रीवा जिले की ब्लॉक शिक्षा अधिकारी आकांक्षा सोनी पर स्कूल निरीक्षण के नाम पर शासन की राशि के दुरुपयोग, गैर अनुबंधित वाहन उपयोग, शिक्षकों को कार्यालय में अटैच कर गैर शैक्षणिक कार्य कराने और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगे हैं। शिकायत के बाद डीईओ ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है। मामला शिक्षकों के वेतन, जीपीएफ और पेंशन प्रकरणों की लापरवाही से भी जुड़ा है।

हाईलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
स्कूल शिक्षा विभाग फिर विवादों में हैं। पहले डीईओ पर गाज गिरी। अब बीईओ भी जांच घेरे में आ गई हैं। बीईओ के खिलाफ गंभीर अनियमितता की शिकायत कलेक्टर से की गई थी। इस मामले में डीईओ ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी है। शासन की राशि का दुरुपयोग और आदेशों की अवहेलना करने का आरोप लगाया गया है।
स्कूल शिक्षा विभाग में ब्लाक शिक्षा अधिकारी रीवा आकांक्षा सोनी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। डीडीओ मिलने के बाद वह पद और पॉवर का दुरुपयोग करने लगी। अब उनकी यही लापरवाही भारी भड़ने वाली है। कलेक्टर से बीईओ के खिलाफ वित्त्तीय अनियमितता की शिकायत की गई है। उनके वाहन का लॉग बुक ही सारी अनियमितता की कहानी बयां कर रहा है। स्कूलों के निरीक्षण में दूरियों को अधिक दर्शाया गया है। बिना अनुबंध के वाहन का उपयोग किया गया। इतना ही नहीं कार्यालय में कई शिक्षकों को अटैच कर गैर शिक्षकीय कार्य कराए जा रहे हैं। इससे भी इनकी परेशानी बढ़ने वाली है। कलेक्टर ने आकांक्षा सोनी की तरहटी निवासी महावीर विश्वकर्मा ने शिकायत की है। तीन सदस्यीय टीम डीईओ ने बना दी है। तीन दिन में रिपोर्ट मांगी गई है।
ये सदस्य करेंगे मामले की जांच
बीईओ के खिलाफ की गई शिकायत की जांच के निर्देश डीईओ ने दिए हैं। तीन सदस्यीय टीम बनाई गई है। इसमें श्रीमती प्रतिभा साराभाई बीईओ रायपुर कर्चुलियान, जेपी जायसवाल शा उत्कृष्ट विद्यालय मार्तण्ड क्रमांक 1और सीपी साकेत शासकीय पीएम श्री उमावि गोड़हर को शामिल किया गया है।
कार्यालय में कई शिक्षकों को नियम विरुद्ध किया गया अटैच
शिकायत में बीईओ आकांक्षा सोनी पर पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया गया है। कार्यालय में नियम विरुद्ध एक दर्जन से अधिक शिक्षकों, कर्मचारियों को गैर शिक्षकीय कार्यों में अटैच किए जाने की शिकायत की गई है। शरद पई सहायक शिक्षक, रामकिंग त्रिपाठी अध्यापक, शिप्रा सर्राफ अध्यापक, मयंक पाण्डेय सहायक अध्यापक, महेद्र श्रीवास्तव सहायक शिक्षक, राजेश दुबे प्राथमिक शिक्षक, निति सिंह आपरेटर कार्यालय में अटैच हैं। इसके अलावा सीएम हेल्पलाइन के नाम पर सतीश पाण्डेय शिक्षक एवं शिवेन्द्र पाण्डेय को भी कार्यालय में ही अटैच किया गया है।
स्कूल भ्रमण में अनियमितता का आरोप
शिकायत में आकाक्षा सोनी बीईओ पर धन का दुरुपयोग किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। लॉग बुक की छायाप्रति भी दी गई है। इसमें बीईओ एक दिन में सुबह से शाम तक एक ही स्कूल का निरीक्षण दर्शाई हुई हैं। इसके लिए 1 हजार रुपए का भुगतान भी की है। विद्यालय के भ्रमण के नाम पर 63 हजार रुपए का भुगतान की हैं। 5 किमी दूर रीवा शहर की स्कूलों को भी 35 किमी दर्शाया गया है। आरोप है कि जिन विद्यालय का लाग बुक में भ्रमण दिखाया गया है। वहां बीईओ कभी गई ही नहीं। इसके अलावा जिस ट्रैवल एजेंसी माह रेणुका की गाड़ी से भ्रमण किया गया है। उसका अनुबंध भी नहीं हुआ है।
