रीवा से भोपाल और कोलकाता के लिए प्रस्तावित नई हवाई सेवाओं की शुरुआत फिलहाल टल गई है। एयरलाइंस और सरकार के बीच सब्सिडी पर सहमति नहीं बनने से परियोजना आगे बढ़ने में देरी हो रही है।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
भोपाल और कोलकाता के लिए नई हवाई सेवा की शुरुआत में अभी वक्त लगेगा। पहले यह हवाई सेवा जल्द ही शुरू होने वाली थी लेकिन एयरलाइंस कंपनी और सरकार के बीच सब्सिडी पर राय नहीं बन पाई है। इसी वजह से दोनों शहरों के बीच शुरू होने वाली हवाई सेवा का प्रोजेक्ट भी आगे खिसक गया है।
आपको बता दें कि एयरपोर्ट से अभी तीन शहरों के लिए हवाई सेवा शुरू की गई है। रीवा से इंदौर, रीवा से रायपुर और रीवा से दिल्ली के बीच हवाई जहाज उड़ रहे हैं। एटीआर 72 और 72 की सेवाएं यात्रियों को मिल रही हैं। रीवा एयरपोर्ट से दो और शहरों को जोड़ने की कवायद लंबे समय से चल रही है। पहले दोनों शहरों के लिए अलग अलग एयरलाइंस ने इंट्रेस्ट दिखाया था। रीवा से भोपाल के लिए स्काई होप एयरलाइंस फ्लाइट शुरू करने वाली थी। कंपनी ने पीछे हाथ खींच लिए। इसके बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ने अलायंस एयर को तैयार किया। अलायंस एयर तैयार तो हो गई लेकिन सरकार एयर लाइंस को दी जाने वाली सब्सिडी पर फाइनल डिसीजन नहीं ले पाई है। इसके कारण प्रोजेक्ट भी आगे खिसकता जा रहा है।
लंबे समय से बंद है भोपाल की फ्लाइट
रीवा और भोपाल के बीच लंबे समय से हवाई सेवा बंद है। शुरुआती दौर में फ्लाई ओला 6 सीटर प्लेन ने शुरुआत की थी। कुछ दिनों बाद वह भी बंद हो गई। इसके बाद फ्लाई बिग ने हवाई सेवा शुरू की। 19 सीट विमान से कुछ महीनों तक रीवा से भोपाल के बीच में लोगों को हवाई यात्रा करने का मौका मिला। इसके बाद फ्लाई बिग ने भी सेवाएं बंद कर दी। फ्लाई बिग को स्काई होप ने टेकओव्हर कर लिया। स्काई होप ने रीवा भोपाल के बीच हवाई सेवा शुरू करने की आस जगाए रखी। एयरपोर्ट अथॉरिटी आॅफ इंडिया मनाने में लगी रही लेकिन बात नहीं बनी।
दोनों शहर के बीच अलायंस एयर ही देगी सेवाएं
भोपाल और कोलकाता को रीवा से जोड़ने के लिए हवाई सेवा शुरू की जानी है। इसके लिए अलायंस एयर को तैयार किया गया है। अलायंस एयर ही दोनों शहरों को रीवा से जोड़ेगी। कोलकाता से एटीआर 72 रीवा आएगी और रीवा से भोपाल जाएगी। इसके लिए हालांकि अभी डीजीसीए से अनुमति नहीं मिली है। प्रदेश सरकार के सब्सिडी पर निर्णय लेने के बाद कंपनी आगे की प्रक्रिया पूरी करेगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षक दिवस 2026 पर मध्यप्रदेश के 6 उत्कृष्ट शिक्षकों को नेशनल टीचर अवार्ड से सम्मानित किया। जानिए इन शिक्षकों के नाम और उनके विशेष योगदान के बारे में।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एसडीआरएफ स्टेट कमांड सेंटर पहुंचकर प्रदेश में वर्षाजनित परिस्थितियों और राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बाढ़ प्रभावितों को तत्काल भोजन, कपड़ा और राहत सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
भोपाल के मास्टर प्लान को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने सरकार की सैद्धांतिक अनुमति पर सवाल उठाए हैं और पुराने ड्राफ्ट का हवाला देते हुए 9 सितंबर को डेढ़ किलोमीटर लंबी 'रन फॉर मास्टर प्लान' दौड़ का ऐलान किया है।
मध्य प्रदेश में शिक्षक वर्ग 1, 2 और 3 के अभ्यर्थी पिछले 15 दिनों से नीलम पार्क, भोपाल में भूख हड़ताल कर रहे हैं। पद बढ़ाने और काउंसलिंग की मांग को लेकर चल रहे इस आंदोलन में अब राजनीति तेज हो गई है।
शिक्षक दिवस के अवसर पर भोपाल स्थित आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मंदिर पर जन्माष्टमी का त्योहार मनाने के बाद पैदल घर जा रही तीन महिलाओं को कंटेनर ने कुचल दिया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, दो ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-2.0 के वॉल वर्जन का लोकार्पण किया।
भोपाल के निशातपुरा थाने ने डेयरी की आड़ में गोकशी करने वाले 48 दिन से फरार 3000 के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।
बीना-आगासौद स्टेशन के बीच यार्ड रीमाडलिंग और तीसरी लाइन के काम के चलते 15 अक्टूबर तक भोपाल-दिल्ली और कटनी रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। श्रीधाम और इंटरसिटी एक्सप्रेस रद, शताब्दी का रूट बदला।
मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अखबारों के आधार पर PIL दाखिल करने पर नाराजगी जताई।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह