पन्ना की प्रतिभा सिंह सोलंकी ने 10वीं बोर्ड में 499 अंक लाकर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। जिले के 14 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में जगह बनाकर शिक्षा क्षेत्र में नई मिसाल पेश की।

हाइलाइट्स:
पन्ना, स्टार समाचार वेब
माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में पन्ना जिले ने इस वर्ष शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में अपनी अलग पहचान बनाई है। जिले की होनहार छात्रा कु. प्रतिभा सिंह सोलंकी ने 500 में से 499 अंक अर्जित कर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से जिले में खुशी और गर्व का माहौल है। प्रतिभा सिंह सोलंकी पिता भारतेंदु सिंह सोलंकी, सरस्वती ज्ञान मंदिर हाई स्कूल, गुनौर की छात्रा हैं। उन्होंने नियमित अध्ययन, अनुशासन और कठिन परिश्रम के दम पर यह सफलता प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, शिक्षकों और परिजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। इस वर्ष पन्ना जिले के कुल 14 छात्र-छात्राओं ने प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान बनाकर जिले का नाम रोशन किया है, जो शिक्षा के क्षेत्र में जिले की बढ़ती गुणवत्ता को दशार्ता है।
जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टॉप 10 सूची में अपनी जगह बनाई है। जिला स्तर पर भी परिणाम उत्साहजनक रहा है। इस वर्ष 10वीं का परिणाम 75.78 प्रतिशत तथा 12वीं का परिणाम 77.94 प्रतिशत दर्ज किया गया, जो जिले की शिक्षा गुणवत्ता में निरंतर सुधार को दशार्ता है। प्रतिभा सिंह सोलंकी के लिए यह सफलता आसान नहीं थी। उनके गांव हिनौती से स्कूल की दूरी लगभग 8 किलोमीटर है। वह प्रतिदिन बस से गुनौर स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर हाई स्कूल पढ?े जाती थीं। सीमित संसाधनों के बावजूद उनकी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अध्ययन ने उन्हें प्रदेश का टॉपर बना दिया। प्रतिभा के पिता भारतेंद्र सिंह गांव में रोजगार सहायक हैं, जबकि उनकी माता शासकीय शिक्षक हैं। परिवार ने उनकी पढ़ाई में पूरा सहयोग दिया। प्रतिभा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं शिक्षकों को देते हुए आगे चलकर यूपीएससी की तैयारी कर प्रशासनिक सेवा में जाने का लक्ष्य बताया है।
सरस्वती ज्ञान मंदिर गुन्नौर के प्राचार्य मनीष सिंह यादव के अनुसार प्रदेश मेरिट सूची में 14 विद्यार्थियों में से विद्यालय के 8 छात्रों ने मेरिट सूची में स्थान बनाया है, जो स्कूल के लिए गर्व की बात है। जिला शिक्षा विभाग की योजना अधिकारी दर्शना साखरे व पुष्पराज सिंह ने भी जिले के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त की है। खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने इस उपलब्धि पर फोन के माध्यम से बधाई दी। वही गुनौर विधायक डॉ. राजेश वर्मा प्रतिभा के घर पहुंचे जहां उन्होने होनहार बेटी प्रतिभा का स मान कर बधाई दी। वहीं नगर परिषद की अध्यक्ष अर्चना मलखान सिंह ने भी घर पहुंचकर शुभकामनाएं दीं।
प्रदेश मेरिट सूची में शामिल पन्ना जिले के विद्यार्थी
प्रदेश की सूची में कु. प्रतिभा सिंह सोलंकी, पिता भारतेंदु सिंह सोलंकी, सरस्वती ज्ञान मंदिर हाई स्कूल, गुनौर 499/500 प्रथम स्थान, अर्जुन सिंह राजपूत, पिता मंगल सिंह राजपूत, सरस्वती ज्ञान मंदिर हाई स्कूल, गुनौर 497/500 तृतीय स्थान, कु.. प्रियंका यादव, पिता नन्द किशोर यादव, शा. कन्या उ.मा.वि. अजयगढ़ 496/500 चतुर्थ स्थान, उदय मिश्रा, पिता राजेश मिश्रा, सरस्वती ज्ञान मंदिर हाई स्कूल, गुनौर 496/500 चतुर्थ स्थान, हर्ष त्रिपाठी, पिता रामफल त्रिपाठी, सरस्वती ज्ञान मंदिर हाई स्कूल, गुनौर 494/500 छठवां स्थान, विधान त्रिपाठी, पिता रामेश्वर प्रसाद त्रिपाठी, सरस्वती ज्ञान मंदिर हाई स्कूल, गुनौर 494/500 छठवां स्थान, आयुष तिवारी, पिता रामराज तिवारी, शा. हाई स्कूल, गुखौर 493/500 सातवां स्थान, नमन मिश्रा, पिता प्रमोद मिश्रा, सरस्वती ज्ञान मंदिर हाई स्कूल, गुनौर 492/500 आठवां स्थान, आदित्य सोनी, पिता राजेश सोनी, शा. उ.मा.वि. पहाड़ीखेरा 492/500 आठवां स्थान, नमन शुक्ला, पिता देवेंद्र कुमार शुक्ला, शा. हाई स्कूल, बड़ागांव 491/500 नौवां स्थान, कु. नेहा प्रजापति, पिता विधाधर प्रजापति, सरस्वती ज्ञान मंदिर हाई स्कूल, गुनौर 491/500 नौवां स्थान, प्रिंस सिंह राजपूत, पिता हरिचरण सिंह राजपूत, सरस्वती ज्ञान मंदिर हाई स्कूल, गुनौर 490/500 दसवां स्थान, अमर सिंह लोधी, पिता श्री राम स्वरूप सिंह लोधी, नेशनल पब्लिक स्कूल पन्ना 490/500 दसवां स्थान, अवध बिहारी चैहान, पिता राम दयाल लुनिया, शा. हाई स्कूल, गुखौर 490/500 दसवां स्थान प्राप्त किया है। इस शानदार उपलब्धि पर पूरे जिले में जश्न का माहौल है। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि पन्ना जिले के विद्यार्थी कठिन परिस्थितियों के बावजूद मेहनत के बल पर प्रदेश स्तर पर शीर्ष स्थान हासिल कर सकते हैं।
