रीवा के होटल में युवक-युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। कमरे से शराब और जहरीला पदार्थ मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, प्रेम संबंध की बात सामने आई।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
शहर के समान थाना अंतर्गत संचालित एक होटल के रूम में युवक व युवती ने सुसाइड कर लिया है। पुलिस ने गुरुवार की दोपहर दोनों का शव कमरे का दरवाजा तोड़ कर बाहर निकाला है। मृतकों की पहचान रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र के बेला निवासी के रूप में की गई है। मौके से बीयर की बॉटल और जहरीला पदार्थ मिला है। पुलिस ने दोनों का शव पोस्टमार्टम के लिये एसजीएमएच की मर्चुरी भेज दिया है। वहीं मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र में स्थित होटल अंपायर से गुरुवार की दोपहर फोन आया था, जिसमें बताया गया कि एक रूम में युवक व युवती ठहरे थे, सुबह से उनका दरवाजा नहीं खुल रहा। आवाज लगाने पर कोई प्रतिक्रीया नहीं आ रही है। जिसके बाद समान थाना प्रभारी विजय सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भी पहले काफी देर तक आवाज लगाया। जब दरवाजा नहीं खुला तो दरवाजा तोड़ कर भीतर प्रवेश किया। जहां युवक व युवती का शव पड़ा हुआ था। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान बेला निवासी रवि साकेत 25 वर्ष एवं काजल साकेत 21 वर्ष के रूप में की गई है। आईडी से मिले पते के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद परिजन होटल पहुंचे। इसके बाद पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया।
बीयर की बॉटल और जहरीला पदार्थ मिला
पुलिस ने जब कमरे में प्रवेश किया तो वहां पर तंदूरी रोटी, बीयर व शराब की बॉटल के साथ ही जहरीला पदार्थ मिला है। ऐसे में माना जा रहा है कि पहले होटल के कमरे में शराब पार्टी हुई, इसके बाद दोनों ने जहरीले पदार्थ को निगल लिया, जिससे उनकी मौत हो गई। लेकिन सुसाइड करने के पीछे की वजह क्या है, यह साफ नही हो पाया है। बहरहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना को जांच में लिया है।
बुधवार की दोपहर गायब हुये थे दोनों
परिजनों ने बताया कि रवि व काजल एक ही गांव के निवासी हैं। दोनों के बीच प्रेम संबंध भी था। बुधवार की दोपहर काजल घर से शॉपिंग करने जाने की बात कह कर निकली थी। इसके बाद से उसका पता नहीं था। शाम को परिजनों ने खोजबीन शुरू किया तो पता चला कि गांव का ही रवि साकेत भी गायब था। ऐसे में परिजन रात भर दोनों की तलाश करते रहे। इस बीच गुरुवार की दोपहर पुलिस ने फोन कर दोनों की मौत की सूचना परिजनों को दी।
थाना क्षेत्र के अंपायर होटल के एक रूम में युवक व युवती का शव बरामद हुआ है। प्रारंभिक जांच में सुसाइड प्रतीत हो रहा है। परिजनों के आने पर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। अब मर्ग कायम कर आगे की जांच की जा रही है।
-विजय सिंह बघेल, थाना प्रभारी समान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दुबई प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश को 53,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। वैश्विक मंच पर एआईएम कांग्रेस-2026 में प्रदेश की निवेश क्षमता, नीतियों और भावी संभावनाओं की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
सरकार के साथ बनी सहमति के बाद मध्यप्रदेश में तीन दिन से चल रहा इंटर्न डॉक्टरों का धरना समाप्त हो गया है। स्टाइपेंड में 50% की बढ़ोतरी के साथ ₹21,500 प्रतिमाह करने की घोषणा की गई है। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।
राजधानी भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने और शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में मध्य प्रदेश के इंटर्न डॉक्टर्स का आंदोलन तीसरे दिन और उग्र हो गया है। भोपाल और इंदौर समेत प्रदेशभर के सरकारी मेडिकल कॉलेजों व अस्पतालों में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं।
मध्यप्रदेश के आबकारी विभाग में सागर जहरीली शराब कांड के बाद उपजा विवाद अब प्रशासनिक व्यवस्था और नियमों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। इधर, आबकारी विभाग नोटिस पर मध्यप्रदेश के आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना से पक्ष और जानकारी लेने के लिए उनके फोन नंबर पर बुधवार को दोपहर 2:30 बजे संपर्क किया तो उन्होंने फोन काट दिया।
मध्यप्रदेश में सितंबर महीने के दौरान बैंकिंग सेवाएं गंभीर रूप से प्रभावित होने जा रही हैं। हड़ताल और नियमित साप्ताहिक छुट्टियों के कारण राज्य भर में कुल 9 दिन बैंकों में काम नहीं होगा। सरकार 5-डे बैंकिंग की जायज मांग को अनावश्यक रूप से टाल रही है। हालांकि, स्थिति को संभालने के लिए सरकार और बैंक संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच नई दिल्ली में वार्ता प्रस्तावित है।
दुबई में आयोजित AIM कांग्रेस 2026 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों से की चर्चा। मध्य प्रदेश में इन्फ्रास्ट्रक्चर, हेल्थकेयर और लॉजिस्टिक्स में बड़े निवेश के प्रस्ताव।
मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग का बड़ा कदम। मंत्री इन्दर सिंह परमार 9 सितंबर 2026 को 'ई-ज्ञानसेतु' (e-GyanSetu) यूट्यूब चैनल का करेंगे शुभारंभ। क्षेत्रीय भाषाओं में मिलेंगे गुणवत्तापूर्ण ई-वीडियो कंटेंट।
धार जिले के लिए 8 सितंबर का ऐतिहासिक दिन! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धार-छोटा उदयपुर रेल परियोजना के तहत नवनिर्मित रेलखंड का लोकार्पण किया।
भोपाल में सेंट्रल जीएसटी की बड़ी कार्रवाई। जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापे में 1 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी पकड़ी गई। सारंगपुर में किराना कारोबारियों पर भी स्टेट जीएसटी का शिकंजा।
रीवा में न्याय सत्याग्रह में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली और आदिवासियों के अधिकारों को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने डिप्टी सीएम से इस्तीफे की मांग की।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह