैंकिंग, टेलीकॉम, बिजली और डिजिटल गवर्नेंस जैसे क्षेत्रों तक आसानी से पहुंचाया जा सकता है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सैटेलाइट टीवी चैनलों के लिए एडवाइजरी जारी कर आतंकवाद-रोधी अभियानों की लाइव कवरेज, AI के गलत इस्तेमाल और प्रोग्राम कोड के उल्लंघन पर सख्त हिदायत दी है।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को SEM कोर्ट से राहत मिल गई है। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बाद न्यायिक हिरासत में भेजे गए दोनों नेताओं की जमानत पर पढ़ें पूरी अपडेट।
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन की तस्वीरें सामने आने के बाद विपक्ष आक्रामक हो गया है। कांग्रेस, टीएमसी, शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी ने केंद्र सरकार और पुरी से जवाब मांगा है।
भारतीय जनता पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विपक्ष और सीजेपी (CJP) के विरोध प्रदर्शनों पर तीखा हमला बोला है। संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि देश में प्रदर्शनों के जरिए तख्तापलट की साजिश रची जा रही है।
अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। अमृतसर से हथियार लाकर मुंबई पहुंचाने वाले चार और आरोपी गिरफ्तार। पढ़ें पूरी साजिश की विस्तार से जानकारी।
दिल्ली हाई कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ाने के विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट के निर्णय के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई की। न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद की पीठ ने मामले पर सुनवाई करते हुए टिप्पणी की कि याचिकाकर्ताओं द्वारा यह दूसरी बार शांति भंग की गई है, और भले ही संगठन वही है, लेकिन उनका मकसद बदल गया है।
पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री ने देश की आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था को बनाए रखने और नागरिकों की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर पुलिसकर्मियों को नमन किया।
देश भर में धूमधाम से मनाया गया दशहरा। पीएम मोदी ने दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में रामलीला कलाकारों की आरती उतारकर रावण दहन किया। जानिए पटना, पंचकूला और देश भर के अन्य बड़े शहरों के लाइव अपडेट्स।
लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा मौत मामले में मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश को यूपी एसटीएफ ने नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है।