सतना जिला अस्पताल में गर्भवती महिला कैदी की सोनोग्राफी जांच डॉक्टर की अनुपलब्धता के कारण नहीं हो सकी। दो घंटे इंतजार के बाद जांच टली।

सतना. स्टार समाचार वेब
जिला अस्पताल में मंगलवार को जांच के लिए जेल से आई गर्भवती महिला की सोनोग्राफी जांच नहीं हुई। सोनोग्राफी करने वाली डॉक्टर ने हाथ खड़े कर दिये। अस्पताल में दो घंटे भटकने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने बुधवार को जांच करने का आश्वासन दिया। गौरतलब है कि धारकुंडी पुलिस ने चोरी के मामले में पति मनोज साकेत और पत्नी वर्षा साकेत को गिरफ्तार किया था। आरोपी महिला का सात माह का बच्चा है और चार माह की गर्भवती बताई गई है।
क्या है मामला
जानकारी के अनुसार मंगलवार को जिला जेल में बंद आरोपी खमरिया निवासी वर्षा साकेत पति मनोज साकेत को सोनोग्राफी जांच के लिए जिला अस्पताल लाया गया लेकिन कई घंटे खड़े रहने के बाद भी गर्भवती की जांच नहीं हो पाई। जांच में देरी होने का मामला अस्पताल प्रबंधन के पास पहुंचने पर आरएमओ डॉ. शरद दुबे द्वारा बुधवार को सोनग्राफी जांच कराने का आश्वाशन दिया गया।
मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की नहीं बनी आईडी
डॉ. दुबे ने बताया कि मंगलवार को रोस्टर के हिसाब से मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों की डियूटी गायनी डिपार्टमेंट में लगाई जाती है। एमएलसी की प्रक्रिया ऑनलाइन होने के कारण कई मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की आईडी नहीं बनाई गई है, जिसके चलते महिला की सोनोग्राफी नहीं हुई। उन्होंने बताया कि बुधवार को जिला अस्पताल के डॉक्टरों से ऑनलाइन एमएलसी की प्रक्रिया पूरी कराकर सोनोग्राफी जांच कराई जाएगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राष्ट्रीय स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में मध्य प्रदेश ने रचा इतिहास। इंदौर, जबलपुर और भोपाल ने देश के शीर्ष शहरों में बनाई जगह। जानिए पूरी विस्तृत रिपोर्ट।
भोपाल नगर निगम मुख्यालय में एक दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी ने महापौर मालती राय की कार में आग लगाने की कोशिश की। नियमितीकरण की मांग को लेकर हुए इस हंगामे की पूरी विस्तृत खबर पढ़ें।
दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित एआईएम कांग्रेस-2026 के दूसरे दिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के औद्योगिक विकास, कृषि और फूड प्रोसेसिंग की संभावनाओं को वैश्विक मंच पर रखा।
, विवाद बढ़ता देख विधायक शर्मा ने तुरंत सफाई देते हुए स्पष्ट किया कि उनका आशय भोपाल के स्थानीय काजी कैंप से नहीं, बल्कि "इस्लामाबाद वाले काजी कैंप" से था।
मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड ₹14,337 से बढ़ाकर ₹30,000 करने की मांग को लेकर हमीदिया अस्पताल के इंटर्न डॉक्टरों का उग्र प्रदर्शन। मुख्यमंत्री आवास मार्च के दौरान पुलिस से झड़प और वाटर कैनन का इस्तेमाल।
मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब पीने से 22 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें पिता-पुत्र भी शामिल हैं। 112 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने 30 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर 10 को गिरफ्तार किया है।
कल्पना मिश्रा की मौत के बाद रीवा मेडिकल कॉलेज में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ। डीन डॉ. सुनील अग्रवाल को सतना भेजा गया, जबकि डॉ. शशिधर गर्ग ने पदभार संभालते ही व्यवस्थाओं की समीक्षा शुरू की।
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा कर गंभीर मरीजों के उपचार की सघन मॉनीटरिंग के निर्देश दिए। सीनियर डॉक्टरों की जिम्मेदारी तय होगी और नर्सों की भर्ती होगी।
रीवा कमिश्नरी के सामने स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और अस्पतालों में कथित लापरवाही के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। विक्रांत भूरिया ने स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल पर निशाना साधते हुए इस्तीफे की मांग उठाई।
सीधी में तेंदुए की खाल बरामद होने के बाद एसटीएफ और वन विभाग की जांच मऊगंज तक पहुंची। पिपराही से तीन संदिग्ध हिरासत में लिए गए। तस्करी नेटवर्क के अंतरराज्यीय कनेक्शन खंगाले जा रहे हैं।