रीवा के अस्पतालों में एक्सरे फिल्म की कमी से मरीजों को मोबाइल पर रिपोर्ट दी जा रही है। फीस पूरी ली जा रही, लेकिन सुविधाएं अधूरी हैं, जिससे स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
संजय गांधी अस्पताल और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में इस समय फिल्मों का टोटा पड़ गया है। सीटी स्केन मशीन की फिल्में खत्म ही थी। अब सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के एक्सरे विभाग में भी टोटा पड़ गया है। नया आर्डर नहीं हुआ। मरीजों से फीस पूरी ली जा रही लेकिन सुविधाएं अधूरी मिल रही। जांच के बाद एक्सरे मरीजों के मोबाइल पर खींच कर दी जा रही। मोबाइल में ही डॉक्टर एक्सरे देखकर इलाज कर रहे हैं। आपको बता दें कि सुपर स्पेशलिटी अस्पताल प्राइवेट अस्पताल की तर्ज पर शुरू किया गया। यहां सिर्फ आयुष्मान कार्डधारियों को ही नि:शुल्क इलाज की सुविधा मिलती है। शेष जो भी इलाज के लिए आते हैं, उन्हें जांच से लेकर हर सुविधा के लिए शुल्क का भुगतान करना पड़ता है। वर्तमान समय में यहां शुल्क तो बराबर वसूला जा रहा है लेकिन सुविधाओ में कमी कर दी गई है। एक्सरे विभाग में फिल्म ही खत्म हो गई है। आर्डर भी नहीं हो पाया है। इसके कारण मरीजों की जांच को रोका तो नहीं गया लेकिन जांच के बाद फिल्म की जगह मोबाइल पर ही एक्सरे की फोटो खींचकर दी जा रह है। मरीज मोबाइल में एक्सरे लेकर रिपोर्ट दिखाने डॉक्टरों के पास पहुंच रहे हैं। यह बड़ी विडंबना है कि जिस शहर से डिप्टी सीएम हैं। स्वास्थ्य विभाग की मुखिया हो, वहां यह हालात निर्मित है। इससे दूसरे जिलों और शहरों का अंदाजा लगाया जा सकता है। आपको बता दें कि इसके पहले संजय गांधी अस्पताल के सीटी स्केन में भी ऐसा ही संकट खड़ा हुआ है। सीटी स्केन की जांच सिर्फ फिल्म की अनुपलब्धता के कारण बंद पड़ गई है। मरीजों को सुपर स्पेशलिटी भेजा जा रहा।
डीन भोपाल में हैं, आर्डर ही नहीं हो पाया
यह सारी लापरवाही श्याम शाह मेडिकल कॉलेज के डीन की मानी जा रही है। फिल्म की डिमांड के लिए पत्र सुपर स्पेशलिटी अस्पताल से डीन के पास पहले ही भेजी जा चुकी है। पहले जो कंपनी फिल्म की सप्लाई कर रहा था। उसने पुराने दर पर सप्लाई करने से इंकार कर दिया है। फिल्म के रेट बढ़ जाने का हवाला देकर सप्लाई रोक दी गई है। अब नए सिरे से आर्डर नहीं हो पाया है। डीन भी नहीं है। भोपाल मीटिंग में गए हैं। उनके आने के बाद ही नए सिरे से आर्डर हो पाएंगे, तब फिल्में आएंगी।
पोर्टेबल मशीन की फिल्म है लेकिन चल नहीं रही
सुपर स्पेशलिटी में दो एक्सरे मशीन है। एक डिजिटल एक्सरे मशीन है तो दूसरी पास में ही पोर्टेबल यानि मैनुअल एक्सरे मशीन है। मैनुअल एक्सरे मशीन में फिल्म मौजूद है लेकिन इसका उपयोग ही नहीं किया जाता। इस एक्सरे कक्ष को स्टोर के रूप में उपयोग किया जा रहा है। यदि इस एक्सरे मशीन का उपयोग शुरू कर दिया जाए तो मरीजों को मोबाइल लेकर डॉक्टरों के पास जाने की समस्या से राहत दिलाया जा सकता है।
एक्सरे विभाग में फिल्म खत्म हो गई है। डिमांड डीन आफिस भेज दी गई है। पुराना सप्लायर फिल्में रेट बढ़ने के कारण देने से इंकार कर दिया है। नए सिरे से कोटेशन मंगाया जाएगा, तब आर्डर हो पाएगा। यह सारी प्रक्रिया डीन आफिस से ही होनी है। जांच बंद नहीं की गई है। वैकल्पिक व्यवस्था बनाई गई है। जांच कराने आने वाले मरीजों को मोबाइल में फोटो खींचकर एक्सरे रिपोर्ट दिया जा रहा है।
डॉ अक्षय श्रीवास्तव, अधीक्षक, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, रीवा


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राष्ट्रीय स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में मध्य प्रदेश ने रचा इतिहास। इंदौर, जबलपुर और भोपाल ने देश के शीर्ष शहरों में बनाई जगह। जानिए पूरी विस्तृत रिपोर्ट।
भोपाल नगर निगम मुख्यालय में एक दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी ने महापौर मालती राय की कार में आग लगाने की कोशिश की। नियमितीकरण की मांग को लेकर हुए इस हंगामे की पूरी विस्तृत खबर पढ़ें।
दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित एआईएम कांग्रेस-2026 के दूसरे दिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के औद्योगिक विकास, कृषि और फूड प्रोसेसिंग की संभावनाओं को वैश्विक मंच पर रखा।
, विवाद बढ़ता देख विधायक शर्मा ने तुरंत सफाई देते हुए स्पष्ट किया कि उनका आशय भोपाल के स्थानीय काजी कैंप से नहीं, बल्कि "इस्लामाबाद वाले काजी कैंप" से था।
मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड ₹14,337 से बढ़ाकर ₹30,000 करने की मांग को लेकर हमीदिया अस्पताल के इंटर्न डॉक्टरों का उग्र प्रदर्शन। मुख्यमंत्री आवास मार्च के दौरान पुलिस से झड़प और वाटर कैनन का इस्तेमाल।
मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब पीने से 22 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें पिता-पुत्र भी शामिल हैं। 112 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने 30 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर 10 को गिरफ्तार किया है।
कल्पना मिश्रा की मौत के बाद रीवा मेडिकल कॉलेज में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ। डीन डॉ. सुनील अग्रवाल को सतना भेजा गया, जबकि डॉ. शशिधर गर्ग ने पदभार संभालते ही व्यवस्थाओं की समीक्षा शुरू की।
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा कर गंभीर मरीजों के उपचार की सघन मॉनीटरिंग के निर्देश दिए। सीनियर डॉक्टरों की जिम्मेदारी तय होगी और नर्सों की भर्ती होगी।
रीवा कमिश्नरी के सामने स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और अस्पतालों में कथित लापरवाही के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। विक्रांत भूरिया ने स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल पर निशाना साधते हुए इस्तीफे की मांग उठाई।
सीधी में तेंदुए की खाल बरामद होने के बाद एसटीएफ और वन विभाग की जांच मऊगंज तक पहुंची। पिपराही से तीन संदिग्ध हिरासत में लिए गए। तस्करी नेटवर्क के अंतरराज्यीय कनेक्शन खंगाले जा रहे हैं।