उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा कर गंभीर मरीजों के उपचार की सघन मॉनीटरिंग के निर्देश दिए। सीनियर डॉक्टरों की जिम्मेदारी तय होगी और नर्सों की भर्ती होगी।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने मेडिकल कॉलेज सभागार रीवा में आयोजित बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रोगियों के उपचार व्यवस्था की सघन मानीटरिंग आवश्यक है। आयुक्त स्वास्थ्य विभाग गंभीर रोगियों के उपचार और निगरानी का माड्यूल बनाकर प्रदेश के सभी मेडिकल कालेजों में लागू करें। गंभीर रोगियों को सीनियर और विशेषज्ञ डॉक्टर्स अनिवार्य रूप से देखें।
मेडिकल कालेज के अस्पतालों में सीनियर डॉक्टर से लेकर नर्स तक की जिम्मेदारी तय करें। सीनियर डॉक्टरों तथा गंभीर रोगियों के उपचार के लिए एसओपी तैयार करें। अस्पतालों में आने वाले प्रत्येक रोगी को स्वस्थ करने का सेवा भाव से प्रयास करना डॉक्टरों की जिम्मेदारी है।
नर्सों की भर्ती शुरू की जा रही है, खत्म होगा संकट
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मेडिकल कालेज में सीटें बढ़ी हैं। अस्पतालों में उपचार सुविधाओं का भी तेजी से विस्तार हो रहा है। मेडिकल कालेज और अस्पतालों के लिए आवश्यक मानव संसाधन की व्यवस्था करें। नर्सों की भर्ती शुरू की जा रही है। इससे नर्सों की कमी दूर होगी। संजय गांधी अस्पताल के गायनी विभाग में रीवा के साथ-साथ आसपास के कई जिलों के रेफरल मरीज आते हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों और जिला चिकित्सालय में भी गर्भवती महिलाओं के उपचार तथा सिजेरियन की उचित व्यवस्था करें जिससे संजय गांधी अस्पताल में रोगियों का दबाव कुछ कम हो। रोगियों को बेहतर उपचार सेवा देने के संबंध में मेडिकल कालेज के विभागाध्यक्ष और सीनियर डॉक्टर पूरी तरह से सक्षम हैं। मानीटरिंग करके व्यवस्थाओं को बेहतर करने की आवश्यकता है।
सीनियर डॉक्टरों को वार्डों का निरीक्षण करना भी अनिवार्य
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सीनियर डॉक्टर ओपीडी में सेवाएं देते हैं। इसके साथ-साथ मेडिकल कालेज में डॉक्टरों को पढ़ाते हैं। संजय गांधी हास्पिटल के वार्डों का निरीक्षण करना भी उनके प्रोटोकाल में शामिल है। इन सब कार्यों को सही मानीटरिंग व्यवस्था से व्यवस्थित करें। विभागाध्यक्ष और डीन मिलकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। बैठक में वीडियो कान्फ्रेंसिंग से शामिल आयुक्त स्वास्थ्य विभाग एस धनराजू ने कहा कि बैठक में दिए गए निदेर्शों का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। मेडिकल कालेज के अस्पताल के साथ-साथ सभी अस्पतालों में उपचार व्यवस्था की मानीटरिंग के लिए समुचित प्रबंध किए जाएंगे। बैठक में मेडिकल कालेज के डीन डॉ. सुनील अग्रवाल, संजय गांधी अस्पताल के अधीक्षक डॉ प्रियंक शर्मा, अधीक्षक सुपर स्पेशलिटी डॉ. अक्षय श्रीवास्तव, डॉ. मनोज इंदुलकर, डॉ. नरेश बजाज तथा मेडिकल कालेज के सभी फैकल्टी के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
, विवाद बढ़ता देख विधायक शर्मा ने तुरंत सफाई देते हुए स्पष्ट किया कि उनका आशय भोपाल के स्थानीय काजी कैंप से नहीं, बल्कि "इस्लामाबाद वाले काजी कैंप" से था।
मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड ₹14,337 से बढ़ाकर ₹30,000 करने की मांग को लेकर हमीदिया अस्पताल के इंटर्न डॉक्टरों का उग्र प्रदर्शन। मुख्यमंत्री आवास मार्च के दौरान पुलिस से झड़प और वाटर कैनन का इस्तेमाल।
मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब पीने से 22 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें पिता-पुत्र भी शामिल हैं। 112 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने 30 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर 10 को गिरफ्तार किया है।
कल्पना मिश्रा की मौत के बाद रीवा मेडिकल कॉलेज में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ। डीन डॉ. सुनील अग्रवाल को सतना भेजा गया, जबकि डॉ. शशिधर गर्ग ने पदभार संभालते ही व्यवस्थाओं की समीक्षा शुरू की।
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा कर गंभीर मरीजों के उपचार की सघन मॉनीटरिंग के निर्देश दिए। सीनियर डॉक्टरों की जिम्मेदारी तय होगी और नर्सों की भर्ती होगी।
रीवा कमिश्नरी के सामने स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और अस्पतालों में कथित लापरवाही के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। विक्रांत भूरिया ने स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल पर निशाना साधते हुए इस्तीफे की मांग उठाई।
सीधी में तेंदुए की खाल बरामद होने के बाद एसटीएफ और वन विभाग की जांच मऊगंज तक पहुंची। पिपराही से तीन संदिग्ध हिरासत में लिए गए। तस्करी नेटवर्क के अंतरराज्यीय कनेक्शन खंगाले जा रहे हैं।
सिंगरौली के विंध्यनगर में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से आठ वर्षीय बच्ची आयुषी की मौत हो गई। चालक वाहन सहित फरार है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की तलाश कर रही है।
सतना जिले के बाढ़ प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य विभाग ने घर-घर फीवर सर्वे शुरू करने के निर्देश दिए हैं। मेडिकल टीमें मरीजों की जांच करेंगी, जबकि कुओं और हैंडपंपों का क्लोरीनेशन कर संक्रमण रोकने प्रयास होगा।
पति से अचानक संपर्क टूटने के बाद दुबई से सतना पहुंची महिला ने महिला थाने में शिकायत दी। महिला का आरोप है कि पति परिवार के साथ मौजूद है, लेकिन उससे संपर्क नहीं कराया जा रहा।