रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल ने निजी अस्पतालों की बैठक में निर्देश दिए कि सड़क दुर्घटना पीड़ितों को कैशलेश उपचार प्रदान किया जाए। पीड़ित को अस्पताल पहुँचाने वाले को ₹25 हजार का इनाम मिलेगा। ईडार पोर्टल में समय पर जानकारी दर्ज करने के निर्देश भी दिए गए।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
निजी अस्पताल प्रबंधनों की बैठक शुक्रवार को कलेक्टर प्रतिभा पाल ने कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में ली। इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि सड़क दुर्घटना के पीड़ितों को कैशलेश उपचार की सुविधा उपलब्ध करायें। अस्पताल पोर्टल में 5 अगस्त तक पंजीबद्ध हों तथा पीड़ितों को कैशलेश उपचार सुनिश्चित करायें। पीड़ित को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को राहगीर योजनान्तर्गत 25 हजार रुपए का पुरस्कार भी दिया जायेगा।
कलेक्टर ने बताया कि कैशलेश उपचार उपलब्ध कराने के उपरांत संबंधित अस्पताल को शासन द्वारा राशि का भुगतान किया जायेगा। उन्होंने अपेक्षा की कि सभी अस्पताल दुर्घटना पीड़ितों को तत्काल चिकित्सा उपचार देंगे ताकि संबंधित मरीज की जान बच सके। साथ ही इसकी सूचना पुलिस को दें और दुर्घटना पीड़ित को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति का विवरण रजिस्टर में दर्ज करें। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव शुक्ल ने अस्पताल प्रबंधकों से अपेक्षा की कि नियत समय तक पोर्टल में आवश्यक जानकारी दर्ज करायें तथा अन्य औपचारिकताओं की पूर्ति सुनिश्चित करें ताकि कैशलेश योजना के तहत राशि संबंधित अस्पताल को मिल सके।
ईडार पोर्टल में समस्त जानकारी दर्ज करें
कलेक्टर प्रतिभा पाल की अध्यक्षता में जिले में सड़क दुर्घटना होने पर ईडार पोर्टल के माध्यम से विभिन्न विभागों द्वारा किये जाने वाली कार्यवाही की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिये कि संबंधित थाना से ईडार में समस्त जानकारी व डाटा इंट्री अपलोड करने के उपरांत संबंधित सड़क निर्माण एजेंसी कार्यवाही सुनिश्चित करें। बैठक में कलेक्टर ने ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों तथा मुख्य सड़कों में दुर्घटनाओं के अधिक प्रकरण सामने आते हैं। संबंधित सड़क निर्माण एजेंसी थानों द्वारा दर्ज किये एफआईआर के उपरांत संपूर्ण विवरण अनुसार कार्यवाही करें।
संभावित स्थानों में लगाएं संकेतक
दुर्घटना संभावित स्थानों में सड़क सुधार, प्लेटफार्म निर्माण तथा संकेतक आदि लगाकर दुर्घटना से बचाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने पुलिस विभाग के साथ ही सड़क निर्माण एजेंसियों के प्रमुखों को शामिल कर वाट्सअप ग्रुप बनाने के निर्देश बैठक में दिये। सड़क निर्माण विभाग यूजर आईडी पासवर्ड का उपयोग करें। कलेक्टर ने निर्देश दिये कि प्रति सप्ताह यह बैठक आयोजित करें। बैठक में अपर कलेक्टर सपना त्रिपाठी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।