रीवा पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में नव आरक्षकों ने वर्दी में रील बनाकर सोशल मीडिया पर डाली। वीडियो वायरल होने पर एसपी ने संज्ञान लेकर छह आरक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में तैनात नव आरक्षकों ने वर्दी में एक रील बनाई। शीर्षक दिया शक्ल अच्छी नहीं तो क्या हुआ, सरकारी नौकरी तो है न। यह रील वायरल हुई तो पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। एसपी सुरेन्द्र कुमार जैन ने मामले को संज्ञान में लिया और सभी 6 नव आरक्षकों को नोटिस थमा दिया।
ज्ञात हो कि आज का यह दौर रील का है, हर कोई रील का दीवाना है। लोग खुद की रील बनाकर उसे सोशल मीडिया में अपलोड करते हैं, ताकि वह जल्द मशहूर हो सकें। लेकिन पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान रील बनाने की मनाही है। बकायदा पुलिस मुख्यालय भोपाल से वरिष्ठ अधिकारियों ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर रखा है। लेकिन फेमस होने के चक्कर में नव आरक्षक इस आदेश को भूल गये और गलती कर बैठे। उन्होंने एक रील बनाई। जिसमें यह कहते हुये सुनाई दे रहे हैं कि शक्ल अच्छी नहीं है तो क्या हुआ, सरकारी नौकरी तो है न" "हमारे पास पैसा नहीं है तो क्या हुआ, मंथली तो आता है न" "हमारे पास कपड़े नहीं तो क्या हुआ वर्दी तो हैं न" यह वीडियो रील जैसे ही पीटीएस एसपी के संज्ञान में आई तो उन्होंने एक्शन लिया और कारण बताओं नोटिस जारी कर दिया। ऐसे में इन आरक्षकों की मुश्किले बढ़ती हुई नजर आ रही है।
इनको जारी हुई नोटिस
एसपी ने जिन आरक्षकों को नोटिस जारी किया है उसमें नव आरक्षक 1108 (चेस्ट नंबर 301) अनिल कड़ोदिया, नव आरक्षक 4943 (चेस्ट नंबर 313 ) आनंद कुलवरे, नव आरक्षक 1706 (चेस्ट नंबर 316) प्रदीप यादव, नव आरक्षक 788 (चेस्ट नंबर 317) राज कुमार सैन्धव, नव आरक्षक 677 ( चेस्ट नंबर 318 ) गोनू सतबाढ़िया एवं नव आरक्षक 692 (चेस्ट नंबर 320 ) सुरजीत गर्ग शामिल हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा डेथ केस में सुप्रीम कोर्ट ने सेशन कोर्ट के ट्रायल पर रोक लगा दी है। मामले को दिल्ली ट्रांसफर करने की याचिका पर सुनवाई जारी है। पढ़ें पूरी अपडेट।
भोपाल के बैरागढ़ इलाके में एक 12 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या का मामला सामने आया है। गुरुवार रात से लापता बच्ची का शव शुक्रवार को एक खंडहर से बरामद हुआ। पुलिस और FSL टीम मामले की जांच कर रही है।
मध्यप्रदेश की चर्चित दतिया विधानसभा सीट एक बार फिर सियासी और कानूनी चर्चा के केंद्र में है। कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह को नामांकन पत्र में आपराधिक मामले की जानकारी नहीं देने के केस में ग्वालियर हाईकोर्ट से नोटिस जारी होने की जानकारी सामने आई है।
मध्यप्रदेश में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में है। हाईकोर्ट के हालिया फैसले के बाद ओबीसी प्रतिनिधियों, प्रकरण के याचिकाकर्ताओं और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की।
प्रतियोगी परीक्षाओं और बोर्ड परीक्षाओं में पेपर लीक, नकल और परीक्षा से जुड़े अन्य अपराधों पर लगाम लगाने और उनकी जल्द सुनवाई के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। राज्य के भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में चार विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया गया है।
मध्यप्रदेश के शिवपुरी में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण को तत्काल लागू करने की मांग को लेकर ओबीसी महासभा के बैनर तले आयोजित एक विशाल प्रदर्शन के दौरान तीखी नोक-झोंक का मामला सामने आया है। कलेक्ट्रेट परिसर में ज्ञापन सौंपने पहुंचे प्रदर्शनकारियों के बीच शिवपुरी से भाजपा के विधायक देवेंद्र जैन भी पहुंचे थे।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 20 अक्टूबर को उज्जैन से अयोध्या तक 950 किमी की 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा' शुरू करेंगे। जानिए इस 70 दिवसीय पैदल यात्रा का रूट, धार्मिक अनुष्ठान और मुख्य उद्देश्य।
भोपाल के नीलम पार्क में कोरोना काल के आयुष डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ का 11वें दिन भी प्रदर्शन जारी। अर्धनग्न होकर और PPE किट पहनकर स्वास्थ्यकर्मियों ने संविदा बहाली की मांग की।
मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का पोर्टल दोबारा खोलने को लेकर मंत्री निर्मला भूरिया और नरेंद्र शिवाजी पटेल के बयानों में विरोधाभास सामने आया है। जानें पूरी खबर और कांग्रेस की प्रतिक्रिया।