प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के बीरभूम और आसनसोल में रैलियों को संबोधित करते हुए टीएमसी सरकार पर जमकर निशाना साधा। वहीं असम में वोटिंग से पहले कांग्रेस प्रत्याशी ने पार्टी छोड़ी।

बंगाल में भाजपा के लिए वोट की अपील की पीएम नरेन्द्र मोदी ने
पश्चिम बंगाल/बीरभूम। स्टार समाचार वेब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के चुनावी रण में ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला बोला। बीरभूम, आसनसोल और हल्दिया में जनसभाओं को संबोधित करते हुए पीएम ने भ्रष्टाचार, घुसपैठ और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर टीएमसी को घेरा।
बीरभूम की रैली में प्रधानमंत्री ने गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर का स्मरण करते हुए कहा कि वे एक ऐसे समाज की कल्पना करते थे जो भयमुक्त हो, लेकिन टीएमसी के 'महाजंगलराज' ने इसके ठीक उलट माहौल पैदा कर दिया है।
"ये लोग 'मां, माटी, मानुष' की बात करते हैं, लेकिन आज हकीकत यह है कि मां रो रही है, माटी पर घुसपैठियों ने पैर पसार लिए हैं और मानुष (इंसान) खौफ के साये में जीने को मजबूर है।"
पीएम ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अपमान का मुद्दा उठाते हुए कहा कि टीएमसी ने देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति का अपमान कर अपनी मानसिकता दिखाई है।
आसनसोल में जनता को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि बंगाल ने टीएमसी पर भरोसा किया था, लेकिन बदले में उन्हें केवल निर्ममता मिली। उन्होंने कड़े लहजे में चेतावनी दी कि 4 मई के बाद हर तरह की गुंडागर्दी का हिसाब लिया जाएगा। पीएम ने दावा किया कि अब बंगाल में टीएमसी का डर नहीं, बल्कि भाजपा का 'विकास और भरोसा' चलेगा।
हल्दिया की जनसभा में पीएम ने कहा कि बंगाल की जनता ने दशकों तक कांग्रेस और लेफ्ट पर भरोसा किया, लेकिन इन सभी ने मिलकर राज्य के सपनों को कुचला है। ये सभी पार्टियां एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं जिन्होंने युवाओं को 'डबल धोखा' दिया है।
बीरभूम का गणित: टीएमसी का यह मजबूत किला है, जहाँ 2021 में 11 में से 10 सीटों पर सत्ताधारी दल ने कब्जा किया था। यहाँ 63% हिंदू और 37% मुस्लिम आबादी के बीच ध्रुवीकरण एक बड़ा चुनावी फैक्टर है। भाजपा यहाँ भ्रष्टाचार और अवैध खनन को मुद्दा बनाकर पैठ बढ़ाने की कोशिश में है।
हल्दिया (भाजपा का प्रभाव): नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी का गृह क्षेत्र होने के नाते यह भाजपा का अभेद्य दुर्ग है। 2021 के चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव में यहाँ भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया है।
उधर असम में मतदान से ठीक एक दिन पहले बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला। उदलगुरी सीट से कांग्रेस उम्मीदवार सुरेन दैमारी ने पार्टी का साथ छोड़ दिया है। हालांकि, तकनीकी रूप से उनका नाम EVM में बना रहेगा क्योंकि नामांकन वापसी का समय समाप्त हो चुका है। कांग्रेस का कहना है कि उन्हें अब तक कोई औपचारिक इस्तीफा नहीं मिला है।
पश्चिम बंगाल में टीएमसी नेताओं पर हमलों का दौर जारी है। अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद 5 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं, वहीं हुगली में सांसद कल्याण बनर्जी भी हमले में घायल हो गए हैं। ममता बनर्जी ने इसे बड़ी साजिश बताया है।
उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद जिले के चर्चित सूर्या चौहान की हत्या केस में पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है। पुलिस ने जाल बिछाकर खोडा थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय सूर्य प्रताप चौहान की चाकू से गोदकर हत्या करने के मुख्य आरोपी 50 हजार इनामी असद को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है।
West Bengal Political Violence: पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में चुनावी हिंसा के पीड़ितों से मिलने पहुंचे टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर कथित तौर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया। इस दौरान उनकी शर्ट फाड़ दी गई और उन पर अंडे फेंके गए।
राजस्थान के श्रीगंगानगर, बीकानेर, हनुमानगढ़ सहित 5 जिलों में पाकिस्तान से उठे रेतीले तूफान ने भारी तबाही मचाई है। 80 kmph की रफ्तार से चली आंधी के कारण दिन में ही अंधेरा छा गया।
Raipur Court Crime News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के जिला कोर्ट परिसर में शनिवार को पेशी पर आए एक आरोपी पर दो बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। पुलिस चौकी के सामने हुई इस वारदात से सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। सीएम सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार ने उन्हें सर्कुलर रोड स्थित आवास संख्या-10 खाली करने का निर्देश दिया था। अब इस मामले में सियासत गरमा गई है।
देश की राजधानी दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़े एक बड़े आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए नौ आतंकियों को गिरफ्तार किया है। स्पेशल सेल की इस कार्रवाई को हाल के वर्षों की महत्वपूर्ण आतंकवाद-रोधी सफलताओं में माना जा रहा है।
सेना प्रमुख ने कहा- भारतीय सेना और तीनों सेनाएं ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए अच्छी तैयारी कर रही हैं, अगर ऐसा होता है, तो हम तीनों सेनाओं के बीच तालमेल बढ़ाने पर ध्यान दे रहे हैं और अगले युद्ध के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं... 24 घंटे।
इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई 6474 सुबह अपने निर्धारित समय 7:30 बजे जम्मू के लिए रवाना हुई थी। तय शेड्यूल के मुताबिक इसे सुबह 8:30 बजे जम्मू में लैंड करना था, लेकिन जम्मू पहुंचने से कुछ समय पहले ही पायलट को वहां के प्रतिकूल और खराब मौसम की जानकारी मिली।
दिल्ली हाईकोर्ट ने Cockroach Janta Party (CJP) के X अकाउंट बैन मामले में केंद्र सरकार और ट्विटर को नोटिस भेजा है। कोर्ट ने कहा कि बिना सरकार का पक्ष सुने अकाउंट बहाल नहीं होगा। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह