रतलाम के जावरा औद्योगिक क्षेत्र में फेरिक सल्फेट फैक्ट्री में क्लोरीन गैस रिसाव से हड़कंप। तीन फायरकर्मी समेत पांच लोग बीमार, 10 फैक्ट्रियों में काम बंद। तकनीकी टीम ने सिलेंडर लीकेज पर काबू पाया।

रतलाम. स्टार समाचार वेब
रतलाम जिले के जावरा औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार शाम उस समय अफरा-तफरी फैल गई जब फेरिक सल्फेट उत्पादन करने वाली एक यूनिट में क्लोरीन गैस का रिसाव हो गया। गैस फैलते ही मौके पर मौजूद कर्मचारी बाहर की ओर भागे, लेकिन रिसाव को रोकने में सफल नहीं हो सके। उस समय प्लांट में तीन कर्मचारी मौजूद थे।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और पानी का छिड़काव कर लीकेज को नियंत्रित करने की कोशिश शुरू की। इसी दौरान तीन दमकलकर्मी पुष्कर देवरिया, बालाराम गेहलोत और कुलदीप गेहलोत गैस की चपेट में आकर बीमार हो गए। पास की एक अन्य इकाई के दो कर्मचारी भी प्रभावित हुए। सभी को सांस लेने में दिक्कत, उल्टी और चक्कर की शिकायत के साथ सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
हाइलाइट्स
रतलाम के जावरा इंडस्ट्रियल एरिया की एक फेरिक सल्फेट फैक्ट्री में क्लोरीन गैस रिसाव से हड़कंप मच गया।
तीन फायरकर्मी और दो अन्य कर्मचारी गैस की चपेट में आकर बीमार हो गए।
एहतियातन आसपास की 10 फैक्ट्रियों को तुरंत बंद कर कर्मचारियों को घर भेजा गया।
तकनीकी टीम ने रात में गैस सिलेंडर का लीकेज नियंत्रित कर हालात को काबू में किया।
तकनीकी टीम ने लीकेज बंद किया
सुरक्षा के मद्देनज़र प्रशासन ने आसपास की करीब दस फैक्ट्रियों में काम तुरंत बंद करवाकर कर्मचारियों को घर भेज दिया। रेडक्रॉस और सिविल अस्पताल की एंबुलेंस पूरे समय मौके पर तैनात रहीं। रिसाव की गंभीरता देखते हुए रतलाम स्थित इप्का फैक्ट्री और नागदा से विशेष तकनीकी टीम बुलाई गई। टीम ने रात करीब 9:45 बजे गैस सिलेंडर के लीकेज को सफलतापूर्वक बंद कर उसे पानी में डुबो दिया, जिससे रिसाव पूरी तरह नियंत्रित हो गया। घटना के दौरान एएसपी राकेश खाखा, ग्रामीण एएसपी विवेक कुमार, जावरा एसडीएम सुनील जायसवाल, सीएसपी युवराज सिंह चौहान और एसडीओपी संदीप मालवी सहित पूरा प्रशासनिक अमला मौके पर मौजूद रहा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव और 1989 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अनुराग जैन को देश के महत्वपूर्ण थिंक-टैंक नीति आयोग का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है।
सतना नगर निगम में आठ एल्डरमैन की नियुक्ति के साथ परिषद का राजनीतिक समीकरण बदला। एल्डरमैन बैठकों में जनहित के मुद्दे उठा सकेंगे, लेकिन उन्हें बजट, वित्तीय अधिकार और मतदान का अधिकार नहीं मिलेगा।
सतना में जनसुनवाई के दौरान आउटसोर्स कर्मचारियों ने वेतन और ईपीएफ अनियमितताओं का मुद्दा उठाया। आशा कार्यकर्ता ने लंबित ज्वाइनिंग की गुहार लगाई, जबकि एक मां ने बीमार बेटे के इलाज के लिए रोजगार मांगा।
सतना फल-सब्जी मंडी में किसानों के लिए बनाई गई पानी की टंकी वर्षों से बंद पड़ी है। अब बच्चे उस पर चढ़ रहे हैं, जिससे बड़े हादसे का खतरा बढ़ गया है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
रेलवे ने 1 अगस्त से तत्काल टिकट बुकिंग के लिए नई टोकन व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। स्वयं उपस्थित यात्रियों को एजेंटों से पहले प्राथमिकता मिलेगी, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और दलालों पर अंकुश लगेगा।
सतना-मैहर में खरीफ सीजन के लिए खाद का पर्याप्त भंडारण होने के सरकारी दावों के बावजूद बिक्री केंद्रों पर किसानों की लंबी कतारें लगी हैं। आंकड़ों में उपलब्धता और वास्तविक वितरण के बीच बड़ा अंतर सामने आया है।
दिल्ली में पीएम निवास के पास राहुल गांधी के प्रदर्शन के विरोध में भोपाल में भाजपाइयों ने कांग्रेस कार्यालय तक मार्च निकाला।
इंदौर में नीट पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का उग्र प्रदर्शन। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के घर पहुंचे छात्रों पर कार्रवाई, दो गिरफ्तार। विधानसभा में भी गूंजा मुद्दा।
जानिए मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन की मुख्य खबरें। कांग्रेस विधायकों का विरोध प्रदर्शन, चंबल परियोजना पर तीखी बहस और 7,765.76 करोड़ रुपए के अनुपूरक बजट पर पूरी जानकारी।
रीवा के समान थाना पुलिस ने वाहन चोरी और मोबाइल स्नैचिंग करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में तीन वारदातों का खुलासा हुआ और चोरी के वाहन व लूटा गया मोबाइल बरामद किया गया।