रीवा के करहिया में बिना पंचायत अनुमति 7 मंजिला भवन निर्माण और सरकारी जमीन कब्जे का मामला सामने आया। हाईटेंशन लाइन के बीच बन रही इमारत से स्थानीय लोगों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
करहिया ग्राम पंचायत नंबर 1 में अवैध निर्माण रुक नहीं रहे। कलेक्टर ने दो कालोनाइजरों पर कार्रवाई की थी। इसके बाद अब एक नया निर्माण मुसीबत बन कर सामने आ रहा है। इस बिल्डर ने सरकारी जमीन पर भी कब्जा कर लिया है। वहीं तंग जगह पर 7 मंजिला ऊंची बिल्डिंग बनाने की तैयारी चल रही है। इस बिल्डिंग से लोगों की जान तक खतरे में पड़ सकती है।
आपको बता दें कि हाल ही में करहिया नंबर 1 में बसाए गए शांति विला और शाही रिवर व्यू के खिलाफ कलेक्टर ने बड़ी कार्रवाई की थी। दोनों कालोनियों को अवैध घोषित किया था और कब्जा में लेने के आदेश जारी किए थे। इस कार्रवाई से उम्मीद थी कि अवैध कालोनी बसाने वाले और निर्माण करने वालों को सबक मिलेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब एक नया बिल्डर लोगों की जान जोखिम में डालने की कोशिश कर रहा है। यह निर्माण निजी के साथ ही सरकारी जमीन पर भी शुरू कर दिया गया है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि इस निर्माण की बिल्डर ने किसी तरह की पंचायत से अनुमति तक नहीं ली है। बिना अनुमति के ही निर्माण शुरू कर दिया है। निर्माण तेजी से चल रहा है। यदि यह 7 मंजिला भवन बना तो कभी भी हादसा तय है। इस तरफ प्रशासन का ध्यान तक नहीं जा रहा है।
करहिया मंडी के ठीक सामने बन रहा है
यह 7 मंजिला भवन करहिया मंडी के ठीक सामने बोदाबाग को जाने वाले रास्ते में कोने की जमीन पर बन रहा है। इसका निर्माण नारायण एंड संस करा रहा है। यह नारायण एंड संस वही है जिनकी खुटेही में प्लाईवुड की दुकान है। जिस जगह पर निर्माण हो रहा है। उसके दोनों ही तरह हाईटेंशन लाइन निकली हैं। बीच में ही 7 मंजिला बिल्डिंग बनाई जा रही है। अभी निर्माण बेस तक हुआ है। इसके बाद ऊपर का हिस्सा जैसे जैसे बढ़ता जाएगा, हाईटेंशन लाइन का खतरा भी बढ़ता जाएगा। दोनों तरफ 33केवी लाइन निकली हुई है। इसे शिफ्ट तक नहीं कराया गया है।
सरकारी जमीन पर मंदिर निर्माण की तैयारी
जिस जमीन पर निर्माण किया जा रहा है। उससे सटा हुआ कुछ हिस्सा सरकारी भी है। इस सरकारी जमीन पर बिल्डिंग को सुरक्षित रखने और कार्रवाई से बचने के लिए मंदिर का सहारा लेने की तैयारी है। इसके लिए नींव भी खोदी जा चुकी है। अब मंदिर का निर्माण कार्य शुरू होना है। ऐसा सिर्फ नारायण एंड संस सुरक्षा के हिसाब से ही कर रहा है। मंदिर बनने के बाद धार्मिक भावनाओं का सहारा लेकर बिल्डिंग के खिलाफ होने वाली कार्रवाई को प्रभावित करने की योजना है।
7 मंजिला निर्माण के हिसाब से जगह कम है
जिस जगह पर 7 मंजिला भवन का निर्माण कराया जा रहा है। उसकी जगह बिल्डिंग निर्माण के हिसाब से कम है। यहां पर कई दुकानें और फ्लैट भी बनाए जाने हैं। ऐसे में यदि यह भवन बना तो कल के लिए आसपास के लोगों के लिए यह खतरा खड़ा कर देगा। सड़क के किनारे भी पर्याप्त जगह नही ंछोड़ी गई है। यदि शहर में यही निर्माण होता तो कार्रवाई तय थी लेकिन पंचायत क्षेत्र में होने के कारण बिना डर के ही निर्माण किया जा रहा है।
नारायण एंड संस जो निर्माण करहिया मंडी के सामने करा रहे हैं। उसकी अनुमति पंचायत से नहीं लिए हैं। बिना अनुमति के ही निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इनसे अनुमति लेकर काम करने के लिए कहा गया था तो बोले अनुमति है लेकिन दिखा नहीं रहे हैं। पानी निकासी के लिए गोला भी डला था। उसे भी बंद कर दिए। लोगों ने विवाद भी खड़ा किया था। निर्माण रोकने का बोलते हैं तो मान नहीं रहे।
रेखा रावत, सरपंच, करहिया नंबर 1 रीवा
जिस जगह पर नारायण एंड संस का निर्माण हो रहा है। उसके पास सरकारी जमीन भी है। यदि वहां निर्माण हो रहा है तो जाकर देखता हूं।
पुष्पेन्द्र सिंह, पटवारी, करहिया नंबर 1 रीवा
7 मंजिला भवन का निर्माण हो रहा है। इसमें दुकान और फ्लैट भी है। इसकी अनुमति पंचायत से ली गई है। कल ही सरपंच आकर यहां बैठे थे। दुकान आइए दस्तावेज दिखा देंगे। वहां पर कोई भी जमीन सरकारी नहीं है। हमारी पुस्तैनी जमीन है। मेन मालिक नारायण गुप्ता है। मैं उनका भतीजा हूं।
मुरली गुप्ता, नारायण एंड संस, रीवा


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-2.0 के वॉल वर्जन का लोकार्पण किया।
भोपाल के निशातपुरा थाने ने डेयरी की आड़ में गोकशी करने वाले 48 दिन से फरार 3000 के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।
बीना-आगासौद स्टेशन के बीच यार्ड रीमाडलिंग और तीसरी लाइन के काम के चलते 15 अक्टूबर तक भोपाल-दिल्ली और कटनी रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। श्रीधाम और इंटरसिटी एक्सप्रेस रद, शताब्दी का रूट बदला।
मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अखबारों के आधार पर PIL दाखिल करने पर नाराजगी जताई।
मध्य प्रदेश के रीवा जिले के कोठी गांव में जमीन विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी की मूसल से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने जानापाव को प्रमुख तीर्थस्थल के रूप में विकसित करने और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर में सपरिवार दर्शन किए। उन्होंने कहा कि उज्जैन महाकाल लोक के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में 20 गुना वृद्धि हुई है।
मध्य प्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। सीधी में लैंडस्लाइड से यूपी रूट बंद, छतरपुर में मकान गिरा और कई जिलों में भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी। जानिए मौसम का ताजा हाल।
बालाघाट में PWD के PIU एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कमल किशोर सिंगारे के ठिकानों पर EOW की छापेमारी। 30 लाख के बिल पर 10 लाख कमीशन लेने और आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई।
बदवार में बस और बल्कर की जोरदार टक्कर से पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हुए। तीन की हालत गंभीर है। बस की बॉडी चेंचिस से अलग होकर पानी भरे गड्ढे में जा गिरी।