रीवा के खन्ना चौराहा पर दिनदहाड़े बाइकर्स गैंग ने दो व्यापारी भाइयों से 50 हजार रुपये लूट लिए। वारदात में एक व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया। CCTV फुटेज मिलने के बावजूद पुलिस आरोपी तक नहीं पहुंच पाई है।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
लचर कानून व्यवस्था के बीच एक बार फिर बाइकर्स गैंग ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। व्यापारी बंधु से शहर के खन्ना चौराहा में दिन दहाड़े 50 हजार रुपये छीन कर भाग गये हैं। इस घटना में एक व्यापारी का पैर भी चलती बाइक से गिरने के कारण टूट गया है। व्यापारियों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दिया है।
जानकारी के अनुसार बाणसागर कॉलोनी निवासी सनी जायसवाल अपने भाई शिवपूजन जायसवाल के साथ सब्जी का कारोबार करता है। शुक्रवार की सुबह भी दोनों बाइक में सवार होकर अपने घर से करहिया मंडी जाने के लिये निकले। जैसे ही खन्ना चौराहा के पास पहुंचे, तभी बाइक सवार तीन बदमाश बगल से गुजरे और झपट्टा मारते हुये उनका बैग छीन कर भाग निकले। इस दौरान दोनों भाई बाइक समेत सड़क पर गिर गये। इस घटना में शिवपूजन का एक पैर भी फैक्चर हो गया। पीड़ितों के अनुसार बैग में करीब 50 हजार रुपये नकद समेत दुकान का हिसाब वाला रजिस्टर रखा हुआ था। घटना के बाद पीड़ित सीधे कोतवाली थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज कराये। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुये बदमाशों की तलाश शुरू कर दिया है।
लगातार हो रही घटनाएं
शहर में चेन स्रेचिंग और लूटपाट की घटनाएं लगातार हो रही हैं। ज्यादातर घटनाएं ऐसी हैं, जिनका खुलासा नहीं हो पा रहा है। जबकि पुलिस के हाथ सीसीटीव्ही फुटेज भी लगते हैं। बावजूद इसके बदमाशों की पहचान नहीं हो पाती है। ऐसे में जाहिर है कि पुलिस अपना काम गंभीरता से नहीं कर रही है। जिसका फायदा बदमाश उठा रहे हैं।
पीटीएस चौराहा से कर रहे थे पीछा
पीड़ित शनि जायसवाल ने बताया कि पुलिस ने घर से लेकर घटना स्थल तक का सीसीटीव्ही कैमरा खंगाला है। जिसमें बदमाश पीटीएस चौराहा से पीछा करते हुये नजर आ रहे हैं। लेकिन बीच में भीड़ होने के कारण वह वारदात को अंजाम नहीं दे सके। खन्ना चौराहा के पास भीड़ कम मिली तो उन्होंने बैग छीन लिया और फरार हो गये।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह