रीवा शहर में भवन अनुज्ञा लेने के बाद भी बिल्डर्स ने नियमों की अनदेखी कर मनमाना निर्माण किया। मॉडल रोड सहित कई क्षेत्रों में एमओएस और एफएआर का उल्लंघन कर बहुमंजिला इमारतें खड़ी कर दी गईं। निगम की निष्क्रियता से 80% से अधिक भवनों में सुरक्षा और नियमों का खुला उल्लंघन हुआ है।

बिल्डर्स ने सारे नियम कायदों को कर दिया नींव में दफन
रीवा, स्टार समाचार वेब
शहर में भवन और मल्टीस्टोरी बिल्डिंग में प्रशासनिक उदासीनता के चलते लोगों ने मनमानी निर्माण कर सारे नियम कायदों को नींव में दफन कर डाला। यह काला सच हाल में शुरू किए कंपाउंडिंग अभियान में सामने आ रहा है। नगर निगम अधिनियम और टीएनसीपी के नियमों के साथ सबसे अधिक खिलवाड़ शहर के बीच से निकली मॉडल रोड पर किया गया है। सड़क के दोनों तरफ खड़ी हो चुकी बहुमंजिला इमारतों के सामने यानी फ्रंट पर सीधा-सीधा एमओएस का उल्लंघन किया गया है। किसी ने बेसमेंट बनाया भी है तो उसके अंदर गाड़ियां ही नहीं घुस पाती हैं।
फलस्वरूप यहां पहुंचने वाले ग्राहकों के वाहन सड़क पर खड़े होते हैं। कमोवेश यही स्थिति शिल्पी प्लाजा से मार्तण्ड तिराहे के बीच बन चुकी मल्टी स्टोरी के बिल्डिंग के बिल्डर्स ने भी निगम प्रशासन के सामने पैदा कर दी है। इस अभियान के बाद अब जिस तरह से भवन अनुज्ञा के नियमों की धज्जियां उड़ाई गई हैं उसमें कम्पाउंडिंग करके मामले को रफा-दफा करने के प्रयास में नियमों के परे जाना भी पड़ सकता है। जानकार बताते हैं कि कम्पाउंडिंग भवन के अगल-बगल और पीछे के निर्माण पर हो सकता है, एमओएस वायलेशन पर नहीं।
बताया जाता है कि नगर निगम की भवन अनुज्ञा शाखा से लोगों ने नियमों के दायरे में 60-40 के अनुपात में निर्माण की मंजूरी लेकर उससे 25 फीसदी तक अधिक निर्माण कर लिया है। इस तरह के ताजा मामले कॉलेज चौक में जान टॉवर के बाद बने मल्टी स्टोरी भवनों, मॉडल रोड पर, पीके स्कूल के बगल में, उर्रहट में एसपीएस मॉल, चमड़िया पेट्रोल पम्प के सामने आजाद नगर मोड़ और उससे आगे बरा, मानस नगर, इंदिरा नगर और व्ही-टू के सामने आदि एक दर्जन बहुमंजिला इमारतों में किसी के पास 30 मीटर तो किसी के पास 50 वर्गमीटर में निर्माण करने की अनुमति है लेकिन इससे कहीं अधिक पर निर्माण किया जाना पाया गया है।
नगर निगम के सूत्रों का कहना है कि 80 फीसदी भवन और काम्पलेक्स के निर्माण में नियमों का खुला उल्लंघन किया गया है। निगम से जिन शर्तों पर निर्माण की अनुमति ली गई, उसका कतई पालन नहीं किया गया और यह सब निगम के अधिकारियों और मैदानी अमले की आंखों के सामने किया गया। मॉडल रोड पर बीते कुछ सालों में खड़ी हुई सभी इमारतों में एफएआर का पालन नहीं किया गया है। इतना ही नहीं भवन अनुज्ञा के प्रावधानों को ताक पर रखकर बेसमेंट के लिए नाममात्र जगह छोड़कर पूरी जमीन में निर्माण कर लिया गया। सामने की तरफ एमओएस का भी उल्लंघन बड़े पैमाने पर किया गया।
यहां फायर ब्रिगेड मूव नहीं कर सकता
इन भवनों के निर्माण में न केवल अनुमति के नियम तोड़े गए, अपितु लोगों की जान को भी जोखिम में डाला गया है। निगम अमले की जांच में पाया गया कि अधिकांश मल्टी स्टोरी में फायर फाइटिंग सिस्टम नहीं है। यही नहीं जमीन में 90 फीसदी भाग पर निर्माण कर लिए जाने से आपात स्थिति में फायर ब्रिगेड सिर्फ सड़क की तरफ ही काम कर पाएगा। इसके इधर-उधर जाने के कोई चांस नहीं हैं। हैरानी की बात यह है कि जब इनके निर्माण कराए जा रहे थे तब निगम प्रशासन मौन था और अब इस विसंगति को सुधारने नाप जोख पर उतर आया है। निगम आयुक्त से उम्मीद की जा रही है कि वे इस पर कड़ा कदम उठाएंगे। निगम प्रशासन ऐसे लोगों को नोटिस जारी करने जा रहा है।
यह सही है कि ज्यादातर भवनों में एमओएस का उल्लंघन किया गया है। अनुज्ञा की शर्तों के विपरीत निर्माण किया गया है। ऐसे भवनों को हम चिन्हित कर रहे हैं और नोटिस देकर उन पर कार्रवाई करेंगे।
सौरभ सोनवणे, आयुक्त नगर निगम

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज यानी सोमवार को निगम-मंडलों के नवनियुक्त पदाधिकारियों के उन्मुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का अटल बिहारी वाजपेई सुशासन संस्थान में दीप-प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस विशेष प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पदाधिकारियों को उनके प्रशासनिक दायित्वों, वित्तीय प्रबंधन और शासन की नीतियों के प्रति मार्गदर्शन प्रदान करना था।
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में मां सरस्वती के चित्र और धार्मिक ध्वज लिए पहुंचे।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आज भीषण टेन हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
दमोह (तेंदूखेड़ा) के आईईएस पब्लिक स्कूल में शिक्षिका की कथित मारपीट के शिकार 9 वर्षीय छात्र काव्य नामदेव की भोपाल एम्स में मौत। परिजनों ने शव के साथ एसपी ऑफिस घेरा, SIT करेगी जांच।