PM Rozgar Mela 2026 Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20वें रोजगार मेले के तहत 51 हजार युवाओं को वर्चुअली बांटे नियुक्ति पत्र। जानिए किस विभाग में मिली है नौकरी और पीएम मोदी की खास बातें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20वें रोजगार मेले (Rozgar Mela 2026) का शुभारंभ किया। इस वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से देश के 45 अलग-अलग स्थानों पर सरकारी विभागों में चयनित 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटे गए। इसके साथ ही देश भर में अब तक विभिन्न सरकारी संगठनों और विभागों में नियुक्त होने वाले युवाओं का कुल आंकड़ा 12 लाख 75 हजार से अधिक हो गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े युवाओं और उनके परिजनों को संबोधित करते हुए कहा कि देश में त्योहारों का दौर शुरू हो चुका है और इस उल्लास के बीच आज का दिन हजारों परिवारों के जीवन में एक अभूतपूर्व खुशी लेकर आया है। पीएम ने इस सफलता का श्रेय युवाओं की कड़ी मेहनत के साथ-साथ उनके माता-पिता और परिजनों की लंबी तपस्या को भी दिया। उन्होंने सभी सफल अभ्यर्थियों और उनके परिवारों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
संबोधन को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज चयनित युवा ऐसे महत्वपूर्ण समय में भारत सरकार से जुड़ रहे हैं, जब देश वर्ष 2047 तक 'विकसित भारत' बनाने के एक बड़े लक्ष्य की तरफ अग्रसर है। सरकार में विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए इन युवाओं को हर वह नीतिगत निर्णय लेना होगा, जो आत्मनिर्भर भारत के अभियान को और अधिक गति और मजबूती प्रदान करे।
युवाओं की जिम्मेदारियों पर प्रकाश डालते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरी दुनिया ने हमारे देश के युवाओं की प्रतिभा और कौशल (Talent and Skills) पर अटूट भरोसा जताया है। आज ग्लोबल कम्युनिटी को हमारे इनोवेटर्स, एंटरप्रेन्योर्स और युवा शक्ति से भारी उम्मीदें हैं। इसके साथ ही उन्होंने हाल ही में संपन्न हुई ब्रिक्स समिट (BRICS Summit) का जिक्र करते हुए बताया कि भारत सरकार का यह सतत प्रयास रहा है कि वैश्विक साझेदारियां केवल सरकारी स्तर तक सीमित न रहें, बल्कि देश के युवा, किसान, उद्यमी और महिलाएं भी इसका सक्रिय हिस्सा बनें।
इस 20वें रोजगार मेले के तहत देश के जिन प्रमुख विभागों और मंत्रालयों में युवाओं को सरकारी नौकरियां और नियुक्ति पत्र मिले हैं, उनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:
राजस्व विभाग (Department of Revenue)
रेल मंत्रालय (Ministry of Railways)
गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs)
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (Ministry of Health and Family Welfare)
वित्तीय सेवाएं विभाग (Department of Financial Services)
रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defence)
सरकार की इस अनूठी पहल का मुख्य उद्देश्य देश के प्रतिभाशाली युवाओं को लगातार प्रोत्साहित करना और रोजगार के नए व बेहतरीन अवसर उपलब्ध कराना है ताकि वे राष्ट्र निर्माण में अपना पूर्ण योगदान दे सकें।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
देश की राजधानी दिल्ली के चावड़ी बाजार में एक तीन मंजिला इमारत गिर गई। कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। उधर, बिल्डिंग की सूचना पर स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव का कार्य शुरू कर दिया है। एसओ डीके राय के अनुसार, चावड़ी बाजार में एक तीन मंजिला अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग गिर गई है।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) देश की प्रक्षेपण क्षमता को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसरो के चीफ वी. नारायणन ने घोषणा की है कि तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में स्थित कुलासेकरपट्टिनम स्पेसपोर्ट से पहला रॉकेट मार्च या अप्रैल 2027 में लॉन्च किया जाएगा।
राजस्थान के नागौर में बारूद के गोदाम में आज सुबह ब्लास्ट हो गया। बड़ली क्षेत्र में हुए हादसे में दो युवक जिंदा जल गए। गोदाम में और भी मजदूरों के होने की आशंका है। शुरुआती जानकारी के अनुसार नागौर में पटाखा गोदाम में भीषण धमाका हुआ है।
गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह गंगनानी के पास एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर भागीरथी नदी में जा गिरी। हादसे में अब तक चार लोगों के शव नदी किनारे बरामद होने की सूचना है। जबकि एक घायल को पुलिस की मदद से सड़क तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे रामसिंहपुर थाना क्षेत्र के पास बीती देर रात अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे ट्रैक पर एक भीषण ब्लास्ट हुआ। धमाके की आवाज 200 मीटर दूर तक सुनाई दी और इससे ट्रैक के नीचे लगे सीमेंट के दो पिलर क्षतिग्रस्त हो गए।
पड़ोसी देश बांग्लादेश में न्यूनतम वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर कपड़ा मजदूरों का हिंसक प्रदर्शन जारी है। भारत के विदेश मंत्रालय ने मामले पर सतर्कता जताई है, वहीं ढाका और आसपास के 670 से अधिक कारखाने बंद कर दिए गए हैं।
भारतीय नौसेना और वायुसेना ने अरब सागर में 48 घंटे चले संयुक्त अभियान के तहत ईरानी मछली पकड़ने वाले जहाज ‘अजिनी’ के 20 चालक दल के सदस्यों को समुद्री लुटेरों से सुरक्षित बचा लिया है। ईरान ने इस कार्रवाई की सराहना की है।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर अनिश्चितकाल तक धरना देने का अधिकार किसी को नहीं है। अदालत ने प्रदर्शनों से आम जनता और मजदूरों की रोजी-रोटी पर पड़ने वाले असर पर भी चिंता जताई।
साल 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 18 जिलों की समीक्षा बैठक के साथ ही 3 साल से एक ही जिले में तैनात अधिकारियों के तबादले के निर्देश दिए गए हैं।
ओमान के लिमाह के पास कमर्शियल जहाज 'MSV अल जुसुफी' पर हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए मृतक के पार्थिव शरीर और सुरक्षित बचाए गए 13 भारतीयों को स्वदेश लाने के लिए ओमान सरकार से संपर्क साधा है।