पश्चिम बंगाल चुनाव में पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाकर सुर्खियों में आए विक्रम साहू को पाकिस्तान और बांग्लादेश से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। वीडियो कॉल पर हथियार दिखाकर बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई है। पढ़ें पूरी खबर।

कोलकाता। स्टार समाचार वेब
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झालमुड़ी खिलाकर चर्चा में आए दुकानदार विक्रम साहू इस समय बेहद डरे हुए हैं। रातों-रात सोशल मीडिया और खबरों की सुर्खियों में आए विक्रम के लिए यह शोहरत अब बड़ी मुसीबत बन चुकी है। विक्रम साहू का दावा है कि उन्हें पिछले कुछ दिनों से लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।
पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान पीएम मोदी अचानक विक्रम साहू की दुकान पर रुके थे और उनसे बातचीत करते हुए झालमुड़ी का लुत्फ उठाया था। दोनों के बीच हुई यह बातचीत पूरे चुनाव में आकर्षण का केंद्र बनी रही और विक्रम साहू को देश भर में पहचान मिली। लेकिन अब यही पहचान उनके और उनके परिवार के लिए मानसिक तनाव और डर का कारण बन गई है।
विक्रम साहू ने सुरक्षा को लेकर अपनी गहरी चिंता व्यक्त करते हुए दावा किया है कि उन्हें पड़ोसी देशों—पाकिस्तान और बांग्लादेश से रोजाना धमकी भरे फोन आ रहे हैं। उन्हें डर है कि फोन करने वाले उनके खिलाफ कोई बड़ी और खतरनाक साजिश रच रहे हैं।
धमकी की गंभीरता का खुलासा करते हुए विक्रम ने बताया मुझे पाकिस्तान से लगातार वीडियो और ऑडियो कॉल आ रहे हैं। वे मुझे और मेरी दुकान को बम से उड़ाने की धमकी दे रहे हैं। इतना ही नहीं, वीडियो कॉल करने वाले लोग मुझे डराने के लिए खौफनाक इशारे करते हैं और स्क्रीन पर आधुनिक हथियार भी दिखाते हैं। उन्होंने मुझे साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाने के गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।"
फिलहाल, पीड़ित दुकानदार अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित है और स्थानीय प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगा रहा है।
यह भी पढ़ें..
केंद्र सरकार ने 'लीगल मेट्रोलॉजी (इंडियन स्टैंडर्ड टाइम) रूल्स, 2026' को अधिसूचित कर दिया है। जानिए मार्च 2027 से लागू होने वाले इस नए नियम के फायदे, उद्देश्य और अन्य खास बातें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 137वें एपिसोड को संबोधित किया। पीएम मोदी ने महिला सशक्तिकरण, अंतरिक्ष मिशन, स्वच्छता अभियानों, नशा मुक्त भारत और वैश्विक स्तर पर तिरंगे के मान से जुड़ी विभिन्न प्रेरक कहानियों को साझा किया।
देवरिया में जिलाधिकारी के रूप में तैनात रहीं आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए 13 वर्षों की सेवा के बाद स्वेच्छा से त्यागपत्र देने की जानकारी साझा की। आईआईटी दिल्ली और आईआईएम बैंगलोर से पढ़ाई कर चुकीं दिव्या मित्तल ने लिखा कि उन्होंने अपनी इच्छा से इस यात्रा को विराम दिया है।
एनडीए में आरक्षण के सब-कैटेगराइजेशन और कोटे के अंदर कोटे को लेकर विवाद गहरा गया है। संतोष कुमार सुमन और जीतन राम मांझी के समर्थन के बाद केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कड़ा पलटवार करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की है।
पूर्व आर्मी चीफ जनरल एम. एम. नरवणे ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर बड़ा खुलासा किया है। जानिए कैसे भारतीय सेना ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर मुरीदके और बहावलपुर में आतंकियों का खात्मा किया।
बॉम्बे हाईकोर्ट की कड़ी आपत्ति के बाद महाराष्ट्र FDA ने सिप्ला फार्मा के पुणे केंद्र का दवा बिक्री लाइसेंस रद्द करने का आदेश वापस ले लिया है।
हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद मंच के शुद्धिकरण पर राहुल गांधी ने बीजेपी और आरएसएस को घेरा। इसे एससी-एसटी एक्ट के तहत अपराध बताते हुए एफआईआर की मांग की है।
दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने लाल किला कार बम ब्लास्ट मामले में एनआईए की चार्जशीट पर संज्ञान लिया है। मामले में 13 आरोपी बनाए गए हैं और अगली सुनवाई 9 सितंबर को होगी।
नेपाल में झील टूटने से मचे खतरे के बीच बिहार के वाल्मीकिनगर गंडक बैराज और निचले इलाकों में बाढ़ का हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। जानिए गंडक के जलस्तर और प्रशासनिक तैयारियों का पूरा हाल।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर स्कूली बच्चों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। जानिए इस खास मौके पर बच्चों के साथ पीएम मोदी की मस्ती, बातचीत के बारे में।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह