सतना जिले की पोड़ी पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना में गंभीर अनियमितताओं का खुलासा हुआ है। कई हितग्राहियों के घर बने बिना पूरी राशि निकाल ली गई और 139 आवासों की मजदूरी भी असली श्रमिकों के बजाय अन्य खातों में भेजकर हड़प ली गई। चार सदस्यीय जांच दल ने 10 लाख रुपये से अधिक की राशि वसूली योग्य पाई है। सचिव और सहायक सचिव के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
गरीब परिवारों को पक्के घर दिलाने के लिए शासन की प्रधानमंत्री आवास योजना पंचायतों में सचिवऔर सहायक सचिवों की कमाई का जरिया बन गई है। इस योजना में जयरतमंदों को घर मिले न मिले इस व्यवस्था से जुड़े लोगों के घर जरूर भर रहे हैं।
कुछ इसी तरह का हाल पोड़ी पंचायत में सामने आया है जिसमें पीएम आवास बने नहीं और राशि निकाल ली गई, यहां तक की मजदूरों की मजदूरी का ीाुगतान भी नहीं किया गया। मामले की शिकायत होने पर चार सदस्यीय टीम ने जांच की थी। माना जा रहा है कि जांच टीम ने लगभग दस लाख यपए वसूली योग्य पाया है। उधर ग्राम पंचायत के सचिव और सहायक सचिव के खिलाफ कार्यवाही का पत्र जिला पंचायत सीईओ को लिखा जा चुका है।
नहीं बने आवास
वहीं कई ऐसे हितग्राही भी है जिनको पीएम आवास की संपूर्ण राशि आवंटित होने के बाद भी अभी तक किसी के आवास नहीं बने। जांच दल के रिपोर्ट के आधार पर तत्कालीन सचिव गिरजा कुशवाहा एवं सहायक सचिव सोनू पांडेय द्वारा 10 लाख से अधिक की राशि वसूली योग्य पाई है। घोटाले के दोषी सचिव और सहायक सचिव का कच्चा चिट्ठा सामने आने पर अब कार्रवाई शुरू हो गई है। जिस पर जनपद द्वारा जिला पंचायत कार्यालय को कार्यवाही के लिए पत्र लिखा गया है।
चार सदस्यीय टीम ने की थी जांच
ग्राम पंचयत पोडी के सचिव, सहायक सचिव के खिलाफ की गई शकायतों की जांव के लिए चार सदस्यीय दल बनाया गया थ जिसमें रजनीश जायसवाल बीपीओ, प्रेमलाल चौधरी पंचायत समन्वयक अधिकारी, प्रभांशु कमल शुक्ला सहायक विकास अधिकारी एवं लक्ष्मीकांत तिवारी उचेहरा, ब्लॉक समन्वयक प्रधामंत्री आवास योजना को शामिल किया गया। टीम द्वारा मौके पर पहुंच भौतिक सत्यापन एवं दस्तावेज की जांच के दौरान पाया कि पंचायत द्वारा वित्तीय वर्ष 2016 से अब तक लगभग 509 प्रधानमंत्री आवास बनाए गए हैं जिनमें 139 आवासों में काम करने वाले श्रमिकों के खातों में उनकी मजदूरी भेजने के स्थान पर दूसरे खातों में मजदूरी की रकम डाल कर रुपए निकाल लिया गया है।
जनता के विकास कार्यों के लिए भेजी गई राशि को सचिव, सहायक सचिव अपना विकास कर रहे थे जिसकी शिकायत हमारे द्वारा की गई थी और विभाग द्वारा दल गठित कर जांच कराया गया है जिसके संबंध में शीघ्र दोषियों पर कड़ी कार्यवाही करते हुए रिकवरी कार्यवाही की जाए। उक्त गड़बड़ियां 3 सचिवों के कार्यकाल में हुई हैं पर मुख्य भूमिका रोजगार सहायक की है।
रमेश कुशवाहा लालजी, जनपद सदस्य
पोड़ी ग्राम पंचायत में पीएम आवास की शिकायत पर जनपद स्तरीय गठित दल ने जांच उपरांत रिपोर्ट प्रस्तुत की थी जिसे कार्यवाही के लिए जिला पंचायत कार्यालय भेजा गया है।
ओपी अस्थाना, सीईओ जनपद पंचायत उचेहरा


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षक दिवस 2026 पर मध्यप्रदेश के 6 उत्कृष्ट शिक्षकों को नेशनल टीचर अवार्ड से सम्मानित किया। जानिए इन शिक्षकों के नाम और उनके विशेष योगदान के बारे में।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एसडीआरएफ स्टेट कमांड सेंटर पहुंचकर प्रदेश में वर्षाजनित परिस्थितियों और राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बाढ़ प्रभावितों को तत्काल भोजन, कपड़ा और राहत सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
भोपाल के मास्टर प्लान को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने सरकार की सैद्धांतिक अनुमति पर सवाल उठाए हैं और पुराने ड्राफ्ट का हवाला देते हुए 9 सितंबर को डेढ़ किलोमीटर लंबी 'रन फॉर मास्टर प्लान' दौड़ का ऐलान किया है।
मध्य प्रदेश में शिक्षक वर्ग 1, 2 और 3 के अभ्यर्थी पिछले 15 दिनों से नीलम पार्क, भोपाल में भूख हड़ताल कर रहे हैं। पद बढ़ाने और काउंसलिंग की मांग को लेकर चल रहे इस आंदोलन में अब राजनीति तेज हो गई है।
शिक्षक दिवस के अवसर पर भोपाल स्थित आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मंदिर पर जन्माष्टमी का त्योहार मनाने के बाद पैदल घर जा रही तीन महिलाओं को कंटेनर ने कुचल दिया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, दो ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-2.0 के वॉल वर्जन का लोकार्पण किया।
भोपाल के निशातपुरा थाने ने डेयरी की आड़ में गोकशी करने वाले 48 दिन से फरार 3000 के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।
बीना-आगासौद स्टेशन के बीच यार्ड रीमाडलिंग और तीसरी लाइन के काम के चलते 15 अक्टूबर तक भोपाल-दिल्ली और कटनी रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। श्रीधाम और इंटरसिटी एक्सप्रेस रद, शताब्दी का रूट बदला।
मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अखबारों के आधार पर PIL दाखिल करने पर नाराजगी जताई।