प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोजगार मेले के तहत 51,000 युवाओं को वर्चुअली नियुक्ति पत्र बांटे। जानिए कैसे ग्रीन एनर्जी और वैश्विक साझेदारियां भारतीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोल रही हैं।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल कार्यक्रम में केंद्र सरकार की नौकरियों के लिए 51,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। नवनियुक्त युवाओं को बधाई देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आप सभी देश की विकास यात्रा में बेहद महत्वपूर्ण और जिम्मेदार भागीदार बनने जा रहे हैं। ये युवा रेलवे, बैंकिंग, रक्षा, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों में अपनी नई जिम्मेदारियां संभालेंगे, जो आने वाले वर्षों में 'विकसित भारत' के संकल्प को सिद्ध करने में मील का पत्थर साबित होंगी।
प्रधानमंत्री ने वैश्विक पटल पर भारत की मजबूत होती स्थिति को रेखांकित करते हुए कहा कि हर नई अंतरराष्ट्रीय साझेदारी के साथ भारतीय स्टार्टअप्स, शोधकर्ताओं और युवा पेशेवरों के लिए दुनिया के दरवाजे खुल रहे हैं। आज दुनिया उन्हीं देशों का सम्मान करती है जो बड़े पैमाने पर इनोवेशन, निर्माण और समय पर डिलीवरी करते हैं। भारत इन तीनों क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है और इस अभूतपूर्व बदलाव की सबसे बड़ी ताकत हमारे देश के युवा हैं। पीएम मोदी ने साझा किया कि वे जब भी विदेश दौरे पर जाते हैं, वैश्विक मंचों पर भारत की युवा शक्ति की क्षमता और प्रतिभा की चर्चा अवश्य करते हैं।
भविष्य की अत्याधुनिक तकनीकों और रोजगार के उभरते अवसरों पर प्रकाश डालते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि क्लीन एनर्जी, क्रिटिकल मिनरल्स, ग्रीन हाइड्रोजन और सस्टेनेबल मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्र आज तेजी से विकसित हो रहे हैं। इन क्षेत्रों में हो रही वैश्विक साझेदारियां नई अर्थव्यवस्था का निर्माण कर रही हैं, जिससे युवाओं के लिए विकास के अनेक नए रास्ते खुल रहे हैं। स्वीडन, नॉर्वे और इटली जैसे देशों के साथ ग्रीन ट्रांजिशन व सस्टेनेबल टेक्नोलॉजी में सहयोग लगातार बढ़ रहा है, जबकि यूएई और नॉर्वे के साथ होने वाले समझौते भारत के शिपबिल्डिंग इकोसिस्टम (जहाज निर्माण) को एक नई मजबूती प्रदान करेंगे।
भोपाल में 101 को मिला नियुक्ति पत्र
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भी रोजगार मेले के आयोजन किया गया, नर्मदा क्लब में आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, सांसद आलोक शर्मा, महापौर मालती राय शामिल हुए। शिवराज ने कहा- सरकारी कर्मचारी सरकार का वह प्रतिनिधि होता है, जो सरकारी सेवाओं को जनता तक पहुंचाता है। उन्होंने कहा, जो जहां है वह अपना काम ईमानदारी से करे, वही सबसे बड़ी देश सेवा है। कार्यक्रम में 101 युवक-युवतियों को रेलवे, डाक, एयरपोर्ट एवं अन्य विभागों के नियुक्ति पत्र दिए गए।
यह भी पढ़ें...

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
बच्चों को घर के खाने से ज्यादा बाहर मिलने वाला जंक फूड खाना पसंद होता है। स्कूल के बाहर कई सारी चिप्स, कुरकुरे, कोल्ड ड्रिंक्स और दूसरे जंक फूड को बच्चे खरीदकर खाते हैं। ऐसे में ये सारी चीजें कम उम्र से ही ज्यादा खाना उनकी सेहत पर असर डालती हैं।
कांग्रेस नेता और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की संस्मरण किताब को लेकर चल रहा विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। हार्पर कॉलिन्स इंडिया ने शुक्रवार को ऐलान किया कि वह सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' को भारत में प्रकाशित करेगी।
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने देश के द्वितीय विश्व युद्ध के बाद के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री पद पर रहने का नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। मेलोनी की सरकार ने लगातार 1,413 दिन पूरे कर पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।
श्रीनगर एयरपोर्ट पर इंडिगो का विमान पार्किंग के दौरान खंभे से टकरा गया। फ्लाइट सुबह नवी मुंबई से श्रीनगर पहुंची थी। घटना सुबह 9 बजे बे नंबर-6 पर विमान को पार्क करते समय हुई। विमान में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं।
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हो रही बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। जनजीवन अस्त व्यस्त है। घर और दुकान बाड़ से घिरने के कारण लोग परेशान हैं। रोजगार बंद होने से रोजी रोटी का संकट है। घर और दीवार गिरने से सात लोगों की मौत हो गई।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने शुक्रवार की आधी रात ठीक 2:55 बजे, जब पूरा देश गहरी नींद में था, तब आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के वैज्ञानिक बड़ी ऐतिहासिक चुनौती का सामना कर रहे थे।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने टीएमसी से बगावत कर एनसीपीआई में शामिल हुए 20 बागी सांसदों को नोटिस जारी किया है। टीएमसी ने इनकी सदस्यता रद्द करने की मांग की है।
मद्रास हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद पर सुनवाई करते हुए कहा है कि पत्नी से यह उम्मीद नहीं की जा सकती कि वह अपना सब कुछ छोड़कर साए की तरह पति के पीछे चले। कोर्ट ने वोडाफोन के पग कुत्ते का उदाहरण देते हुए यह टिप्पणी की।
पुलवामा हमले के बाद 2019 की डॉगफाइट में पाकिस्तानी F-16 गिराने वाले वीर चक्र विजेता ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्तमान ने वायुसेना से इस्तीफा देकर रीजनल एयरलाइन Fly91 ज्वाइन कर ली है।
हरियाणा के कैथल जिले के अंतर्गत सीवन में आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सीवन के गांव मांडी सदरा से स्कूटी पर सवार होकर स्कूल जा रही दो छात्राओं को एक अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में दोनों छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी ट्रक ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गए।