कलेक्टर हर्षल पंचोली ने राजस्व अधिकारियों की बैठक में लंबित नामांतरण, नक्शा तरमीम, बंटवारा जैसे प्रकरणों की समीक्षा करते हुए शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। साथ ही फसल, जन एवं पशु हानि से जुड़े मामलों को भी प्राथमिकता देने पर बल दिया।

हाइलाइट्स
अनूपपुर, स्टार समाचार वेब
कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय के नर्मदा सभागार में आयोजित राजस्व अधिकारियों की बैठक में विभिन्न लंबित राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर ने नामांतरण, नक्शा तरमीम, बंटवारा, अवमानना और सायबर तहसील से जुड़े लंबित प्रकरणों की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए और नियमित रूप से उनकी प्रगति की समीक्षा की जाए।
बैठक में कलेक्टर श्री पंचोली ने जनहानि, पशु हानि एवं फसल हानि के लंबित प्रकरणों की जानकारी भी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन संवेदनशील मामलों में पीड़ितों को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराई जाए और सभी प्रकरणों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनकल्याण से जुड़ी इन समस्याओं में किसी भी प्रकार की देरी अस्वीकार्य है। बैठक में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत ई-केवाईसी की प्रगति की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शत्-प्रतिशत् पात्र किसानों का ई-केवाईसी कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाए, ताकि सभी पात्र किसानों को योजना का लाभ सुचारु रूप से मिल सके। कलेक्टर श्री पंचोली ने अधिकारियों से नियमित रूप से फील्ड में जाकर कार्यों की निगरानी करने एवं आमजन से सीधे संवाद स्थापित कर समस्याओं को समझने एवं समाधान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता जनहित है और उसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में अपर कलेक्टर श्री दिलीप कुमार पांडेय, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती अंजली द्विवेदी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनूपपुर श्री कमलेश पुरी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुष्पराजगढ़ श्री सुधाकर सिंह बघेल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोतमा श्री अजीत तिर्की सहित जिले के सभी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज यानी सोमवार को निगम-मंडलों के नवनियुक्त पदाधिकारियों के उन्मुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का अटल बिहारी वाजपेई सुशासन संस्थान में दीप-प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस विशेष प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पदाधिकारियों को उनके प्रशासनिक दायित्वों, वित्तीय प्रबंधन और शासन की नीतियों के प्रति मार्गदर्शन प्रदान करना था।
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में मां सरस्वती के चित्र और धार्मिक ध्वज लिए पहुंचे।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आज भीषण टेन हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
दमोह (तेंदूखेड़ा) के आईईएस पब्लिक स्कूल में शिक्षिका की कथित मारपीट के शिकार 9 वर्षीय छात्र काव्य नामदेव की भोपाल एम्स में मौत। परिजनों ने शव के साथ एसपी ऑफिस घेरा, SIT करेगी जांच।