रीवा के सेमरिया क्षेत्र में महुआ बिनते समय आकाशीय बिजली गिरने से भाई-बहन की मौत, 30 अप्रैल को तय शादी की खुशियां मातम में बदली, पुलिस ने पोस्टमार्टम कर कार्रवाई शुरू की

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
शनिवार की सुबह आंधी तूफान के बीच गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से सगे भाई-बहनों की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ, जब भाई-बहन गांव के समीप जंगल में महुआ बिनने गये थे। घटना सेमरिया थाना क्षेत्र के हरदिहा डोंडा जंगल की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। वहीं आगे की कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक सेमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरदिहा निवासी दादू कोल का बेटा राजन कोल और बेटी सविता कोल 18 वर्ष जंगल में शनिवार की सुबह महुआ बिनने गए हुए थे। बताया गया है कि महुआ बिनने के दौरान ही अचानक तेज आंधी तूफान के साथ बारिश शुरू हो गई। लिहाजा दोनों ने एक पेड़ के नीचे पनाह ली। तभी आकाशीय बिजली गिरने से दोनों चपेट में आ गये। इस घटना में भाई-बहन की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई मौके पर मौजूद अन्य लोगों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस सहित प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिये भेज दिया गया। जहां चिकित्सकों की टीम ने पीएम पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं पुलिस अब मर्ग कायम कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।
30 अप्रैल को होनी थी शादी
परिजनों ने बताया कि सविता की इसी 30 अप्रैल को शादी तय थी। पूरा परिवार शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था, लेकिन इस घटना ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया है। परिवार की सारी तैयारियां धरी की धरी रह गर्इं हैं, उनका रो-रो कर बुरा हाल है।

मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव और 1989 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अनुराग जैन को देश के महत्वपूर्ण थिंक-टैंक नीति आयोग का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है।
सतना नगर निगम में आठ एल्डरमैन की नियुक्ति के साथ परिषद का राजनीतिक समीकरण बदला। एल्डरमैन बैठकों में जनहित के मुद्दे उठा सकेंगे, लेकिन उन्हें बजट, वित्तीय अधिकार और मतदान का अधिकार नहीं मिलेगा।
सतना में जनसुनवाई के दौरान आउटसोर्स कर्मचारियों ने वेतन और ईपीएफ अनियमितताओं का मुद्दा उठाया। आशा कार्यकर्ता ने लंबित ज्वाइनिंग की गुहार लगाई, जबकि एक मां ने बीमार बेटे के इलाज के लिए रोजगार मांगा।
सतना फल-सब्जी मंडी में किसानों के लिए बनाई गई पानी की टंकी वर्षों से बंद पड़ी है। अब बच्चे उस पर चढ़ रहे हैं, जिससे बड़े हादसे का खतरा बढ़ गया है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
रेलवे ने 1 अगस्त से तत्काल टिकट बुकिंग के लिए नई टोकन व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। स्वयं उपस्थित यात्रियों को एजेंटों से पहले प्राथमिकता मिलेगी, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और दलालों पर अंकुश लगेगा।
सतना-मैहर में खरीफ सीजन के लिए खाद का पर्याप्त भंडारण होने के सरकारी दावों के बावजूद बिक्री केंद्रों पर किसानों की लंबी कतारें लगी हैं। आंकड़ों में उपलब्धता और वास्तविक वितरण के बीच बड़ा अंतर सामने आया है।
दिल्ली में पीएम निवास के पास राहुल गांधी के प्रदर्शन के विरोध में भोपाल में भाजपाइयों ने कांग्रेस कार्यालय तक मार्च निकाला।
इंदौर में नीट पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का उग्र प्रदर्शन। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के घर पहुंचे छात्रों पर कार्रवाई, दो गिरफ्तार। विधानसभा में भी गूंजा मुद्दा।
जानिए मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन की मुख्य खबरें। कांग्रेस विधायकों का विरोध प्रदर्शन, चंबल परियोजना पर तीखी बहस और 7,765.76 करोड़ रुपए के अनुपूरक बजट पर पूरी जानकारी।
रीवा के समान थाना पुलिस ने वाहन चोरी और मोबाइल स्नैचिंग करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में तीन वारदातों का खुलासा हुआ और चोरी के वाहन व लूटा गया मोबाइल बरामद किया गया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह