रीवा के संजय गांधी अस्पताल के शव वाहन का कथित दुरुपयोग कर चोरी की बकरियां सीधी ले जाने का मामला सामने आया। पुलिस ने वाहन चालक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बकरियां बरामद कीं।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
चिकित्सा के सबसे बड़े केंद्र संजय गांधी अस्पताल से मानवता और व्यवस्था को शर्मसार करने वाला एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अस्पताल में गरीब और बेसहारा मृतकों के शवों को नि:शुल्क उनके घर तक पहुंचाने के लिए शासन द्वारा जो शव वाहन दिए गए हैं, उनका उपयोग मृत शरीरों की जगह चोरी की बकरियों को ठिकाने लगाने के लिए किया जा रहा था। गुढ़ थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इस पूरे रैकेट का पदार्फाश किया है और सीधी जिले से तकरीबन दो दर्जन चोरी की बकरियां बरामद की हैं।
मामले की जानकारी देते हुए गुढ़ थाना प्रभारी शैल यादव ने बताया कि क्षेत्र के इटार पहाड़ से तकरीबन दो दर्जन बकरियां चोरी होने की शिकायत मिली थी। पुलिस जब तफ्तीश में जुटी, तो तार संजय गांधी अस्पताल के शव वाहन से जुड़े। पुलिस ने घेराबंदी कर सीधी जिले से चोरी की गईं सभी बकरियों को सकुशल बरामद कर लिया है।
मास्टरमाइंड निकला शव वाहन का पायलट
पुलिस के मुताबिक इस बकरी चोरी और तस्करी के पीछे एक पूरा संगठित गिरोह काम कर रहा था। ताज्जुब की बात यह है कि इस पूरे काले कारनामे का मास्टरमाइंड कोई बाहरी अपराधी नहीं, बल्कि अस्पताल के शव वाहन का पायलट राजू मिश्रा ही निकला। पुलिस ने मुख्य आरोपी राजू मिश्रा समेत उसके दो अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है।
प्रबंधन पर खड़े हुए गंभीर सवाल
इस पूरे घटनाक्रम ने संजय गांधी अस्पताल के प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। सबसे बड़ा प्रशासनिक सवाल यह उठ रहा है कि जिन शव वाहनों को केवल रीवा जिले के भीतर ही सेवा देने की अनुमति है, वह वाहन नियमों को ताक पर रखकर रीवा की सीमा लांघकर सीधी जिले तक कैसे पहुंच गया। क्या वाहन की जीपीएस ट्रैकिंग या लॉग बुक की जांच नहीं की जा रही थी। अस्पताल परिसर में शव वाहन के अंदर बकरियां लोड की जा रही थीं या उन्हें कहीं रास्ते में चढ़ाया गया, इस पर सुरक्षा एजेंसियां क्या कर रही थीं।
पुलिस चेकिंग से बचने का निकाला 'शॉर्टकट'
पूछताछ में यह बात सामने आई है कि तस्करों ने पुलिस की नाकेबंदी और चेकिंग से बचने के लिए शव वाहन को अपना हथियार बनाया। अमूमन संवेदनशील या आपातकालीन सेवा होने के कारण पुलिस सड़कों पर शव वाहनों को नहीं रोकती और न ही उनकी चेकिंग करती है। इसी का फायदा उठाकर पायलट राजू मिश्रा ने गुढ़ से बकरियां चुराईं और उन्हें शव वाहन में लादकर जिला पार करवा दिया।
किसके इशारे पर चल रहा था यह खेल
स्थानीय लोगों और सूत्रों की मानें तो यह खेल कोई पहली बार नहीं हुआ है। अंदेशा जताया जा रहा है कि यह गिरोह काफी लंबे समय से अस्पताल के वाहनों का दुरुपयोग कर इस तरह की अवैध गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि अस्पताल प्रशासन में बैठे किस रसूखदार के इशारे या शह पर यह पूरा तंत्र काम कर रहा था। गुढ़ पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस गिरोह के तार और कहां-कहां जुड़े हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-2.0 के वॉल वर्जन का लोकार्पण किया।
भोपाल के निशातपुरा थाने ने डेयरी की आड़ में गोकशी करने वाले 48 दिन से फरार 3000 के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।
बीना-आगासौद स्टेशन के बीच यार्ड रीमाडलिंग और तीसरी लाइन के काम के चलते 15 अक्टूबर तक भोपाल-दिल्ली और कटनी रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। श्रीधाम और इंटरसिटी एक्सप्रेस रद, शताब्दी का रूट बदला।
मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अखबारों के आधार पर PIL दाखिल करने पर नाराजगी जताई।
मध्य प्रदेश के रीवा जिले के कोठी गांव में जमीन विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी की मूसल से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने जानापाव को प्रमुख तीर्थस्थल के रूप में विकसित करने और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर में सपरिवार दर्शन किए। उन्होंने कहा कि उज्जैन महाकाल लोक के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में 20 गुना वृद्धि हुई है।
मध्य प्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। सीधी में लैंडस्लाइड से यूपी रूट बंद, छतरपुर में मकान गिरा और कई जिलों में भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी। जानिए मौसम का ताजा हाल।
बालाघाट में PWD के PIU एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कमल किशोर सिंगारे के ठिकानों पर EOW की छापेमारी। 30 लाख के बिल पर 10 लाख कमीशन लेने और आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई।
बदवार में बस और बल्कर की जोरदार टक्कर से पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हुए। तीन की हालत गंभीर है। बस की बॉडी चेंचिस से अलग होकर पानी भरे गड्ढे में जा गिरी।