12वीं में 77.9 प्रतिशत रहा परिणाम, पन्ना के दो छात्र प्रदेश मेरिट में
माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा घोषित हायर सेकेंडरी कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम में पन्ना जिले ने बेहतर प्रदर्शन किया। इस वर्ष जिले का कुल परीक्षा परिणाम 77.94 प्रतिशत रहा। विशेष उपलब्धि यह रही कि जिले के दो मेधावी छात्रों ने प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान बनाकर पन्ना का नाम रोशन किया है। हायर सेकेंडरी परीक्षा में कुमारी काजल बाई द्विवेदी पिता विजय कुमार द्विवेदी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदी की छात्रा ने कला संकाय में 500 में से 482 अंक अर्जित कर प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त किया। वहीं नंदकिशोर पटेल, पिता बृजकिशोर पटेल, सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुनौर के छात्र ने साइंस और मैथ्स संकाय में 500 में से 483 अंक प्राप्त कर प्रदेश में दसवां स्थान हासिल किया। इन छात्रों की इस उपलब्धि पर जिले में खुशी का माहौल है। शिक्षकों एवं अभिभावकों ने विद्यार्थियों की मेहनत की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इन परीक्षा परिणामों में प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पन्ना सांसद बीडी शर्मा, विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह तथा गुनौर विधायक राजेश वर्मा ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पूरे पन्ना जिले के लिए गर्व का विषय है और अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत भी है।
कलेक्ट्रेट में मेधावी छात्रों का पूर्व मंत्री पन्ना विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह ने किया सम्मान
प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं का कलेक्ट्रेट सभागार में भव्य एवं गरिमामय स मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं पन्ना विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह ने सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को स मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिसके बाद एक-एक कर मेधावी विद्यार्थियों को आमंत्रित कर स मानित किया गया। विधायक ने अपने कहा कि ये बच्चे न केवल पन्ना जिले का बल्कि पूरे प्रदेश और देश का भविष्य हैं। इनकी मेहनत, लगन और अनुशासन ही इन्हें इस मुकाम तक लेकर आया है। सफलता कभी संयोग नहीं होती, यह वर्षों की कठिन मेहनत, त्याग और निरंतर प्रयास का परिणाम होती है। जो विद्यार्थी आज स मानित हो रहे हैं, वे आने वाले समय में समाज और देश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर गुनौर विधायक डॉ. राजेश वर्मा, कलेक्टर ऊषा राजे परमार, शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, प्रशासनिक अधिकारी एवं विद्यार्थियों के परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षक दिवस 2026 पर मध्यप्रदेश के 6 उत्कृष्ट शिक्षकों को नेशनल टीचर अवार्ड से सम्मानित किया। जानिए इन शिक्षकों के नाम और उनके विशेष योगदान के बारे में।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एसडीआरएफ स्टेट कमांड सेंटर पहुंचकर प्रदेश में वर्षाजनित परिस्थितियों और राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बाढ़ प्रभावितों को तत्काल भोजन, कपड़ा और राहत सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
भोपाल के मास्टर प्लान को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने सरकार की सैद्धांतिक अनुमति पर सवाल उठाए हैं और पुराने ड्राफ्ट का हवाला देते हुए 9 सितंबर को डेढ़ किलोमीटर लंबी 'रन फॉर मास्टर प्लान' दौड़ का ऐलान किया है।
मध्य प्रदेश में शिक्षक वर्ग 1, 2 और 3 के अभ्यर्थी पिछले 15 दिनों से नीलम पार्क, भोपाल में भूख हड़ताल कर रहे हैं। पद बढ़ाने और काउंसलिंग की मांग को लेकर चल रहे इस आंदोलन में अब राजनीति तेज हो गई है।
शिक्षक दिवस के अवसर पर भोपाल स्थित आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मंदिर पर जन्माष्टमी का त्योहार मनाने के बाद पैदल घर जा रही तीन महिलाओं को कंटेनर ने कुचल दिया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, दो ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-2.0 के वॉल वर्जन का लोकार्पण किया।
भोपाल के निशातपुरा थाने ने डेयरी की आड़ में गोकशी करने वाले 48 दिन से फरार 3000 के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।
बीना-आगासौद स्टेशन के बीच यार्ड रीमाडलिंग और तीसरी लाइन के काम के चलते 15 अक्टूबर तक भोपाल-दिल्ली और कटनी रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। श्रीधाम और इंटरसिटी एक्सप्रेस रद, शताब्दी का रूट बदला।
मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अखबारों के आधार पर PIL दाखिल करने पर नाराजगी जताई।