प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7.8% जीडीपी ग्रोथ पर बधाई दी और सोना न खरीदने की अपील की। जानें सोने के आयात, रुपए की मजबूती और गोल्ड ईटीएफ निवेश से जुड़ी खास बातें।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जीडीपी ग्रोथ रेट 7.8% रहने पर देशवासियों को बधाई देते हुए इसे जनता की मेहनत और सामूहिक ताकत का नतीजा बताया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग 'झूठ की गूंज' के सहारे देश में निराशा फैलाने और माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इन तमाम चुनौतियों के बावजूद भारत ने शानदार विकास दर हासिल की है। पीएम ने नागरिकों से अपील की है कि देश को यही रफ्तार बनाए रखनी होगी ताकि 2047 में आजादी के 100 साल पूरे होने पर देश की युवा पीढ़ी को एक विकसित भारत सौंपा जा सके।
पीएम मोदी ने एक बार फिर देशवासियों से गैर-जरूरी सोने की खरीदारी और विदेश में शादियों या यात्राओं से बचने की अपील की है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जितना अधिक 'मेक इन इंडिया' के मंत्र और स्वदेशी पर जोर दिया जाएगा, भारत उतनी ही मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा।
भारत अपनी कुल जरूरत का लगभग 99% सोना विदेशों से आयात करता है, जिसके भुगतान के लिए डॉलर जैसी विदेशी मुद्रा का उपयोग करना पड़ता है। वित्त वर्ष 2025-26 में भारत का सोने का आयात बिल करीब 6.4 लाख करोड़ रुपए रहा था। जब देश में सोने की मांग कम होती है, तो विदेशी मुद्रा भंडार सुरक्षित रहता है और डॉलर की मांग घटने से विदेशी मुद्रा बाजार में रुपए पर दबाव कम होता है, जिससे रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत होता है।
रुपए के मजबूत होने से कच्चे तेल और अन्य आवश्यक वस्तुओं का आयात काफी सस्ता हो जाता है, क्योंकि भारत को इनके भुगतान के लिए कम रुपए खर्च करने पड़ते हैं। इससे घरेलू बाजार में महंगाई को नियंत्रित रखने में बड़ी मदद मिलती है। हालांकि, वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान पिछले साल के मुकाबले 4.76% कम सोना खरीदने के बावजूद सोने के ऊंचे दामों (लगभग 1.43 लाख डॉलर प्रति किलो) के कारण इम्पोर्ट बिल में 24% की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
भौतिक रूप से यानी फिजिकल गोल्ड (जैसे गहने या सिक्के) खरीदने के बजाय गोल्ड ईटीएफ (ETF) में निवेश करना अधिक सुरक्षित और फायदेमंद माना जाता है। इसमें सोने की चोरी होने का कोई डर नहीं रहता और न ही बैंक लॉकर का अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ता है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के बाद पाकिस्तान पीएमओ द्वारा पीएम मोदी को ग्रुप फोटो से हटाने का मामला सामने आया। सोशल मीडिया पर आलोचना के बाद पाकिस्तान को अपनी पोस्ट डिलीट करनी पड़ी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7.8% जीडीपी ग्रोथ पर बधाई दी और सोना न खरीदने की अपील की। जानें सोने के आयात, रुपए की मजबूती और गोल्ड ईटीएफ निवेश से जुड़ी खास बातें।
सुप्रीम कोर्ट ने कल्याण के शास्त्रीनगर अस्पताल में डॉक्टरों पर हमले के मामले में शिवसेना पार्षद रमेश सुक्रिया म्हात्रे की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि अस्पतालों में मेडिकल प्रोफेशनल्स पर हमले बर्दाश्त नहीं किए जा सकते।
सुप्रीम कोर्ट ने NEET-UG पेपर लीक प्रदर्शन मामले में छात्रों पर दर्ज FIR रद्द करने का आदेश दिया है। जानिए इस से जुड़ी पूरी खबर, कोर्ट की टिप्पणी और अन्य मुख्य बातें।
उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिले में संचालित पंजाब नेशनल बैंक की घंटाघर स्थित सोफिया मार्केट करेंसी चेस्ट में अगस्त महीने में आॅडिट के दौरान 7.40 करोड़ रुपए की जाली करेंसी पाई गई। इससे पहले 10-11 अगस्त के आसपास बैंक से आरबीआई भेजी गई रकम में 4.36 लाख रुपए की कैश कमी सामने आई थी।
उत्तर प्रदेश के कौशांबी स्थित पिपरी थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर मनौरी में सोमवार दोपहर एक अवैध पटाखा फैक्टरी में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया। इस हादसे में आठ बच्चों समेत 11 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि पांच लोग जिंदगी और मौत से अस्पताल में जूझ रहे हैं।
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल में उनके निज सचिव रहे केके चंद्रवंशी के आवास पर आज सुबह ईडी की टीम पहुंची। दो वाहनों में पहुंचे अधिकारियों ने आवास पर जांच शुरू की। छापे की भनक लगते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया।
अंकित बालियान की हत्या के दो आरोपी पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में ढेर हो गए। दो आरोपियों की पुलिस तलााश कर रही है।
प्रयागराज और कौशांबी सीमा पर स्थित मोहम्मदपुर गांव की एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ है। हादसे में 5 लोगों की मौत और 25 के घायल होने की खबर है।
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में 5 सितंबर को प्रस्तावित CJP मार्च पर रोक लगाने से मना कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि मार्च रोकने के लिए फिलहाल कोई ठोस वजह नहीं है।