प्रवीण तोगड़िया ने राष्ट्रीय बजरंग दल के अधिवेशन में 'हिंदू मास्टर प्लान' पेश किया। हनुमान चालीसा अभियान और एक मुट्ठी अनाज योजना से 10 करोड़ परिवारों को जोड़ने का लक्ष्य।

हिंदू नेता प्रवीण तोगड़िया
उज्जैन। स्टार समाचार वेब
राष्ट्रीय बजरंग दल और राष्ट्रीय महिला परिषद के दो दिवसीय हिंदू अधिवेशन में भाग लेने आए प्रवीण तोगड़िया ने एक बड़े अभियान का शंखनाद किया है। उन्होंने "अब हिंदू ही आगे" का संकल्प दोहराया और समाज को सुरक्षित, समृद्ध, स्वस्थ और स्वावलंबी बनाने के लिए एक व्यापक मास्टर प्लान पेश किया।
तोगड़िया ने बताया कि इस अभियान का मुख्य केंद्र हनुमान चालीसा होगी। एक वर्ष के भीतर देश के 1 लाख स्थानों पर साप्ताहिक (मंगलवार या शनिवार) हनुमान चालीसा का पाठ कराना। इसके माध्यम से 10 करोड़ हिंदू परिवारों को जोड़ने की तैयारी है। चालीसा अभियान के दौरान हर हिंदू परिवार से 'एक मुट्ठी अनाज' एकत्र किया जाएगा, जिसका उपयोग गरीब और जरूरतमंद हिंदुओं की सहायता के लिए होगा।
हिंदुओं को एकजुट करने के अपने प्रयासों का जिक्र करते हुए तोगड़िया ने कहा कि वे अब तक 250 जिलों और 1,500 तहसीलों का दौरा कर चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि वे पाकिस्तान और बांग्लादेश की सीमाओं से सटे इलाकों में भी पहुंचे हैं ताकि वहां के हिंदुओं को संगठित किया जा सके।
महाकाल दर्शन: महाकालेश्वर मंदिर में आरती के लिए लिए जा रहे शुल्क पर उन्होंने स्पष्ट कहा कि दर्शन के लिए कोई शुल्क नहीं होना चाहिए, व्यवस्था सबके लिए समान होनी चाहिए।
योगी-शंकराचार्य विवाद: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच जारी तनातनी पर उन्होंने अपील की कि दोनों को संवाद के जरिए इसे सुलझाना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि पुराने संबंधों की गरिमा रखते हुए दोनों जल्द ही इस विवाद को समाप्त करेंगे।
तोगड़िया के इस 'हिंदू मास्टर प्लान' का उद्देश्य केवल धार्मिक एकजुटता ही नहीं, बल्कि सामाजिक सेवा के माध्यम से एक आत्मनिर्भर हिंदू समाज का निर्माण करना है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश में सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'नगर वन योजना' सतत शहरी विकास का मॉडल बन रही है। प्रदेश में 3141 हेक्टेयर क्षेत्र में 94 नगर वन और वाटिकाएं विकसित की गई हैं, जो आधुनिक सुविधाओं और इको-टूरिज्म का केंद्र हैं।
भोपाल के सप्रे संग्रहालय में 'पुरखों को प्रणाम' पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने युवा पीढ़ी से हिन्दी पत्रकारिता के मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया और उनकी जीवनी 'पीर पराई जाने रे' का लोकार्पण हुआ।
एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा डेथ केस में आरोपी रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह और पति समर्थ को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोपाल सेंट्रल जेल भेजा गया। जानें जेल में कैसी कटी उनकी पहली रात और क्या है कैदी नंबर।
सतना शहर में बिजली आपूर्ति बाधित होने से बढ़ीं शिकायतों पर डीई सिटी ने अधिकारियों की बैठक ली। सीएम हेल्पलाइन और 1912 में दर्ज शिकायतों के त्वरित एवं संतोषजनक निराकरण के निर्देश दिए गए।
सतना जिले में 800 से अधिक संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं। संजीवनी क्लीनिक, टीकाकरण और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का संचालन बाधित रहा, जबकि कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।
पहला विवाह छुपाकर दूसरी शादी करने के केस में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। न्यायमूर्ति गजेंद्रसिंह ने दूसरी शादी और भरण-पोषण से संबंधित एक केस में फैसला सुनाते हुए टिप्पणी की कि अंतरिम भरण-पोषण तय करते समय कोर्ट पक्षकारों के आचरण और संबंधों की वास्तविकता को ध्यान में रखती है।
देशभर में आंधी-बारिश से पारा नीचे आ गया है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, उत्तराखंड, झारखंड, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, तमिलनाडु और गुजरात में बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने बताया कि मानसून 4 जून को केरलम के तट पर पहुंच जाएगा।
ट्विशा शर्मा की मौत के हाई प्रोफाइल केस में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने केस के मुख्य आरोपित समर्थ सिंह और उनकी मां, पूर्व जज गिरिबाला दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। कोर्ट से जेल वारंट जारी होने के बाद, दोपहर ठीक 3:39 बजे सीबीआइ की टीम दोनों आरोपियों को अलग-अलग गाड़ियों में लेकर गांधीनगर सेंट्रल जेल पहुंची।
एम्स भोपाल के डॉक्टरों ने एक बेहद जटिल और दुर्लभ ऑपरेशन को अंजाम दिया है। 52 वर्षीय मरीज के शरीर से एक साथ पित्त नली (Bile Duct) और किडनी का कैंसर सफलतापूर्वक हटा दिया गया। जानिए इस मेडिकल चमत्कार के बारे में।
वरिष्ठ न्यायाधीश विवेक रूसिया मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस नियुक्त किए गए हैं। चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा के सुप्रीम कोर्ट प्रमोट होने के बाद केंद्र सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी की। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।