रीवा पुलिस ने सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणियों और भड़काऊ पोस्ट को लेकर एडवाइजरी जारी की है। यूट्यूबर मनीष पटेल मामले में बढ़ते विवाद के बीच पुलिस ने सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
ब्राम्हण समाज की बेटियों को लेकर विवादित कंटेंट पर वीडियो बनाने वाले यूट्यूबर मनीष पटेल की गत दिवस हुई गिरफ्तारी के समर्थन और विरोध में दो वर्ग आमने सामने आ गये हैं। सोशल मीडिया में इन वर्गों के बीच अनर्गल बयानबाजी की जंग छिड़ी हुई है। ऐसे में विवाद गहराता देख पुलिस को हस्ताक्षेप करना पड़ा है। शनिवार को रीवा पुलिस की ओर से एक एडवाईजरी जारी की गई है, जिसमें साफ चेतावनी दी गई है कि किसी भी तरह के विवादित बयानबाजी के पोस्ट पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। पुलिस ने कहा है कि इस तरह के बयानबाजी से समाज में वैमनस्यता फैल रही है, जिससे विवाद की स्थिति निर्मित हो रही है। लोगों को ऐसे अनर्गल बयानबाजी और सोशल मीडिया पोस्ट से बचना चाहिये। पुलिस सोशल मीडिया में पैनी नजर रखे हुये है।
जिला न्यायालय से खारिज हुई जमानत
जानकारी के अनुसार युट्यूबर मनीष पटेल द्वारा की गई सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी मामले में थाना सिविल लाइन में दर्ज अपराध क्रमांक 29/2026 पर नियमित जमानत आवेदन पत्र जिला सत्र न्यायालय में दाखिल किया गया। शनिवार को माननीय तेरहवे जिला अपर सत्र न्यायाधीश के यहां सुनवाई हुई। इस दौरान शिकायतकर्ता आशीष तिवारी शिब्बू व सतीश चौबे के द्वारा अधिवक्ता विष्णु तिवारी, एड. अभिषेक तिवारी, के द्वारा कड़ी आपत्ति तर्को के साथ पेश किया गया। साथ ही तमाम घटनाक्रम को विधिवत रखा गया। जिसे लेकर माननीय जिला अपर सत्र न्यायाधीश रीवा द्वारा जमानत आवेदन खारिज कर दिया गया।
पूर्व से दर्ज हैं चोरी व लूट के केस
आपकों को बता दें कि ब्राम्हण समाज की बेटियों के बारे में अवैध टिप्पणी करने पर मनीष पटेल पर सिविल लाइन थाना में 196 (1) (ए) एवं 351 (3) के तहत प्रकरण दर्ज किया था। लेकिन इसके पूर्व से भी मनीष पटेल पर लूट व चोरी के पांच अन्य मामले अलग-अलग थाना में दर्ज हैं। जिसमें आरोपी मनीष फरार चल रहा था। इस मामले में भी पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी की है। जानकारों का कहना है कि उक्त पुराने अपराधों के कारण ही मनीष की जमानत याचिका खारिज की गई है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले में स्वास्थ्य विभाग की ₹60.60 लाख की सरकारी राशि के गबन का खुलासा हुआ है। EOW ने तत्कालीन CMHO और DHO समेत 6 कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज की है।
सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा के दूसरे दिन दिग्विजय सिंह का तीखा बयान सामने आया। 2200 से अधिक यात्रियों के साथ कानीपुरा से तराना पहुंची इस गैर-राजनीतिक पदयात्रा का विस्तृत विवरण पढ़ें।
मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर नई भर्तियों और शैक्षणिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की घोषणा की गई है। यही नहीं, शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने और आधुनिक संसाधनों से लैस करने के लिए सरकार ने कई बड़े कदम उठाए हैं। दरअसल, सीएम डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा विभाग में 20 हजार पदों पर नई भर्ती करने की घोषणा की।
पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कर्तव्य की राह में अपने प्राण न्योछावर करने वाले 9 शहीद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर जवानों के सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने भोपाल स्थित 95 करोड़ रुपये की शत्रु संपत्ति 'रियाज मंजिल' पर बेदखली की कार्रवाई पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को केंद्र सरकार के समक्ष पक्ष रखने के लिए 15 दिन का समय दिया है।
भोपाल में एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपी वकील मुकुल ढोलपुरे और उसके साथियों का पर्दाफाश किया है। जानें दिल्ली और नाइजीरियाई कनेक्शन से जुड़े इस बड़े खुलासे की पूरी विस्तार से जानकारी।
मध्य प्रदेश कांग्रेस वोट चोरी और मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर 25 अक्टूबर से प्रदेशव्यापी जनसंपर्क अभियान शुरू करने जा रही है। एक महीने तक चलने वाले इस अभियान के तहत पार्टी घर-घर जाकर वोटर्स का सत्यापन करेगी।
भोपाल स्थित बीएचईएल (BHEL) ऑफिसर्स क्लब में दो दिवसीय गरबा महोत्सव का आयोजन हुआ। जानिए विजेताओं के नाम और कार्यक्रम की पूरी झलकियाँ।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों की समीक्षा की। 20,000 करोड़ के 175 निर्माण कार्यों, घाटों के एप्रोच रोड, टेंट सिटी और प्रभावित व्यापारियों के पुनर्वास के लिए दिए अहम निर्देश।
मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित रिछाई औद्योगिक क्षेत्र की पारले-जी बिस्किट फैक्ट्री में सोमवार को भीषण आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।