रायबरेली पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बढ़ती महंगाई और पेट्रोल के दामों पर केंद्र को घेरा। कहा- देश में ऐसा आर्थिक शॉक आने वाला है जिससे सिर्फ अंबानी-अदाणी बचेंगे, गरीब नहीं।

कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचे। यहाँ जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर तीखा हमला बोला। राहुल गांधी ने देशवासियों और खासकर उत्तर प्रदेश की जनता को एक बड़े आर्थिक संकट (Economic Shock) के प्रति सचेत किया है।
राहुल गांधी का दावा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के आर्थिक ढांचे को इस तरह बदल दिया है कि अब एक बड़ा तूफान आने वाला है, जिसका खामियाजा देश की आम जनता को भुगतना पड़ेगा।
राहुल गांधी ने कॉरपोरेट जगत और प्रधानमंत्री के रिश्तों पर तंज कसते हुए कहा कि आने वाले संकट का असर देश के रसूखदारों पर बिल्कुल नहीं पड़ेगा। जो आर्थिक शॉक आ रहा है, वह उद्योगपति गौतम अदाणी, मुकेश अंबानी या खुद प्रधानमंत्री मोदी को नहीं लगेगा। अंबानी-अदाणी अपने आलीशान महलों में भारी सुरक्षा के बीच सुरक्षित बैठे रहेंगे। राहुल ने कहा, इस आर्थिक तूफान की सीधी चोट उत्तर प्रदेश और पूरे देश के युवाओं, किसानों, मजदूरों और छोटे व्यापारियों पर लगेगी। हम अपनी जिंदगी में एक ऐसा कठिन समय देखने वाले हैं, जो पहले कभी नहीं देखा।
रायबरेली में जनता के बीच राहुल गांधी ने रोजमर्रा की बढ़ती कीमतों का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। आज पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। महंगाई आसमान छू रही है। जब हम सरकार को सचेत करते हैं, तो वे कहते हैं कि राहुल को कोई समझ नहीं है। हम आज भी प्रधानमंत्री से कह रहे हैं कि समय रहते एक्शन लीजिए और देश की जनता की रक्षा कीजिए, लेकिन उन्हें आम जनता की कोई परवाह नहीं है।"
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया अपीलों और उनके विदेश दौरों पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री देश की जनता से कहते हैं कि सोना मत खरीदो, इलेक्ट्रिक गाड़ियां खरीदो और पैसे बचाने के लिए विदेश यात्राओं पर मत जाओ। लेकिन इतना ज्ञान देने के बाद वह खुद दुनिया के चक्कर काटने निकल जाते हैं। राहुल ने तंज कसते हुए आगे कहा कि जब देश को कड़े फैसलों की जरूरत है, तब पीएम कभी हवाई जहाज से नॉर्वे चले जाते हैं, तो कभी जापान या किसी अन्य देश के दौरे पर व्यस्त रहते हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उत्तर प्रदेश के तीन बड़े मंदिर-मस्जिद विवादों में हिंदू-मुस्लिम पक्षों ने सुप्रीम कोर्ट की मध्यस्थता ठुकराई। जानिए ज्ञानवापी, मथुरा और संभल विवाद की वर्तमान स्थिति।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार की SIT को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने जांच रिपोर्ट और CCTV सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं। जानें ताजा अपडेट।
जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर अमरनाथ यात्रियों का काफिला दुर्घटनाग्रस्त। रामबन में ब्रेक फेल होने से दो बसें और एक कार टकराई, 18 श्रद्धालु घायल। पढ़ें पूरी खबर।
दिल्ली हाई कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि किसी आपराधिक केस में सह-आरोपी को दूसरे आरोपी की माफी याचिका का विरोध करने का कोई कानूनी अधिकार नहीं है। अगर कोई आरोपी सरकारी गवाह बनता है, तो अन्य सह-आरोपियों के पास मुकदमे के दौरान जिरह के जरिए उसकी विश्वसनीयता को चुनौती देने का पूरा मौका होता है।
महाराष्ट्र की सियासत में एक बार फिर बयानों के तीर चलने शुरू हो गए हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मुखिया शरद पवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल होने का खुला न्योता दिया है।
बेलगावी में आयोजित RSS की तीन दिवसीय वार्षिक बैठक में राम मंदिर दान विवाद, संगठन विस्तार, शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों और जनसांख्यिकीय असंतुलन जैसी चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे की हेराफेरी मामले में सीसीटीवी फुटेज से बड़ा खुलासा। आरोपी कर्मचारी प्रमोद नौटियाल की करतूत कैमरे में कैद, गिरफ्तारी की तैयारी।
संसद का मॉनसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होगा। जानें सत्र का विधायी एजेंडा, 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर विवाद, विपक्ष की रणनीति और संसद में उठने वाले प्रमुख मुद्दे।
जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस संसद के मानसून सत्र के पहले दिन जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगी। डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और थलपति विजय समेत 52 नेताओं को आमंत्रित किया है।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने 1996 के श्रीनगर हिंसा मामले में हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के 6 नेताओं पर चार्जशीट दाखिल की है।