पन्ना में बिना अनुमति मिट्टी मुरुम उत्खनन कर सतना सड़क निर्माण का मामला उजागर, खनिज विभाग ने लीज से इनकार किया, प्रशासनिक मिलीभगत के आरोप, जांच और कार्रवाई की मांग तेज हुई

हाइलाइट्स:
सतना/पन्ना, स्टार समाचार वेब
सड़क निर्माण कार्य के दौरान अवैध उत्खनन का मामला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार पन्ना जिले के पहाड़ीखेड़ा से मझगवां तक लगभग 35 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण परियोजना में बड़े पैमाने पर बिना अनुमति मिट्टी और मुरुम का उत्खनन किया जा रहा है। उक्त सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग सतना द्वारा कराया जा रहा है।
आरोप है कि निर्माण कार्य कर रही ठेकेदार फर्म कृष्णा कंस्ट्रक्शन द्वारा ग्राम पंचायत उमरी के अंतर्गत हरद्वाही गांव की शासकीय भूमि पर सड़क किनारे गहरी खुदाई कर सैकड़ों डंपर मिट्टी और मुरुम निकाली जा रही है। इस सामग्री का उपयोग सीधे सड़क निर्माण में किया जा रहा है, जबकि इसके लिए खनिज विभाग से किसी प्रकार की वैध अनुमति या अस्थाई लीज नहीं ली गई है। खनिज विभाग के अधिकारियों के अनुसार संबंधित ठेकेदार द्वारा उत्खनन के लिए न तो अस्थाई लीज ली गई है और न ही विधिवत स्वीकृति प्राप्त की गई है। ऐसे में यह अवैध उत्खनन की श्रेणी में आता है। इसके बावजूद कार्य लगातार जारी है, जिससे विभागीय निगरानी और कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। नियमों के अनुसार किसी भी निर्माण कार्य के लिए मिट्टी, मुरुम या अन्य खनिज सामग्री निकालने के लिए खनिज विभाग से अस्थाई लीज लेना अनिवार्य होता है, ताकि उत्खनन पर रॉयल्टी शासन को प्राप्त हो सके। इसके अलावा मध्यप्रदेश गौण खनिज अधिनियम 1996 के नियमों के तहत भी संबंधित विभागों की अनुमति आवश्यक होती है।
अधिकारियों की मौन सहमति
स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार खुलेआम अवैध उत्खनन कर रहा है और इसमें ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों तथा कुछ प्रशासनिक अधिकारियों की मौन सहमति भी शामिल हो सकती है। ग्रामीणों का कहना है कि इस पर न तो पंचायत स्तर पर कोई रोक लगाई गई और न ही प्रशासन ने अब तक कोई सख्त कार्रवाई की है। वहीं इस मामले में संबंधित हल्का पटवारी का कहना है कि उनसे केवल अनापत्ति मांगी गई थी, जो दे दी गई, लेकिन आगे उत्खनन की अनुमति किस स्तर से मिली, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। विदित हो कि पन्ना जिले से अवैध उत्खनन कर सतना में सड़क बनाने का यह मामला बेहद संवेदनशील है, लोग बताते हैं कि सतना जिले में इस तरह के मनमानी की छूट नहीं हैं, यही कारण है कि पन्ना में ठेकेदार मनमानी पर आमादा हैं।
किसी में नहीं अंकुश लगाने की हिम्मत
मामला सामने आने के बाद भी संबंधित विभागों द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई न किए जाने से प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्राम पंचायत उमरी के सचिव ने बताया कि ठेकेदार ने उन्हें कोई अनुमति के बारे में बताया है, लेकिन अनुमति है या नहीं इस बारे में कोई जानकारी नहीं हैं, पंचायत स्तर से उक्त कार्य पर रोक लगाने का भी प्रयास नहीं किया गया। कुल मिलाकर ठेकेदार को मनमानी करने की खुली छूट दी गई, जानकारी के बाद भी खनिज विभाग ने भी अभी तक इस मामले पर कोई कार्यवाही नहीं की है, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और अवैध उत्खनन पर तत्काल रोक लगाई जाए।
खनिज विभाग पन्ना से पहाड़ीखेरा-मझगवां मार्ग निर्माण के लिए उत्खनन के लिए कोई अस्थाई लीज स्वीकृत नहीं की गई है, और न ही कोई अनापत्ति प्रदान की गई। यदि पन्ना की सीमा में ठेकेदार द्वारा उत्खनन किया जा रहा है, तो यह अवैध है, हमने टीम गठित की है, जल्द ही संयुक्त टीम कार्यवाही करेगी।
डॉ. रवि कुमार पटेल, उप संचालक खनिज विभाग पन्ना


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राष्ट्रीय स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में मध्य प्रदेश ने रचा इतिहास। इंदौर, जबलपुर और भोपाल ने देश के शीर्ष शहरों में बनाई जगह। जानिए पूरी विस्तृत रिपोर्ट।
भोपाल नगर निगम मुख्यालय में एक दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी ने महापौर मालती राय की कार में आग लगाने की कोशिश की। नियमितीकरण की मांग को लेकर हुए इस हंगामे की पूरी विस्तृत खबर पढ़ें।
दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित एआईएम कांग्रेस-2026 के दूसरे दिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के औद्योगिक विकास, कृषि और फूड प्रोसेसिंग की संभावनाओं को वैश्विक मंच पर रखा।
, विवाद बढ़ता देख विधायक शर्मा ने तुरंत सफाई देते हुए स्पष्ट किया कि उनका आशय भोपाल के स्थानीय काजी कैंप से नहीं, बल्कि "इस्लामाबाद वाले काजी कैंप" से था।
मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड ₹14,337 से बढ़ाकर ₹30,000 करने की मांग को लेकर हमीदिया अस्पताल के इंटर्न डॉक्टरों का उग्र प्रदर्शन। मुख्यमंत्री आवास मार्च के दौरान पुलिस से झड़प और वाटर कैनन का इस्तेमाल।
मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब पीने से 22 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें पिता-पुत्र भी शामिल हैं। 112 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने 30 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर 10 को गिरफ्तार किया है।
कल्पना मिश्रा की मौत के बाद रीवा मेडिकल कॉलेज में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ। डीन डॉ. सुनील अग्रवाल को सतना भेजा गया, जबकि डॉ. शशिधर गर्ग ने पदभार संभालते ही व्यवस्थाओं की समीक्षा शुरू की।
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा कर गंभीर मरीजों के उपचार की सघन मॉनीटरिंग के निर्देश दिए। सीनियर डॉक्टरों की जिम्मेदारी तय होगी और नर्सों की भर्ती होगी।
रीवा कमिश्नरी के सामने स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और अस्पतालों में कथित लापरवाही के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। विक्रांत भूरिया ने स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल पर निशाना साधते हुए इस्तीफे की मांग उठाई।
सीधी में तेंदुए की खाल बरामद होने के बाद एसटीएफ और वन विभाग की जांच मऊगंज तक पहुंची। पिपराही से तीन संदिग्ध हिरासत में लिए गए। तस्करी नेटवर्क के अंतरराज्यीय कनेक्शन खंगाले जा रहे हैं।