'पंचायत 4' अमेजन प्राइम वीडियो पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है। जानें इस लोकप्रिय वेब सीरीज की शूटिंग किस गांव में हुई है - उत्तर प्रदेश के काल्पनिक फुलेरा में या मध्य प्रदेश के असली महोड़िया में?

सीजन अमेजन प्राइम वीडियो पर...ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कर रहा नंबर 1 पर ट्रेंड
स्टार समाचार वेब.
पापुलर वेब सीरीज 'पंचायत' का चौथा सीजन अमेजन प्राइम वीडियो पर है। इस बार भी 'पंचायत 4' ने आते ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नंबर 1 पर ट्रेंड करना शुरू कर दिया है। सीरीज की कहानी, कलाकारों के अभिनय और यहां तक कि इसकी लोकेशन ने भी दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि 'फुलेरा' गांव, जहां इस सीरीज की शूटिंग हुई है, वह उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में नहीं है, जैसा कि सीरीज में दिखाया जाता है?

'पंचायत' भारत की सबसे पसंदीदा सीरीज में से एक है, जो भारतीय ग्रामीण जीवन की वास्तविक और मार्मिक झलक प्रस्तुत करती है। सीरीज में कहानी को उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के काल्पनिक फुलेरा ग्राम पंचायत के इर्द-गिर्द बुना गया है, लेकिन असल में इसके चारों सीजन की शूटिंग मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के महोड़िया गांव में हुई है। यह गांव अब एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बन चुका है।
महोड़िया गांव, सीहोर जिला मुख्यालय से लगभग 8 से 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह भोपाल से भी महज 57 किलोमीटर दूर है, जहाँ सड़क मार्ग से आसानी से पहुँचा जा सकता है। 2019 से लेकर 2024 के बीच आए 'पंचायत' के सभी चार सीजन इसी गांव में फिल्माए गए हैं।
खास किरदार... जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, सान्विका, रघुबीर यादव और फैजल मलिक
यह भी बताया जाता है कि इस वेब सीरीज का नाम पहले 'एसडीओ साहब' रखा गया था, लेकिन बाद में शो के प्रोड्यूसर दीपक मिश्रा ने इसे बदलकर 'पंचायत' कर दिया, जो आज भारत की सबसे सफल और लोकप्रिय वेब सीरीज में से एक बन चुकी है।
'पंचायत' सीरीज में दिखाई गई लोकेशंस को देखकर यह स्पष्ट होता है कि गांव में बहुत कम बदलाव किए गए हैं। पानी की टंकी, मंदिर या आसपास के खेत-खलिहान - सभी कुछ ग्रामीण जीवन के वास्तविक स्वरूप को दर्शाते हैं। सीरीज में सिर्फ ग्राम पंचायत महोड़िया का नाम बदलकर 'ग्राम पंचायत फुलेरा' कर दिया गया है। शूटिंग से पहले, ग्राम पंचायत और मेकर्स के बीच एक एग्रीमेंट होता है, जिसके तहत मेकर्स को प्रतिदिन के हिसाब से शुल्क का भुगतान करना होता है। दिलचस्प बात यह है कि सीरीज में प्रधान मंजू देवी का घर, असल में महोड़िया के पूर्व सरपंच का घर है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज 23 जून को पद्म पुरस्कार 2026 प्रदान करेंगी। ममूटी को पद्म भूषण और आर माधवन को पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा।
ईरान की मशहूर सिंगर परस्तू अहमदी को बिना हिजाब यूट्यूब पर लाइव कॉन्सर्ट करने के कारण 74 कोड़े और 2 साल के प्रतिबंध की सजा मिली है। जानें मानवाधिकार संगठनों ने इस पर क्या कहा।
अभिनेता मोहनलाल की फिल्म दृश्यम-3 अब सिनेमाघरों में अपना सफर खत्म कर ही चुकी है। वहीं अपने थिएट्रिकल रन के दौरान इस फिल्म ने न केवल रिकॉर्डतोड़ कमाई की है, बल्कि कई शानदार उपलब्धियां भी हासिल की है। अभी इसका ओवरसीज कलेक्शन 111.7 करोड़ है।
अभिनेत्री संचिता उगाले की आत्महत्या के मामले में पिता मच्छिन्द्र उगाले ने किया बड़ा खुलासा। डिप्रेशन के साथ-साथ पैसों के लिए मानसिक प्रताड़ना की बात कही। प्रशासन से मांगी न्याय की गुहार।
टीवी इंडस्ट्री की एक लोकप्रिय अदाकारा के तौर पर अपनी पहचान बनाने वालीं संचिता उगले की सुसाइड की खबर ने हर किसी को झकझोर के रख दिया है। फैंस उनकी मौत की खबर सुनकर हैरान और हताश हैं।
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म दृश्यम-3, 21 मई कोई सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। सस्पेंस थ्रिलर फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों दोनों से तो अच्छा रिस्पांस तो मिला ही था, लेकिन बॉक्स आफिस पर हिंदी में रिलीज हुए बिना ही इस फिल्म ने रिकॉर्ड कायम किया।
OTT Releases This Week: 12 जून का शुक्रवार ओटीटी लवर्स के लिए बेहद खास है। अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' से लेकर अली फज़ल की 'राख' तक, नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो पर रिलीज हुईं ये 7 धमाकेदार फिल्में और वेब सीरीज। देखें पूरी लिस्ट।
अभिनेता राम चरण और अभिनेत्री जान्हवी कपूर की फिल्म पेद्दी बॉक्स आफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म की तारीफ हो रही हैं। मगर, साथ ही आलोचनाएं भी हो रही हैं। फिल्म में जान्हवी कपूर को जिस तरह दिखाया गया है, उस पर विवाद शुरू हो गया।
शिल्पा शिंदे द्वारा संजय कोहली पर झूठे यौन उत्पीड़न के आरोप स्वीकारने के बाद हिना खान का फूटा गुस्सा। हिना ने दूसरी क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर कसा तंज। जानिए क्या है पूरा विवाद।
लीवुड सुपरस्टार आमिर खान (Aamir Khan) अपनी पार्टनर गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) के साथ 5 जुलाई को बेहद सादगी से तीसरी शादी करने जा रहे हैं। जानें उनकी शादी की तारीख, वेन्यू और ऐज गैप से जुड़ी पूरी डिटेल।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह