रीवा-इंदौर रूट पर यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गईं जब रानी कमलापति-रीवा स्पेशल ट्रेन करीब 13 घंटे देरी से सतना पहुंची। इस देरी की वजह से रीवा-इंदौर एक्सप्रेस भी लेट हो गई। फेस्टिवल सीजन में ट्रेन संचालन के बिगड़े समीकरण से यात्रियों ने अपनी यात्राएं निरस्त कर दीं। रेलवे की व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे हैं, जबकि एडीआरएम सुनील टेलर सतना स्टेशन के निरीक्षण पर आने वाले हैं।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
फेस्टिबल सीजन में भी रेलवे समय पर ट्रेनों का परिचालन नहीं कर पा रहा है। गाड़ियों का परिचालन बेपटरी होने से यात्रियों को काफी परेशनियों का सामना करना पड़ रहा है तो वहीं कई यात्रियों को अपनी यात्रा कैंसिल करनी पड़ रही है। बताया गया कि रविवार को डाउन गाड़ी संख्या 02191 रानी कमलापति-रीवा स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित समय से 12 घंटे 50 मिनट की देरी से सतना जंक्शन पहुंची थी। गाड़ी के लेटलतीफी से इस ट्रेन के पैसेंजर तो परेशान हुए ही, इसके साथ रीवा-इंदौर (डीएडीएन) एक्सप्रेस के यात्रियों को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ गई। बताया गया कि रानी कमलापति-रीवा स्पेशल ट्रेन को रानी कमलापति से ही साढ़े 8 घंटे की देरी से चलाया गया था। गाड़ी का रैक लेट आने के चलते रीवा-इंदौर के लिए रैक समय पर उपलब्ध नहीं हो सका और इंदौर की ट्रेन को 4 घंटे री-शेड्यूल करनी पड़ी। रीवा-इंदौर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से सवा 4 घंटे लेट सतना स्टेशन पर आई थी।
हफ्ते के सातों दिन नहीं है रेल संपर्क
प्रदेश की औद्योगिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर के लिए आज तक रेलवे हफ्ते के सातों दिन ट्रेन सफर की सुविधा सतना जंक्शन से नहीं दे पाया। केवल दो ट्रेनें ही इंदौर के लिए हैं, जिसमें से एक रीवा-इंदौर एवं इंदौर-हावडा क्षिप्रा एक्सप्रेस। ये दोनों ट्रेनें हफ्ते के तीन दिन ही केवल संचालित होती हैं। जबकि इंदौर के लिए एक नियमित गाड़ी की मांग यात्रियों व जन प्रतिनिधियों द्वारा काफी समय से की जाती आ रही है। प्रतिदिन ट्रेन न होने से काफी संख्या में रेलवे का ट्राफिक सड़क मार्ग से डायवर्ट हो जाता है।
एडीआरएम का निरीक्षण कल, आज आएंगे
जबलपुर मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक सुनील टेलर अपने एक दिवसीय सतना जंक्शन के दौरे पर रहेंगे। एआरटी, एआरएमव्ही, लॉबी एवं स्टेशन एरिया का जहां निरीक्षण किया जाएगा, वहीं सेमीनार का आयोजन करते हुए कर्मचारियों से संबंधित समस्याएं उनके परिजनों से जानी जाएंगी। बताया गया कि एडीआरएम श्री टेलर 7 अक्टूबर को 15206 चित्रकूट एक्सप्रेस से सतना स्टेशन में रात्रि 11.25 पर पहुंचेंगे। बताया गया 8 अक्टूबर की सुबह सुबह से ही एआरटी, एआरएमव्ही, लॉबी एवंटि स्टेशन एरिया का निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद सुबह साढ़े 10 बजे से सीसीओआर ऑफिस में फैमिली सेमीनार का कर्मचारियों के लिए किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पिछले माह में एडीआरएम का प्रोग्राम बना था लेकिन टूर प्रोग्राम अचानक टल गया था।
रानी कमलापति-दानापुर में बढ़ेंगी 136 बर्थ
रेलवे द्वारा 01667/68 रानी कमलापति-दानापुर स्पेशल ट्रेन में एक अतिरिक्त कोच वातानुकूलित 3 टियर एवं एक कोच स्लिपर श्रेणी का स्थायी रूप से लगाने का निर्णय लिया है। इन कोचों की वृद्धि के बाद इस ट्रेन में अब कुल 24 कोच हो गये है। अतिरिक्त । कोच बढ़ जाने से वातानुकूलित 3 टियर में 64 सीटों एवं स्लिपर कोच में 72 सीटों सहित कुल 136 सीटों का यात्रियों को अतिरिक्त लाभ मिलेगा। यात्रियों को रानी कमलापति स्टेशन से प्रारम्भ होने वाली 7 अक्टूबर से और दानापुर से प्रारम्भ होने वाली ट्रेन में 8 अक्टूबर से इस सुविधा का लाभ मिलेगा।
मैहर नवरात्रि मेला
मैहर नवरात्रि मेले में इस साल रेलवे को 1 करोड़ 4 लाख 29 हजार 630 रुपये की आय हुई है। यह आय पिछले साल की अपेक्षा 10 लाख अधिक है। बताया कि रेलवे की तरफ से नवरात्रि मेला 15 दिनों का रहता है। 22 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक अभी 10 दिनों के आंकड़े सामने आए हैं। रेलवे ने टिकट बिक्री से जहां ! रेल राजस्व अर्जित किया है वहीं टिकट चेकिंग से भी झोली भरी है। मैहर मेला पर्व के दौरान टिकट जांच कर्मचारियों ने 445 प्रकरणों में 1 लाख 64 हजार 290 रुपये का रेल राजस्व संग्रह किया। बताया गया कि मेला अवधि में जिन 15 ट्रेनों का स्पेशल ठहराव मैहर में दिया गया था वो अब खत्म हो गया है।

इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह