मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की ग्वालियर खंडपीठ ने सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी (एडीपीओ) भर्ती प्रक्रिया में लिपिकीय कर्मचारियों को मिलने वाले 10 प्रतिशत विभागीय पदोन्नति कोटे को असंवैधानिक घोषित करते हुए रद्द कर दिया है।

कोर्ट की दोटूक-न्याय हित में व्यावहारिक अनुभव अनिवार्य
लिपिकीय कर्मचारियों की सीधी पदोन्नति पर लग गया ब्रेक
अब एडीपीओ के पदों पर आगे कोई नहीं होगी पदोन्नति
ग्वालियर। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की ग्वालियर खंडपीठ ने सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी (एडीपीओ) भर्ती प्रक्रिया में लिपिकीय कर्मचारियों को मिलने वाले 10 प्रतिशत विभागीय पदोन्नति कोटे को असंवैधानिक घोषित करते हुए रद्द कर दिया है। अदालत ने वर्ष 2002 में किए गए नियम संशोधन को संविधान के अनुच्छेद 14, 16 और 21 का उल्लंघन माना है। न्यायमूर्ति जीएस अहलूवालिया और न्यायमूर्ति अनुराधा शुक्ला की युगलपीठ ने रोहन शर्मा एवं करण श्रीवास्तव सहित अन्य की याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए स्पष्ट किया कि इस फैसले के बाद एडीपीओ पदों पर आगे कोई पदोन्नति नहीं की जा सकेगी। हालांकि, इस निर्णय से पूर्व जो पदोन्नतियां हो चुकी हैं, वे प्रभावित नहीं होंगी।
लिपिकीय संवर्ग से सीधे अधिकारी बनाने पर सवाल
वर्ष 2002 में मध्य प्रदेश लोक अभियोजन (राजपत्रित सेवा) भर्ती नियम, 1991 में संशोधन कर 10 प्रतिशत पद विभागीय पदोन्नति से भरने का प्रावधान किया गया था। इसके तहत कानून स्नातक, 7 साल का विभागीय अनुभव और निर्धारित आयु सीमा पूरी करने वाले सीआरपीसी क्लर्क, सहायक ग्रेड-तीन तथा एपीसीडी ग्रेड-तीन कर्मचारियों को पात्र बनाया गया था। शेष 90 फीसदी पद सीधी भर्ती से भरे जाने थे।
वकालत का व्यावहारिक अनुभव अनिवार्य
याचिकाकर्ताओं का तर्क था कि लिपिकीय कार्य करने वाले कर्मचारियों को अदालत में मुकदमों का संचालन, गवाहों से पूछताछ या पैरवी का व्यावहारिक अनुभव नहीं होता। केवल लॉ डिग्री के आधार पर उन्हें सीधे द्वितीय श्रेणी के अभियोजन अधिकारी पद पर पदोन्नत करना उचित नहीं है।
सरकार नहीं दे सकी संशोधन का आधार
हाईकोर्ट ने रेखांकित किया कि सरकार यह स्पष्ट नहीं कर पाई कि एक ही लिपिक संवर्ग में कानून स्नातक कर्मचारियों के लिए अलग पदोन्नति मार्ग बनाने का तर्कसंगत आधार क्या था। चूंकि इन कर्मचारियों के लिए पहले से ही तृतीय श्रेणी संवर्ग में पदोन्नति के अवसर उपलब्ध हैं, इसलिए एक ही पद से दो अलग-अलग पदोन्नति मार्ग बनाना गलत है।
न्याय व्यवस्था और जनहित में फैसला
अदालत ने दोटूक कहा कि लोक अभियोजक का काम केवल सरकारी पक्ष रखना नहीं, बल्कि निष्पक्ष और प्रभावी ढंग से न्यायिक प्रक्रिया में सहायता करना है। इसके लिए व्यावहारिक कानूनी ज्ञान आवश्यक है। लिपिकों को सीधे एडीपीओ बनाना मनमाना है, जिससे न्याय व्यवस्था और नागरिकों के अधिकारों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की ग्वालियर खंडपीठ ने सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी (एडीपीओ) भर्ती प्रक्रिया में लिपिकीय कर्मचारियों को मिलने वाले 10 प्रतिशत विभागीय पदोन्नति कोटे को असंवैधानिक घोषित करते हुए रद्द कर दिया है।
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के थाना दमुआ थाना अंतर्गत बालाघाट से इंदौर जाने वाली बस क्र. एमपी 09 एटी 0059 जो बस का ब्रेक फेल होने के कारण दमुआ झिरीघाट में टकरा गई। जहां बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए।
मध्य प्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में 1 से 3 नवंबर 2026 तक तीन दिवसीय 'राज्योत्सव' का आयोजन। थीम 'विरासत से विकास के पथ की ओर अग्रसर प्रदेश'। मोनाली ठाकुर और मामे खान के सांस्कृतिक कार्यक्रम, 102 मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति और किसानों को मिलेंगे ट्रैक्टर व ई-स्कूटर।
मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में 30.18 करोड़ के फर्जीवाड़े मामले में ईडी ने सिरोंज जनपद पंचायत के पूर्व सीईओ शोभित त्रिपाठी की 5.37 करोड़ की संपत्तियां अटैच की हैं। जानें पूरा मामला विस्तार से।
मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के 12 लाख सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते (DA) में 2% की बढ़ोतरी की है। पढ़ें कब से लागू होगा बढ़ा हुआ भत्ता और एरियर के भुगतान का पूरा शेड्यूल।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में लंबित जमानत अर्जियों के शीघ्र निराकरण के लिए चीफ जस्टिस के निर्देश पर 7 विशेष एकल पीठों का गठन किया गया है। 29 अक्टूबर से 6 नवंबर तक प्रतिदिन दोपहर 2:30 बजे सुनवाई हो रही है। पढ़ें पूरी विस्तृत रिपोर्ट।
जबलपुर हाईकोर्ट ने मध्य प्रदेश के 23 हजार ग्राम रोजगार सहायकों के हक में बड़ा फैसला सुनाया है। ट्रांसफर होने पर अब टीए और एचआरए मिलेगा। कोर्ट ने सरकार को 6 महीने में नीति बनाने के दिए निर्देश।
भोपाल के खजूरी थाना क्षेत्र में करवा चौथ के दिन सनसनीखेज मामला सामने आया है। व्रत खोलने के बाद आपसी नाराजगी के चलते 22 वर्षीय पत्नी ने फांसी लगाई, तो वहीं सदमे में पति ने भी पेड़ से लटककर जान दे दी।
रीवा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की एनएबीएच मान्यता के नवीनीकरण के लिए तीन सदस्यीय टीम 30 अक्टूबर से निरीक्षण करेगी। पिछली जांच में 60 आपत्तियां मिली थीं। डॉक्टरों, स्टाफ और मरीज सुविधाओं की व्यवस्था पर रहेगी नजर।
स्वामित्व योजना के तहत रीवा ने 22,482 के लक्ष्य में 16,612 रजिस्ट्रियां पूरी कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। बीमारियों और चोटों के बावजूद राजस्व अधिकारी व पटवारी शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने में जुटे हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह