पन्ना जिले में कुएं धंसने से मृत पांच मजदूरों का अंतिम संस्कार भारी जनसैलाब के बीच हुआ। परिजनों के विरोध और चक्काजाम के बाद पुलिस ने सरपंच, सरपंच पति और ठेकेदार पर मामला दर्ज किया।

हाइलाइट्स:
पन्ना, स्टार समाचार वेब
जिले के ग्राम पंचायत बीहरपुरवा के मजरा नयापुरवा में कुएं की खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से हुई पांच मजदूरों की दर्दनाक मौत के बाद बुधवार को पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बना रहा। मृतकों के शवों का अंतिम संस्कार शाम करीब 5:30 बजे गांव में किया गया, जिसमें हजारों ग्रामीणों के साथ जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। पांचों चिताएं एक साथ जलते देख गांव का माहौल गमगीन हो गया और लोगों की आंखें नम हो गईं। मंगलवार को ग्राम पंचायत की ओर से मनरेगा के तहत खुदाए जा रहे कुएं में मिट्टी धंसने से पांच मजदूरों की मौत हो गई थी। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया था। उनका कहना था कि जब तक दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं होगा और मुआवजे की घोषणा नहीं होगी, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। इसी कारण पांचों शव रातभर शवगृह में रखे रहे। बुधवार सुबह मृतकों के परिजन, ग्रामीण और कांग्रेस नेता माधवगंज चैराहे पर एकत्रित हो गए और दोषियों पर कार्रवाई तथा मुआवजे की मांग को लेकर चक्का जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक पन्ना-बांदा मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित रहा। सूचना मिलने पर तहसीलदार सुरेंद्र कुमार और थाना प्रभारी हरि सिंह ठाकुर मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से चर्चा कर जाम समाप्त कराया। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे परिजन और ग्रामीण अजयगढ़ थाने पहुंच गए, जहां उन्होंने जमकर हंगामा किया। परिजन लगातार पुलिस रिपोर्ट की प्रति और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते रहे। काफी देर चले घटनाक्रम के बाद पुलिस ने सरपंच सरोज पटेल, सरपंच पति संतोष पटेल और ठेकेदार रामबाबू पटेल के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया। रिपोर्ट दर्ज होने और उसकी प्रति मिलने के बाद ही परिजन शव लेने के लिए तैयार हुए। दोपहर करीब 2:30 बजे एंबुलेंस के माध्यम से पांचों शव गांव पहुंचाए गए। मृतकों में चुन्नू यादव पिता सिद्धू यादव, आशीष यादव पिता मुन्नी यादव, रामपाल यादव पिता गोरा यादव, राजकुमार यादव पिता छोटू यादव और चुनवाद पाल पिता दाऊआ पाल शामिल थे। बताया गया कि चुन्नू यादव का पुत्र मुंबई में काम करता है, जिसके गांव पहुंचने के बाद शाम करीब 5 बजे अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू हुई। गौरतलब है कि इस मामले में सरपंच एवं उसके पति पर तो मामला दर्ज हो गया है, लेकिन मामले में स्पष्ट होता है कि जिम्मेदार अधिकारियों ने व्यापक स्तर पर लापरवाही बरती है। सचिव, इंजीनियर एवं सीईओ पर भी कार्यवाही की मांग की जा रही है, ताकि इस तरह के हादसों की पुर्नवृत्ती न हो।
एक साथ जली पांच चिताएं
श्मशान घाट पर जब पांचों मजदूरों की चिताएं एक साथ जलीं तो पूरा गांव शोक में डूब गया। महिलाओं और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतकों के छोटे-छोटे बच्चों और बुजुर्ग माता-पिता की हालत देख वहां मौजूद लोग भी भावुक हो उठे। अंतिम संस्कार में प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार, खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा, विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह, कलेक्टर ऊषा परमार, पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू, एसडीएम संजय नागवंशी, तहसीलदार सुरेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार धनीराम अहिरवार, दीपेंद्र तिवारी सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता और मामले की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि पहले से जर्जर और दरारयुक्त कुएं में मजदूरों से काम कराया गया, जिसके कारण यह बड़ा हादसा हुआ। अब पूरे मामले की जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ में मेडिकल कॉलेज की घोषणा की और UCC लागू करने का संकल्प लिया। जानिए अमृत भारत योजना और जिले के विकास कार्यों से जुड़ी पूरी खबर।
जबलपुर के खितौला स्थित ईएसएएफ बैंक में 14 किलो सोना लूटने वाले मुख्य आरोपी सुनील पासवान को पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार किया है। जानें पूरी खबर।
मध्य प्रदेश का स्लीमनाबाद टनल प्रोजेक्ट बनकर तैयार। सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया निरीक्षण। 6 जिलों के 1450 गांवों को मिलेगा सिंचाई का लाभ। जानें इस इंजीनियरिंग चमत्कार की खासियत।
रीवा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में सोनोग्राफी रिपोर्ट से असंतुष्ट महिला ने फीस लौटाने की मांग करते हुए हंगामा किया। जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाने से कुछ देर तक अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
रीवा में फर्जी हलफनामा देकर अनुकंपा नियुक्ति पाने वाले सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी पर कार्रवाई हुई है। लोकायुक्त जांच के बाद निलंबन, वेतनवृद्धि की रिकवरी और विभागीय कार्रवाई के आदेश जारी किए गए हैं।
रीवा की अदालत ने दहेज हत्या मामले में दोषी सास और ससुर को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। न्यायालय ने दहेज प्रताड़ना और दहेज मृत्यु के आरोप सिद्ध मानते हुए कठोर दंड दिया।
रीवा में भगवान जगन्नाथ का दिव्य महास्नान, विशेष श्रृंगार और महाआरती के बाद भव्य रथयात्रा निकाली गई। नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह आरती, पुष्पवर्षा और भोग अर्पित कर भगवान का स्वागत किया।
सीधी जिले में स्कूल खुलने के बावजूद स्कूली वाहनों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी जारी है। ओवरलोड ऑटो, अनफिट बसें और बिना सुरक्षा सुविधाओं वाले वाहन बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं।
सिंगरौली नगर निगम की 92 लाख रुपये की स्ट्रीट लाइट परियोजना में अनियमितता और ठेकेदार को लाभ पहुंचाने के आरोप लगे हैं। भाजपा-कांग्रेस पार्षदों ने संयुक्त जांच, भुगतान रोकने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
मझगवां क्षेत्र में घर से लापता नौ वर्षीय बालक का शव जंगल में क्षत-विक्षत हालत में मिला। वन विभाग जंगली जानवर के हमले की आशंका जता रहा है, जबकि परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह