दिल्ली के भारत मंडपम में AI समिट 2026 के दौरान प्रदर्शन करने वाले यूथ कांग्रेस नेताओं को ग्वालियर से हिरासत में लिया गया। जानिए क्या था पूरा विवाद और पुलिस की कार्रवाई।

ग्वालियर। स्टार समाचार वेब
दिल्ली पुलिस ने भारत मंडपम में हुए हाई-प्रोफाइल हंगामे के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार को ग्वालियर से यूथ कांग्रेस के दो और नेताओं, राजा गुर्जर और अजय कुमार को हिरासत में लिया गया। इससे पहले रविवार को जितेंद्र यादव को भी उनके आवास से उठाया गया था।
20 फरवरी को दिल्ली में चल रही AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारियों ने मंच पर चढ़कर अर्धनग्न होकर नारेबाजी की और सफेद टी-शर्ट लहराईं।
विवादास्पद टी-शर्ट: टी-शर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की तस्वीरें थीं, जिस पर लिखा था— 'PM इज कॉम्प्रोमाइज्ड'।
पहचान: प्रदर्शन के वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस ने आरोपियों की पहचान की और ग्वालियर पुलिस के सहयोग से विश्वविद्यालय व झांसी रोड थाना क्षेत्रों में दबिश दी।
हिरासत में लिए गए जितेंद्र यादव के पिता केशव यादव ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब 1:30 बजे पुलिसकर्मी दीवार फांदकर घर में घुसे।
"वे जबरदस्ती जितेंद्र के कमरे में गए, उसे थप्पड़ मारते हुए नीचे लाए और दिल्ली रजिस्ट्रेशन वाली स्कॉर्पियो में बैठाकर ले गए। हमें रात में बेटे से मिलने तक नहीं दिया गया।"
— केशव यादव, जितेंद्र के पिता
दिल्ली पुलिस की तिलक नगर थाना टीम तीनों आरोपियों को पूछताछ के लिए दिल्ली ले गई है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस प्रदर्शन की योजना में और कौन-कौन शामिल था।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के सागर जिले के बंडा में बीती देर रात 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं पांच लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना के बाद जहरीली शराब पीने की आशंका जताई जा रही है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षक दिवस 2026 पर मध्यप्रदेश के 6 उत्कृष्ट शिक्षकों को नेशनल टीचर अवार्ड से सम्मानित किया। जानिए इन शिक्षकों के नाम और उनके विशेष योगदान के बारे में।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एसडीआरएफ स्टेट कमांड सेंटर पहुंचकर प्रदेश में वर्षाजनित परिस्थितियों और राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बाढ़ प्रभावितों को तत्काल भोजन, कपड़ा और राहत सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
भोपाल के मास्टर प्लान को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने सरकार की सैद्धांतिक अनुमति पर सवाल उठाए हैं और पुराने ड्राफ्ट का हवाला देते हुए 9 सितंबर को डेढ़ किलोमीटर लंबी 'रन फॉर मास्टर प्लान' दौड़ का ऐलान किया है।
मध्य प्रदेश में शिक्षक वर्ग 1, 2 और 3 के अभ्यर्थी पिछले 15 दिनों से नीलम पार्क, भोपाल में भूख हड़ताल कर रहे हैं। पद बढ़ाने और काउंसलिंग की मांग को लेकर चल रहे इस आंदोलन में अब राजनीति तेज हो गई है।
शिक्षक दिवस के अवसर पर भोपाल स्थित आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मंदिर पर जन्माष्टमी का त्योहार मनाने के बाद पैदल घर जा रही तीन महिलाओं को कंटेनर ने कुचल दिया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, दो ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-2.0 के वॉल वर्जन का लोकार्पण किया।
भोपाल के निशातपुरा थाने ने डेयरी की आड़ में गोकशी करने वाले 48 दिन से फरार 3000 के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।
बीना-आगासौद स्टेशन के बीच यार्ड रीमाडलिंग और तीसरी लाइन के काम के चलते 15 अक्टूबर तक भोपाल-दिल्ली और कटनी रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। श्रीधाम और इंटरसिटी एक्सप्रेस रद, शताब्दी का रूट बदला।