शिक्षकों को प्रताड़ित करने का भी आरोप
शिकायत में बीईओ पर शिक्षकों को प्रताड़ित करन का भी आरोप लगाया गया है। शिकायत में कहा गया है कि जब से आकांक्षा सोनी को डीडीओ मिला है। तब से शिक्षकों को परेशान किया जा रहा है। समय पर वेतन का भुगतान नहीं किया जाता। सातवें वेतन का एयिर भुगतान रोका गया है। पेश्ांन प्रकरणों का निराकरण नहीं किया जा रहा है। जीपीएफ में भी लापरवाही का आरोप लगाया गया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश सरकार ने 2004 बैच के अनुभवी आईपीएस अधिकारी इरशाद वली को सागर रेंज का नया आईजी नियुक्त किया है। जानिए उनके अब तक के करियर, अनुभव और सागर में उनकी चुनौतियों के बारे में विस्तार से।
मध्य प्रदेश STF ने भोपाल में फर्जी दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट बनवाने वाले इंटरनेशनल नेटवर्क का खुलासा किया है। एक ही पते से 70 से अधिक संदिग्ध पासपोर्ट जारी होने और असम-पश्चिम बंगाल कनेक्शन की पूरी खबर पढ़ें।
रीवा में नौ महीने से पेंशन नहीं मिलने से परेशान रिटायर्ड कर्मचारी कॉलेज की छत पर चढ़ गया। आत्महत्या की कोशिश से हड़कंप मच गया। प्राचार्य ने समझाइश देकर उसे नीचे उतारा, पेंशन प्रकरण भोपाल भेजा गया।
रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर सभी इंटर्न डॉक्टर दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। मेडिकल टीचर एसोसिएशन ने समर्थन किया, ओपीडी सेवाएं बंद रहीं, भोपाल लाठीचार्ज का विरोध हुआ।
उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के दौरान सती गेट के खड़े हनुमान मंदिर को हटाने के प्रयास पर विवाद गहरा गया है। साध्वी हर्षानंद गिरि ने सरकार को 2 दिन का अल्टीमेटम दिया है। जानें पूरी खबर, IIT इंदौर की जांच और सोशल मीडिया के जरिए उमड़ रही भीड़ की रिपोर्ट।
कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह ने योजनाओं की समीक्षा में पांच साल से पुराने राजस्व प्रकरणों के निराकरण, फार्मर आईडी, राहत वितरण और आवास पूर्णता के निर्देश दिए। हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं के उपचार में लापरवाही पर कार्रवाई होगी।
रीवा के जेल रोड स्थित निजी अस्पताल के सामने आप के पूर्व नेता प्रमोद शर्मा समर्थकों संग प्रदर्शन करने पहुंचे। जबरन अस्पताल में प्रवेश के प्रयास पर पुलिस से बहस और धक्का-मुक्की हुई।
मध्य प्रदेश सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG पंप संचालकों को लंबित टैक्स असेसमेंट में बड़ी राहत दी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए स्व-घोषणा के आधार पर टैक्स निर्धारण की पूरी प्रक्रिया, पात्रता, दस्तावेज और नियमों की विस्तृत जानकारी यहाँ पढ़ें।
पन्ना के नवनिर्मित आयुष भवन में बारिश के दौरान छत से पानी टपकने और दीवारों में सीलन की समस्या सामने आई। दस्तावेज व सामान बाहर निकालना पड़ा। विभाग ने हाउसिंग बोर्ड को मरम्मत पत्र भेजा।
बांधवगढ़ से आया हाथी ई-5 गोरसरी पहाड़ के आसपास मौजूद है। आक्रामक व्यवहार को देखते हुए मैहर प्रशासन सतर्क है। ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा, कुमकी हाथियों से रेस्क्यू की तैयारी।