पन्ना पुलिस ने टाटा पावर सोलर की फर्जी डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलाने के नाम पर 1.60 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया। बिहार से तीन आरोपी गिरफ्तार हुए।

हाइलाइट्स
पन्ना, स्टार समाचार वेब
टाटा पावर सोलर की फर्जी डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलाने के नाम पर 1 लाख 60 हजार 200 रुपए की आॅनलाइन धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पन्ना पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में बिहार के पटना और समस्तीपुर से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से ठगी की रकम में से 47 हजार रुपए नगद और पांच मोबाइल फोन, जिनकी कुल कीमत करीब 60 हजार रुपए है, बरामद किए गए हैं। मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू ने सोमवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। एसपी ने बताया कि साइबर अपराध और आॅनलाइन ठगी के खिलाफ पन्ना पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।
थाना कोतवाली पन्ना क्षेत्र में एक फरियादी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि सोशल मीडिया पर उसे टाटा पावर सोलर की डिस्ट्रीब्यूटरशिप देने का विज्ञापन दिखाई दिया। विज्ञापन में दिए मोबाइल नंबरों पर संपर्क करने के बाद आरोपियों ने आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन और 25 वर्ष के एग्रीमेंट के नाम पर अलग-अलग किश्तों में कुल 1 लाख 60 हजार 200 रुपए विभिन्न बैंक खातों में जमा करा लिए। रकम लेने के बाद आरोपियों ने फरियादी को टाटा पावर सोलर का फर्जी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट भी भेजा। इसके बाद दोबारा रुपए की मांग किए जाने पर फरियादी को संदेह हुआ। उसने टाटा पावर सोलर के अधिकृत कस्टमर केयर से संपर्क किया, जहां उसे अपने साथ हुई धोखाधड़ी की जानकारी मिली। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली पन्ना में अपराध दर्ज कर धारा 318(4), 319(2) बीएनएस के तहत प्रकरण कायम कर जांच शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री वंदना चौहान और एसडीओपी पन्ना एसपी सिंह बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित मिश्रा के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और बैंक खातों में हुए लेन-देन का विश्लेषण किया। लगातार प्रयास के बाद संदिग्धों की पहचान कर पुलिस टीम ने समस्तीपुर और पटना बिहार में दबिश दी और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में पीयूष कुमार पिता मनोज, उम्र 19 वर्ष, निवासी भूतनाथ हाउसिंग बोर्ड, नेहर अपराजिता डिपार्टमेंट के पास, थाना अगमकुआं, जिला पटनाय विक्की उर्फ अभय कुमार पिता लालबाबू दास, उम्र 22 वर्ष, निवासी सुम्नहा, थाना चकमेहसी, जिला समस्तीपुर तथा नीरज उर्फ कृष्णा पिता श्रवण उर्फ शर्मन पासवान, उम्र 27 वर्ष, निवासी फतुहा, थाना फतुहा, जिला पटना बिहार शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी विज्ञापन तैयार करते थे। सोशल मीडिया के जरिए लोगों को टाटा पावर सोलर की डिस्ट्रीब्यूटरशिप देने का झांसा देकर विश्वास में लिया जाता था। इसके बाद अलग-अलग बैंक खातों में रकम जमा कराकर उसे निकाल लिया जाता था। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने अन्य लोगों के साथ भी इसी तरह धोखाधड़ी करना स्वीकार किया है। पुलिस इस संबंध में विस्तृत जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपियों से 47 हजार रुपए नगद और पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
कार्रवाई में निरीक्षक रोहित मिश्रा, प्रधान आरक्षक मनीष कश्यप, पुष्पेन्द्र मौर्य, आरक्षक रामगोपाल शुक्ला, दीपक सोनकिया एवं साइबर सेल टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई में शामिल पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

धार जिले के लिए 8 सितंबर का ऐतिहासिक दिन! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धार-छोटा उदयपुर रेल परियोजना के तहत नवनिर्मित रेलखंड का लोकार्पण किया।
भोपाल में सेंट्रल जीएसटी की बड़ी कार्रवाई। जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापे में 1 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी पकड़ी गई। सारंगपुर में किराना कारोबारियों पर भी स्टेट जीएसटी का शिकंजा।
रीवा में न्याय सत्याग्रह में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली और आदिवासियों के अधिकारों को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने डिप्टी सीएम से इस्तीफे की मांग की।
गुढ़ के भैरव बाबा मोड़ पर लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए एसडीएम ने सुरक्षा इंतजामों की पहल की। दोनों ओर स्पीड ब्रेकर, ब्लिंकिंग लाइट, सोलर लाइट, बेरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड लगाए जाएंगे।
रीवा की कलाकार विभूति मिश्रा ने सेनेटरी पैड से 5000 वर्गफुट का विशाल पोर्ट्रेट तैयार कर नया कीर्तिमान बनाने की पहल की। 30 हजार से अधिक पैड उपयोग कर जरूरतमंद महिलाओं को वितरित किए जाएंगे।
रीवा में उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला के आवास में कथित अवैध प्रवेश और हंगामे के विरोध में हजारों भाजपाई सड़क पर उतरे। आईजी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया, जिसके बाद एफआईआर दर्ज हुई।
पन्ना पुलिस ने टाटा पावर सोलर की फर्जी डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलाने के नाम पर 1.60 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया। बिहार से तीन आरोपी गिरफ्तार हुए।
सतना में पेयजल सप्लाई व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे हैं। जलकर प्रभारी ने फिल्टर प्लांट में ब्लीचिंग पाउडर की कमी, क्लोरीन गैस प्लांट बंद और चूना मिलाने के आरोप लगाए।
मझगवां के कानपुर गांव में दो वर्षीय अभिराम गंभीर कुपोषण से जूझ रहा है। सतना-मैहर में दो हजार से अधिक बच्चे गंभीर कुपोषित हैं, जबकि विभागीय प्रयासों के बावजूद समस्या लगातार बनी हुई है।
पितृपक्ष से पहले गया जाने वाली ट्रेनों में कन्फर्म सीटों की मारामारी बढ़ी। रेलवे ने विंध्य यात्रियों की सुविधा के लिए सतना होकर जबलपुर और रानी कमलापति से गया तक स्पेशल ट्रेनें घोषित की हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह