पटना के प्रसिद्ध शिक्षक खान सर (Faisal Khan) के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत कदमकुआं थाने में FIR दर्ज की गई है। नई धारा BNS 109 के तहत पुलिस कभी भी खान सर को गिरफ्तार कर सकती है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

पटना के मशहूर शिक्षक फैसल खान उर्फ 'खान सर' की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। राजधानी पटना की पुलिस ने अब खान सर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई तेज कर दी है। कदमकुआं थाने में खान सर के खिलाफ हत्या के प्रयास (Attempt to Murder) और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब उनकी गिरफ्तारी की तैयारी में जुट गई है।
पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर (FIR) का मुख्य आधार खान सर के सुरक्षाकर्मियों (बॉडीगार्ड्स) का बयान बना है। पुलिस हिरासत में गार्ड्स ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि घटना के वक्त खान सर ने उनसे कहा था, "तुम गोली चलाओ, बाकी सब मैं देख लूंगा।" इस बयान के सामने आने के बाद पुलिस ने खान सर को मामले में नामजद आरोपी बनाते हुए मुख्य साजिशकर्ता के रूप में शामिल किया है।
खान सर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 के तहत केस दर्ज किया गया है।
सजा का प्रावधान: इस गंभीर धारा के तहत दोषी पाए जाने पर 10 साल तक की जेल और भारी जुर्माने की सजा हो सकती है।
अग्रिम जमानत की गुंजाइश नहीं: यह एक गैर-जमानती धारा है, जिसके कारण खान सर को कोर्ट से अग्रिम जमानत (Anticipatory Bail) मिलने की उम्मीद बेहद कम है।
एफआईआर की खबर मिलते ही खान सर के कोचिंग संस्थान पर उनके वकीलों की टीम पहुंच चुकी है और कानूनी विकल्पों पर विचार कर रही है। दूसरी तरफ, पटना में कानून-व्यवस्था (Law and Order) न बिगड़े, इसके लिए आईजी (IG) ऑफिस में पुलिस के आला अधिकारियों की एक हाई-लेवल मीटिंग चल रही है। पुलिस प्रशासन ने छात्रों से विशेष अपील की है कि वे किसी भी कोचिंग सेंटर या अफवाहों के बहकावे में आकर सड़कों पर न उतरें।
इस पूरे विवाद पर खान सर ने अपनी अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा, "मुझे फिलहाल एफआईआर दर्ज होने की आधिकारिक जानकारी नहीं है। लेकिन मैं कानून का सम्मान करता हूं और जांच में पुलिस का पूरा सहयोग करूंगा।"
गार्ड्स द्वारा की गई फायरिंग पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि सुरक्षाकर्मियों ने आत्मरक्षा (Self Defense) में गोलियां चलाई थीं। हमला इतना अचानक था कि अगर गार्ड्स कदम नहीं उठाते तो अनहोनी हो सकती थी। फायरिंग की इस घटना को उनकी सिक्योरिटी एजेंसी देख रही है।
दरअसल, यह पूरा विवाद 2 जून की रात का है जब पटना स्थित खान सर के कोचिंग संस्थान 'खान ग्लोबल स्टडीज' पर कुछ असामाजिक तत्वों ने अचानक हमला कर दिया था। इस हमले के दौरान खान सर के प्राइवेट बॉडीगार्ड्स द्वारा हवाई फायरिंग करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस दोनों गार्ड्स को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है और खान सर से भी पूछताछ की जा चुकी है।
हमले वाले दिन खान सर ने पटना पुलिस की त्वरित कार्रवाई की जमकर सराहना की थी, लेकिन अब उनके सुर बदले-बदले नजर आ रहे हैं। खान सर ने कहा, "उस रात मारपीट हो रही थी। मुझे पता था कि पुलिस को मौके पर पहुंचने में थोड़ा वक्त लगेगा, क्योंकि पुलिस उड़कर तो नहीं आ सकती। इसीलिए गार्ड्स ने आत्मरक्षा में कदम उठाया। गार्ड आखिर रखे ही क्यों जाते हैं? ताकि वक्त पड़ने पर लोगों की जान बचाई जा सके।"
इसी बीच खान सर का क्लासरूम का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वे सीसीटीवी (CCTV) फुटेज दिखाकर छात्रों को घटना की सच्चाई बता रहे हैं। वीडियो में खान सर हाथ में किताब लेकर कहते नजर आ रहे हैं, "मैं विद्या की कसम खाकर कहता हूं कि उस दिन वहां भयानक पथराव और हमला हुआ था।"
उन्होंने आरोप लगाया कि कोचिंग के गार्ड को 20-25 लोगों ने सड़कों पर बेरहमी से पीटा, लेकिन मुख्य आरोपियों को पकड़ने के बजाय पुलिस मुद्दे को भटकाने की कोशिश कर रही है।
भावुक अपील करते हुए खान सर ने छात्रों से कहा कि उनका मकसद शिक्षा का व्यापार करना या पैसा कमाना नहीं है, बल्कि गरीब बच्चों को सस्ती शिक्षा देना है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा, "अगर खान ग्लोबल स्टडीज बंद हो गया, तो याद रखना कि अगले 6 महीनों के भीतर बाकी कोचिंग संस्थान अपनी फीस बढ़ाकर एक लाख से डेढ़ लाख रुपए तक कर देंगे।"

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने अमित शाह के खिलाफ मानहानि मामले में राहुल गांधी को बरी कर दिया है। अदालत ने फैसले के मुख्य आधार बताते हुए वादी भाजपा नेता को फटकार लगाई।
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले के साथ हादसा हो गया। सुलतानपुर के हलियापुर क्षेत्र में माइलस्टोन 89.5 के पास राहुल गांधी के काफिले के पीछे चल रही चार कारें और एक एंबुलेंस आपस में टकरा गईं। राहत की बात यह रही कि राहुल गांधी पूरी तरह सुरक्षित हैं।
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार भाटापारा जिले में एक बस खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि कम से कम 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि यह हादसा सुबह करीब 5:30 बजे सिमगा थाना क्षेत्र के दारचुरा गांव के पास हुआ।
बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात अर्नब तेजी से आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक यह 28 अक्टूबर की सुबह तक तट के पास पहुंच सकता है। इस दौरान इसके भीषण तूफान में बदलने की आशंका है।
पीएम मोदी ने ओडिशा के खुर्दा में RBI के अत्याधुनिक डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन किया। मुंबई सेंटर पर संकट आने पर भी UPI, RTGS और बैंकिंग सेवाएं ठप नहीं होंगी।
कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर ECINET सॉफ्टवेयर और AI के इस्तेमाल की जानकारी छुपाने का आरोप लगाया है। जयराम रमेश ने कहा कि आयोग मतदाता सूची के पुनरीक्षण (SIR) में हुई केंद्रीयकृत हेराफेरी को छुपा रहा है।
अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट में 11,200 मेगावाट की सियांग अपर प्रोजेक्ट के विरोध में हिंसा भड़की। एनएचपीसी ऑफिस और पुलिस थाने में आगजनी के बाद केंद्र ने 250 RAF जवानों को एयरलिफ्ट किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात की 139वीं कड़ी के जरिए देश और दुनिया के लोगों से अपने विचार साझा किए। इस दौरान उन्होंने अंगदान के महत्व, आईआईटी मद्रास के ब्रेन सेंटर, ई-संजीवनी स्वास्थ्य सेवा, और वोकल फॉर लोकल अभियान पर विशेष रूप से जोर दिया।
केंद्र सरकार ने तय सीमा से अधिक कीमत पर दवाएं बेचने वाली कंपनियों पर कुल 10,029.8 करोड़ का जुर्माना (ओवरचार्जिंग रिकवरी आर्डर) लगाया था। हालांकि, इसमें से अब तक केवल 1,582.4 करोड़ की ही वसूली हो सकी है, जबकि 8,447.4 करोड़ की राशि अभी भी वसूल की जानी बाकी है।
चक्रवात अर्णव धीरे-धीरे भयावह रूप ले रहा है। मौसम प्रणाली अवदाब में बदल चुकी है। आज शाम तक इसके गहरे अवदाब और सोमवार को चक्रवात में तब्दील होने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुमान के अनुसार, समुद्र में और ताकत जुटाने के बाद यह अत्यंत भीषण चक्रवात का रूप ले सकता है।