हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद मंच के शुद्धिकरण पर राहुल गांधी ने बीजेपी और आरएसएस को घेरा। इसे एससी-एसटी एक्ट के तहत अपराध बताते हुए एफआईआर की मांग की है।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हाल ही में हल्द्वानी में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद मंच के शुद्धिकरण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इसे संविधान के खिलाफ एक गंभीर अपराध करार देते हुए दोषियों के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज करने और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
राहुल गांधी ने देश के विभिन्न हिस्सों में दलित नेताओं से जुड़ी ऐसी घटनाओं का हवाला देते हुए बीजेपी और आरएसएस की मानसिकता पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस विधायक दल के नेता टीकाराम जूली के मंदिर जाने पर, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के मंदिर जाने पर और हल्द्वानी में मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम के बाद मंच का शुद्धिकरण किया जाना इस बात का प्रमाण है कि सफल दलितों पर लगातार ताकतवर हमले किए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब बीजेपी और आरएसएस के वैचारिक माइंडसेट को दर्शाता है।
राहुल गांधी ने बताया कि इस अपमानजनक घटना को मल्लिकार्जुन खड़गे ने संसद में भी उठाया था। इसके बावजूद, उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इस शुद्धिकरण का खुले तौर पर समर्थन किया, जिसे राहुल गांधी ने एससी-एसटी एक्ट के तहत अपराध बताया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मामले में हस्तक्षेप करने और दोषियों पर जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।
विवाद पर सफाई देते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने शुद्धिकरण के कृत्य को सही ठहराया था। उनका तर्क था कि रामलीला मैदान में हुई रैली के दौरान जिस तरह के नारे और स्थितियां बनीं, वे उस पवित्र स्थान की मर्यादा के अनुकूल नहीं थीं। उन्होंने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि विपक्ष के पास कोई असली मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वह ऐसे विषयों को बेवजह तूल देकर सामाजिक माहौल को खराब करने का प्रयास कर रहा है।
महेंद्र भट्ट, प्रदेशाध्यक्ष बीजेपी
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखकर परिसीमन संशोधन विधेयक पर चर्चा और रचनात्मक सहयोग की अपील की है। जानिए रिजिजू द्वारा दिए गए तर्कों और बातचीत के ब्योरे की पूरी जानकारी।
दिल्ली की SEM कोर्ट ने जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में गिरफ्तार CJP प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत 2 दिन के लिए बढ़ा दी है।
भारतीय रेलवे ने ट्रेनों और स्टेशनों पर मोबाइल के स्पीकर पर गाने, वीडियो या रील्स चलाने पर सख्त प्रतिबंध लगा दिया है। नियम तोड़ने पर 1000 रुपये जुर्माना और जेल की सजा हो सकती है।
गोवा में कांग्रेस की 'गोय राखोन यात्रा' के समापन पर राहुल गांधी ने पीएम मोदी और बीजेपी पर तीखा हमला बोला। राहुल ने एजुकेशन सिस्टम में RSS, जमीनों की लूट और वोट चोरी जैसे गंभीर आरोप लगाए।
भारी विरोध और पब्लिशर्स के दबाव के बाद मेटा ने अपनी कमर्शियल शर्तों से एआई ट्रेनिंग के लिए मुफ्त कंटेंट इस्तेमाल करने का विवादित प्रावधान हटा लिया है।
वाराणसी की 200 साल पुरानी रामलीला में आजमगढ़ से लाया गया हाथी पंचवटी मैदान में बेकाबू हो गया। हाथी के तांडव से महावत गंभीर रूप से घायल, पुलिस और NDRF ने मोर्चा संभाला।
देश भर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। एक तरफ जहां पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से ठंड ने दस्तखत दे दी है। वहीं मैदानी और तटीय इलाकों में बारिश और बाढ़ लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र, राजस्थान, आंध्र प्रदेश समेत आठ राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
अंकिता भंडारी हत्याकांड में CBI ने हरिद्वार के BHEL गेस्ट हाउस में पूर्व BJP विधायक सुरेश राठौर से 3 घंटे पूछताछ की। पढ़ें VIP एंगल और केस से जुड़ी पूरी अपडेट।
दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन के बीच CJP के अभिजीत दिपके को जमानत मिल गई है। जानें 17 अक्टूबर के सभी बड़े घटनाक्रम, पुलिस मार्च और AISA अध्यक्ष नेहा बोरा का बयान।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह