रीवा में जनवरी से सितंबर तक साइबर धोखाधड़ी के 9 महीने में साढ़े तीन सौ (≈350) से अधिक लोग ठगी के शिकार हुए। वर्क-फ्रॉम-होम, फेक क्रेडिट मैसेज, कस्टमर-केयर नंबर क्लोनिंग, रिश्तेदार बनकर धोखा, ऐप डाउनलोड कराकर ठगी सहित अलग-अलग चालों से कुल करीब ₹1.5 करोड़ ऐंठे गए।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
साइबर धोखाधड़ी के मामलों ने कई परिवारों को सदमे में डाल दिया है। जनवरी से सितंबर माह तक 9 माह में साढ़े 3 सौ से अधिक लोग साइबर ठगी का शिकार हुये हैं। इनसे करीब डेढ़ करोड़ रुपए जालसाजों ने किसी ने किसी बहाने से ऐंठ लिए हैं। यह आंकड़े वह हैं, जो पुलिस तक पहुंचे हैं, जबकि सैकड़ों ऐसे लोग भी हैं, जो पुलिस के पास पहुंचे ही नहीं।
भोले-भाले लोग तरह-तरह के प्रलोभनों में आकर अपनी मेहनत की जीवन भर की गाढ़ी कमाई गंवा बैठते हैं। हालांकि कुछ पीड़ित तत्काल पुलिस के पास पहुंचे और उनकी मेहनत की कमाई बच गई। जालसाज ठगी के विभिन्न तरीके अपना रहे हैं। सबसे ज्यादा 42 मामले वर्क फ्रॉम होम और आॅनलाइन जॉब के नाम पर ठगी के दर्ज हैं। पैसे क्रेडिट का फेक मैसेज भेजकर ठगी के 34 मामले और इंटरनेट पर कस्टमर केयर नंबर सर्च करके ठगी के 30 मामले आए है। रिश्तेदार बनकर बात करना और खाते में रुपए भेजने का झांसा देकर ठगी के आधा सैकड़ा मामले और ऐप डाउनलोड करवाकर, सोशल साइट पर ब्लैकमेलिंग, ऐप डाउनलोड करवाकर ठगी के सैकड़ों मामले हैं। इसके अलावा प्रसूता सहायता राशि दिलाने के नाम पर भी ठगी के 15 मामले पुलिस में दर्ज हुये हैं। वहीं पुलिस अधिकारी बनकर धमकी देने के 13, दुकानदारों से फर्जी पेमेंट करने के 10 मामले और सेना का अधिकारी बनकर सामान बेचने के 10 मामले भी सामने आए हैं। इन तमाम मामलों में पुलिस छानबीन कर रही है।
इनकी रकम हुई वापस
1. सिरमौर थाना क्षेत्र निवासी अनूप मिश्रा के पिता शिवेंद्र के खाते से ठगों ने पैसे निकाले तो अनूप ने बिना देर किए बैंक और पुलिस को सूचना दी। उनकी सूझबूझ और पुलिस की तत्परता से ठगों के खाते में गई 28,101 रुपए की रकम को तुरंत होल्ड कर दिया गया। लंबी प्रक्रिया के बाद अनूप को उनके पूरे पैसे वापस मिल गए।
2. सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अरुण प्रताप सिंह को साइबर ठगों ने फोन पर झांसा देकर उनके खाते से पैसे निकाल लिए थे। लेकिन अरुण ने समझदारी दिखाते हुए तुरंत बैंक और पुलिस को सूचना दी, जिससे खाते को होल्ड कर दिया गया। उनकी इस तत्परता के कारण उनके 55,064 रुपए लुटने से बच गए।
एक बुजुर्ग कर चुके हैं आत्महत्या
साइबर ठगी में फंसकर कोतवाली थाना अंतर्गत चौपड़ा स्कूल के पास रहने वाले एक बुजुर्ग ने खुद को अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस की गहन जांच में पता चला था कि बुजुर्ग को साइबर ठगों ने निशाना बनाया था। जांच के बाद पुलिस ने राजस्थान से तीन सगे भाइयों को गिरफ्तार किया था। ये तीनों भाई पुराने सिक्के बेचने के बहाने लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे।
फ्रॉड होने पर यह करें
ऐसे रिटर्न मिलता है पैसा
किराए के खातों में रुपए ट्रांसफर कराते हैं
साइबर ठग गरीबों को लालच देकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवा रहे हैं। इन खातों का इस्तेमाल वे ठगी की रकम को ट्रांसफर कराने के लिए करते हैं। एक ही रकम को 15 से 20 खातों में घुमाकर वे पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करते हैं। जैसे ही पुलिस को ऐसे खातों का पता चलता है उन्हें तुरंत फ्रीज कर दिया जाता है, ताकि पीड़ितों की कमाई को बचाया जा सके। यह एक ऐसा जाल है जो गरीबों की मजबूरी का फायदा उठाता है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।