पवई थाना क्षेत्र के खमरिया मोड़ पर दशहरा विसर्जन के जुलूस के दौरान तेज रफ्तार बोलेरो ने भीड़ को कुचल दिया, जिससे दो लोगों की मौत और 25 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने एक करोड़ रुपये मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग करते हुए सड़क जाम कर दिया। पुलिस ने बोलेरो चालक को हिरासत में लिया और जांच शुरू कर दी है।

हाइलाइट्स
पवई, स्टार समाचार वेब
जिले के पवई थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहन्द्रा मार्ग पर खमरिया मोड़ पर दशहरा विसर्जन के लिए निकले चल जुलूस को तेज रफ्तार बोलेरो ने कुचल दिया। घटना के समय जुलूस में शामिल लोग दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए तालाब जा रहे थे। हादसा गुरुवार शाम लगभग 7 बजे हुआ।
बताया जाता है कि जैसे जुलूस खमरिया मोड़ पर पहुंचा पवई की ओर से आ रही बोलेरो ने पहले एक मोटर साइकिल सवार को टक्कर मारी और फिर चल जुलूस में मौजूद लगभग 25 लोगों को कुचल दिया। घायलों को तत्काल पवई स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को कटनी व जबलपुर रेफर कर दिया गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त हुआ। पुलिस ने घटना के बाद बोलेरो चालक को हिरासत में ले लिया और वाहन को जप्त कर लिया। घटना के स्थान पर भारी भीड़ और भावुक माहौल देखा गया। इलाज के क्रम में कटनी जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान राकेश पटेल, पिता जयराम पटेल, उम्र 36 वर्ष, निवासी खमरिया और पुरुषोत्तम पटेल, पिता रामशरण पटेल, उम्र 38 वर्ष, निवासी खमरिया की दर्दनाक मौत हो गई। अभी भी करीब एक दर्जन घायल गंभीर हालत में उपचाराधीन हैं और कुछ को जबलपुर रेफर किया गया है। अगले दिन शुक्रवार को आक्रोशित ग्रामवासी घटनास्थल पर जुटे और खमरिया मोड़ पर सड़क जाम (चक्का जाम) कर दिया। जाम के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ग्रामीणों ने मृतकों और घायलों के परिजनों के लिए कम से कम 1 करोड़ रुपये मुआवजा और प्रत्येक पीड़ित परिवार में किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग रखी। ग्रामीणों का कहना है कि बोलेरो चालक ने बेरहमी से जुलूस में मौजूद लोगों को कुचला, वे मामले की निष्पक्ष और सख्त जांच की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक चक्का जाम जारी रखा जाएगा। हालाकि अधिकारियों की समझाईश के बाद प्रर्दशनकारी शांत हुए और रास्ता बहाल किया गया। घायलों के इलाज के दौरान पवई विधायक प्रहलाद लोधी, एसडीओपी और थाना प्रभारी पवई स्वास्थ्य केंद्र पर पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया और परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। मौके पर भारी पुलिस बल भेजकर चक्का जाम हटाने और शांति स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने अभी तक बोलेरो चालक को हिरासत में लिया हुआ है और दुर्घटना के कारणों तथा आरोपियों की भूमिका की तहकीकात कर रही है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।