रीवा-मऊगंज एमडी ड्रग मामले में पुलिस की जांच तेज हो गई है। जांच में विस्फोटक वाहनों से केमिकल सप्लाई के संकेत मिले हैं। यूपी और महाराष्ट्र पुलिस के साथ मिलकर पूरे नेटवर्क की पड़ताल जारी है।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
रीवा और मऊगंज से बरामद की गई 11 करोड़ से अधिक की एमडी ड्रग मामले की जांच और भी तेज हो गई है। अब तक की जांच में जो तथ्य सामने आये हैं, उसके आधार पर तस्करों को ड्रग बनाने के लिये केमिकल की सप्लाई विस्फोटक ढोने वाले वाहनों से की जाती थी।
लिहाजा पुलिस अब इन वाहनों और विस्फोटक सामग्री सप्लाई करने वाले गिरोह की कुंडली खंगाल रही है। इसके अलावा यूपी और महाराष्ट्र पुलिस से भी संपर्क किया गया है। जिससे पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया जा सके।
उल्लेखनीय है कि मऊगंज के बिझौली में सिंथेटिक एमडी ड्रग बनाने का कारखाना मिला था। यहां से चार आरोपी पकड़े गये थे और करीब 1 करोड़ की ड्रग बरामद हुई थी। उक्त आरोपियों की निशानदेही पर रीवा जिले के लालगांव चौकी अंतर्गत सोनवर्षा गांव से दो आरोपियों को पकड़ कर 10 करोड़ 10 लाख रुपये की ड्रग बरामद किया गया था। रीवा पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया था। जबकि मऊगंज पुलिस ने चारों आरोपियों को पांच दिन की रिमांड पर लिया था। जिनसे अभी पूछताछ जा रही है। इसमें से चंदन सिंह निवासी सोनवर्षा मास्टर माइंड है।
दुर्लभ होता है ड्रग बनाने में उपयोग होने वाला केमिकल
पुलिस की जांच में सामने आया है कि एमडी ड्रग बनाने के लिये जिस केमिकल का उपयोग किया जाता है, वह वेहद ही दुर्लभ होता है। ऐसे में इसे आसानी से प्राप्त नहीं किया जा सकता है। लिहाजा पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि तस्करों को यह केमिकल कहां से मिलता था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कारखाने के आसपास अक्सर विस्फोट सामग्री लोड वाहनों को देखा जाता था। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि उक्त केमिकल विस्फोटक सामग्री का कारोबार करने वाले लोग उपलब्ध कराते थे। इनमें कौन-कौन शामिल हैं, इनका पता लगाया जा रहा है। अब पुलिस के हाथ किसके गिरेबान तक पहुंचते है यह आने वाले वक्त बतायेगा।
रीवा आएगी मुंबई पुलिस
इस पूरे कारोबार का मास्टर माइंड चंदन सिंह निवासी सोनवर्षा है, जो मुंबई में पहले केमिकल फैक्ट्री में काम करता था। फिर वहीं पर एक गिरोह बना कर एमडी ड्रग का निर्माण करने लगा था। करीब दो साल पहले जब बदलापुर स्थित उसके ठिकाने पर पुलिस ने रेड की तो वह भाग निकला था, जबकि उसके साथी फरार थे। इस मामले में चंदन की मुंबई पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। अब रीवा पुलिस ने उसके पकड़े जाने की जानकारी मुंबई पुलिस को दिया है। सूत्रों ने बताया कि चंदन से पूछताछ करने के लिये जल्द ही मुंबई पुलिस मऊगंज पहुंचने वाली है। दोनों ही स्टेट के पुलिस अधिकारी इस मामले को लेकर परस्पर संपर्क में है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की है कि मध्यप्रदेश में शासकीय कर्मचारियों की पदोन्नति की प्रक्रिया अब निरंतर जारी रहेगी। डीपीसी और कर्मचारी हितों से जुड़ी सभी खास बातें पढ़ें विस्तार से।
भोपाल में आवासीय क्षेत्रों में व्यावसायिक गतिविधियों और सीलिंग कार्रवाई के खिलाफ व्यापारियों का विरोध जारी। बुधवार को मिंटो हॉल में गांधी प्रतिमा के सामने होगी प्रार्थना सभा।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित कैबिनेट बैठक में राज्य के बुनियादी ढांचे, प्रशासनिक व्यवस्था और किसान कल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई।
मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में पंडित प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम के आयोजनों में फैली अव्यवस्थाएं अब श्रद्धालुओं की जिंदगी पर भारी पड़ने लगी हैं। मंगलवार सुबह सीवन नदी तट से 11 किलोमीटर लंबी कांवड़ यात्रा शुरू तो हुई, लेकिन प्रशासन और आयोजकों की बदइंतजमी ने एक बार फिर आपातकालीन सेवाओं का दम घोंट दिया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को भिंड जिले के औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में गॉदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड की विस्तारित चौथी विनिर्माण इकाई का शुभारंभ करेंगे। इकाई के विस्तार पर 450 करोड़ रुपए का निवेश किया गया है। इससे मालनपुर में उत्पादन क्षमता बढ़ने के साथ 2,250 से अधिक नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की व्यवस्था में राज्य निर्वाचन आयोग एक बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रहा है। प्रदेश में दोनों चुनाव अब अलग-अलग के बजाय एक साथ कराने की योजना पर काम चल रहा है, जिसका अंतिम रोडमैप सितंबर से अक्टूबर के बीच तैयार कर लिया जाएगा।
गुजरात के सूरत से उत्तर प्रदेश के कानपुर जा रही एक यात्री बस में देर रात 1:10 बजे अचानक भीषण आग लग गई। हादसा मध्यप्रदेश के धार जिले के सरदारपुर नगर स्थित भोपावर चौकी के समीप हुआ। बस में धुआं उठता देख चालक वाहन को रास्ते में ही छोड़कर मौके से फरार हो गया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रीवा एयरपोर्ट पर बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की। प्रभावित क्षेत्रों में राहत शिविर, शुद्ध पेयजल, चिकित्सा सुविधा, सर्वे और विद्युत आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए।
रीवा के उपरहटी मोहल्ले में प्राचीन शिवलिंग ‘पड़ोसी बाबा’ के नाम से पूजित है। मान्यता है कि यह हजार वर्ष पुराना है। टेढ़ी जलहरी, भस्म आरती और रंगपंचमी का आयोजन इसकी विशेष पहचान है।
रीवा के सोहागी क्षेत्र में भारी बारिश से बाढ़ ने तबाही मचाई। मझिगवां के ककरहा टोला में करीब 40 कच्चे मकान ढह गए। ग्रामीणों ने नुकसान, राहत की कमी और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता का आरोप लगाया।