मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के थाटीपुर जैन मंदिर के पास एक भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य घायल हो गए। हादसा बीती देर रात करीब 3 बजे बस स्टैंड के समीप हुआ। सीएसपी अतुल कुमार सोनी ने बताया कि स्कॉर्पियो कार चला रहे ड्राइवर ने पहले बस स्टैंड पर एक वाहन से टक्कर मारी।
ग्वालियर के खुर्दे वाला मोहल्ला स्थित राजश्री अपार्टमेंट के केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग। रहवासियों ने छत से कूदकर बचाई जान। पुलिस और SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन सफल।
बोत्सवाना से आज यानी शनिवार को विशेष विमान के जरिए चीते ग्वालियर एयरबेस पहुंचे। यहां से तीन वायुसेना के हेलीकॉप्टर के माध्यम से उन्हें कूनो के लिए रवाना किया गया। बोत्सवाना से पहले 8 चीते (6 मादा, 2 नर) आने थे, जबकि अब 9 चीते (6 मादा, 3 नर) भारत लाएग गए हैं।
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच ने अशोकनगर जिले में स्थित 200 साल पुराने श्री गणेशजी मंदिर की कृषि भूमि पर राज्य सरकार का अधिकार घोषित कर दिया है। 2006 से लंबित एक महत्वपूर्ण द्वितीय अपील में हाईकोर्ट की एकल पीठ ने निचली अदालतों के आदेश पलटते हुए मंदिर की पूरी जमीन को माफी औकाफ विभाग की संपत्ति माना और पुजारी के निजी स्वामित्व के दावे को खारिज कर दिया।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा में नवग्रह शक्तिपीठ की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दस दिवसीय आयोजन के पहले दिन निकाली गई कलश यात्रा में भगदड़ मचने से एक महिला की मौत हो गई है। कई महिलाएं ग्वालियर रेफर की गई हैं। वहीं दावा किया जा रहा है कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है।
कड़ाके की सर्दी के बीच मध्य प्रदेश में ओले-बारिश का दौर शुरू हो गया है। भोपाल, ग्वालियर, रीवा समेत 20 जिलों में मावठा गिरने की चेतावनी जारी की गई है। इसी बीच राजधानी भोपाल, छतरपुर, गुना, राजगढ़ और भिंड में सुबह बारिश हुई। रायसेन में ओस की बूंदें जम गईं।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में सुबह घने कोहरे के बीच भीषण सड़क हादसा हो गया। भिंड रोड हाईवे पर बंटू ढाबा के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं।
ग्वालियर के बिजौली में भीषण सड़क हादसा। तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार पति-पत्नी और बेटी को कुचला। JEE परीक्षा केंद्र के पास हुई तीनों की मौत। पढ़ें पूरी खबर।




















