रीवा के सगरा गांव में शराब के नशे में पति ने पत्नी की बेटियों के सामने हत्या कर दी, घायल महिला की अस्पताल में मौत, आरोपी फरार, पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
जिला मुख्यालय से 10 किमी दूर स्थित सगरा में मंगलवार की रात दिल को झकझोर देने वाली वारदात हुई है। यहां एक पिता ने अपनी मासूम बेटियों के सामने मां का धारदार हथियार से गला रेत दिया है। उपचार के दौरान महिला की संजय गांधी अस्पताल में मौत हो गई है। घटना के बाद से आरोपी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। घटना मुख्य कारण पति के द्वारा शराब का अत्यधिक सेवन करना बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार सगरा निवासी शिखा मिश्रा पत्नी दीपक मिश्रा रोज की तरह घर का काम पूरा कर अपने कमरे में मंगलवार की रात बेटियों के साथ मौजूद थी। देर रात करीब साढ़े 9 बजे पति दीपक मिश्रा पहुंचा, जो अत्यधिक शराब के नशे में था। इस दौरान पति-पत्नी के बीच शराब सेवन को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते पति आग बबूला हो गया और मारपीट करने लगा। आरोपी पति यहीं नहीं रुका वह चाकू लेकर आया और पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसके बाद समीप पड़ी हसिया से उसका गला रेत दिया। इस वारदात के दौरान उसकी तीन बेटियां मौके पर ही मौजूद थी, जो घटना देख सहम गर्इं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। बच्चियों के रोने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिये संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने कुछ देर बाद ही उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार को पुलिस ने शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया। अब पुलिस पति पर हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी हुई है।
12 वर्ष पूर्व हुई थी शादी
परिजनों के मुताबिक शिखा का विवाह करीब 12 वर्ष पूर्व दीपक मिश्रा निवासी सगरा के साथ हुआ था। दोनों की तीन बेटियां भी हैं। जिनकी उम्र क्रमश: 9, 6 और 3 वर्ष है। दीपक शराब का आदि था, जिसे लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। आशंका है कि यही वजह है कि बीती रात भी वह शराब के नशे में पहुंचा और दोनों के बीच विवाद हुआ। जिसके बाद आरोपी ने पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।
बड़ी बेटी ने मामा को दी जानकारी
घटना के दौरान मौके पर तीनों बेटियां मौजूद थीं। वह पिता के इस रूप को देख कर सहम गईं। किसी तरह बड़ी बेटी ने हिम्मत दिखाई और रोते हुये अपने मामा को मोबाइल पर फोन किया। उसी ने मामा को बताया कि पापा ने मां को चाकू मार दिया है, बहुत खून निकल रहा है। जिसके बाद मायके पक्ष के लोग ससुराल पक्ष के लोगो से संपर्क किये और सीधे अस्पताल पहुंचे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सुप्रीम कोर्ट ने धार भोजशाला केस पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ विभिन्न मुस्लिम पक्षों द्वारा दायर याचिकाओं पर मंगलवार को सुनवाई की। मुस्लिम पक्ष के वकील हुजैफा अहमदी की याचिका को स्वीकार करते हुए पीठ ने निर्देश दिया कि एएसआई, बिना अदालत की मंजूरी के भोजशाला परिसर में ढांचागत बदलाव नहीं करेगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज यानी मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में जनहित से जुड़े कई अहम फैसलों को मंजूरी दी गई है। मुख्यमंत्री ने कैबिनेट बैठक में सभी मंत्रियों से कहा कि वे विधानसभा सत्र के लिए पूरी तैयारी रखें। हर सवाल का तथ्यात्मक जवाब दें, ताकि जनता तक यह संदेश जाए कि सरकार उनके हित में लगातार काम कर रही है।
मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव आज सुबह विधानसभा पहुंचे। उन्होंने यहां प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व.कैलाश जोशी जी की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्पार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने इस अवसर पर कहा-प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी की जयंती पर उन्हें सादर नमन करता हूं।
दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन का दौर खत्म होने के साथ ही चुनावी जंग दिलचस्प हो गई है। उम्मीदवारों द्वारा दाखिल हलफनामों से साफ हुआ है कि भाजपा-कांग्रेस, दोनों ही प्रमुख दलों के प्रत्याशी करोड़पति हैं, लेकिन दोनों पर लाखों का कर्ज भी है।
रीवा के संजय गांधी अस्पताल में सरकारी सीटी स्कैन मशीन उपलब्ध होने के बावजूद मरीजों को निजी सेंटर भेजे जाने के आरोप लगे हैं। मामले ने सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की पारदर्शिता और जवाबदेही पर सवाल खड़े किए हैं।
रीवा में पुरी धाम की परंपरा अनुसार भगवान जगन्नाथ को दिव्य औषधि अर्पित की गई। उपचार पूर्ण होने के बाद 16 जुलाई को भगवान रथ यात्रा के माध्यम से नगर भ्रमण कर श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे।
सतना के पोड़ी पतौरा-धवारी मार्ग की जर्जर हालत से पचास से अधिक गांवों के हजारों ग्रामीण परेशान हैं। बरसात में गड्ढों और कीचड़ के कारण दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं, जबकि सड़क निर्माण की मांग वर्षों से अधूरी है।
कोठी क्षेत्र के रामपुरा गांव में लकवाग्रस्त बुजुर्ग महिला को खाट पर अस्पताल ले जाने का वीडियो वायरल हुआ। ग्रामीणों ने बदहाल सड़क को जिम्मेदार बताया, जबकि प्रशासन ने खबर को भ्रामक बताते हुए अपना पक्ष रखा।
सतना में पोस्ट ऑफिस सेविंग्स बैंक के चेक तकनीकी कारणों से क्लियर नहीं हो रहे हैं। भुगतान अटकने से खाताधारकों और व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है, जबकि विभाग से स्पष्ट जवाब अब तक नहीं मिला।
सतना में नर्मदा जल पहुंचाने की परियोजना को लेकर अक्टूबर-नवंबर 2026 की नई समयसीमा सामने आई है। वर्षों से मिलती तारीखों के बीच टनल निर्माण अंतिम चरण में है, लेकिन लोगों का भरोसा अभी भी अधूरा है।