रीवा में नौतपा के दौरान हुई बारिश ने लोगों को सीवरेज परियोजना की पुरानी परेशानियां याद दिला दीं। जगह-जगह खुदी सड़कों और कीचड़ से फिसलन बढ़ी, जबकि तापमान में भी उल्लेखनीय गिरावट दर्ज हुई।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
नौतपा में बारिश को लेकर कई मान्यताएं व परंपराएं हैं। बावजूद इसके नौतपा में हुई बारिश से गर्मी से उबल रहे लोगों को राहत मिल रही है। पिछले तीन दिनों से अधिकतम-न्यूनतम तापमान लुढ़क रहा है, तो वहीं राजस्थान से आ रही तेज हवाओं से दरख्तों एवं जनजीवन पर असर भी पड़ रहा है। इसके साथ ही सबसे बड़ी व जीवंत समस्या सीवरेज लाइन को लेकर है। तीन साल से भी लम्बे समय के बावजूद काम पूरा नहीं हुआ।
जगह-जगह खोदाई चल रही है और पिछले दिनों ऐसे ही बारिश के मौसम में इन्हीं गड्ढों की वजह से कई वार्ड व कॉलोनियों के निवासियों को घर पहुंचने के लिए रैम्प का सहारा लेना पड़ा। तो कई लोग व घर ऐसे थे जिन्हें न चाहते हुए भी अघोषित बाढ़ जैसे हालात से जूझना पड़ा। अब एक बार फिर बारिश की आहट से शहर के वाशिंदों को अपने पुराने जख्म याद आने लगे हैं।
गरज-चमक के साथ 2.4 मिमी की बूंदाबांदी
रविवार की दोपहर आसमान में बादलों का डेरा बना और देखते ही देखते गड़गड़ाहट शुरू हो गई। कुछ देर में ही बदली छा गई और गरह-चमक के बीच बारिश का दौर कुछ मिनटों के लिए शुरू हो गया। मौसम कार्यालय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लगभग 2.4 मिलीमीटर पानी गिरा है। कुछ स्थानों पर ज्यादा बारिश हुई है। वहीं उत्तर-पश्चिम दिशा से 18 से 20 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाओं के बहने का सिलसिला भी बना रहा। अगले चार दिनों तक किसी विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।
तीन दिनों से चल रहा बारिश का क्रम
मौसम विभाग ने इस बात की संभावना जताई थी कि जारी नौतपा में बारिश हो सकती है और ठीक वैसा हुआ भी। शहर ही नहीं बल्कि जिले में कई स्थानों पर तेज आंधी-तूफान के साथ बूंदाबांदी हुई। कहीं कम तो कहीं ज्यादा बारिश से राहत भी मिली है। हालांकि तीन दिनों से जिले में बारिश का क्रम लगातार बना हुआ है। जिस राजस्थान से गर्म हवाएं बह रही थीं अब उसी क्षेत्र से आ रही हवाओं से तापमान में तेजी से गिरावट जारी है। 45.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका अधिकतम तापमान लुढ़ककर 37.2 डिग्री सेल्सियस हो गया है। तो वहीं रात का पारा भी 29 डिग्री सेल्सियस से उतरकर 23.1 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा है।
फिसलकर गिरने का सिलसिला शुरू
नगर निगम क्षेत्र में सीवरेज पाइप लाइन बिछाने का सिलसिला तीन साल से भी ज्यादा का लम्बा सफर पार कर चुका है। इस दौरान शहरवासी काफी खट्टी-मीठी यादों से गुजर चुके हैं। रविवार को तेज आंधी-तूफान के बीच बारिश के बाद शहर के पीटीएस चौराहा, द्वारिका नगर में हाल ही में सीवरेज लाइन के लिए सड़क को तहस-नहस करने का काम किया गया और इस बारिश ने लोगों के मंसूबे का भी काम तमाम कर दिया। अचानक पानी गिरने से दलदल जैसे हालात बन गए और देखते ही देखते लोगों का इसमें फिसलकर गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। हालांकि जो लोग इस हादसे से सुरक्षित रहे वे इस दृश्य को देखकर कीचड़ वाली होली की संज्ञा दे रहे थे। लेकिन जिन्हें परेशानी हुई वे मन ही मन नगर निगम और योजना को कोसते नजर आए।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दुबई प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश को 53,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। वैश्विक मंच पर एआईएम कांग्रेस-2026 में प्रदेश की निवेश क्षमता, नीतियों और भावी संभावनाओं की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
सरकार के साथ बनी सहमति के बाद मध्यप्रदेश में तीन दिन से चल रहा इंटर्न डॉक्टरों का धरना समाप्त हो गया है। स्टाइपेंड में 50% की बढ़ोतरी के साथ ₹21,500 प्रतिमाह करने की घोषणा की गई है। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।
राजधानी भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने और शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में मध्य प्रदेश के इंटर्न डॉक्टर्स का आंदोलन तीसरे दिन और उग्र हो गया है। भोपाल और इंदौर समेत प्रदेशभर के सरकारी मेडिकल कॉलेजों व अस्पतालों में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं।
मध्यप्रदेश के आबकारी विभाग में सागर जहरीली शराब कांड के बाद उपजा विवाद अब प्रशासनिक व्यवस्था और नियमों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। इधर, आबकारी विभाग नोटिस पर मध्यप्रदेश के आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना से पक्ष और जानकारी लेने के लिए उनके फोन नंबर पर बुधवार को दोपहर 2:30 बजे संपर्क किया तो उन्होंने फोन काट दिया।
मध्यप्रदेश में सितंबर महीने के दौरान बैंकिंग सेवाएं गंभीर रूप से प्रभावित होने जा रही हैं। हड़ताल और नियमित साप्ताहिक छुट्टियों के कारण राज्य भर में कुल 9 दिन बैंकों में काम नहीं होगा। सरकार 5-डे बैंकिंग की जायज मांग को अनावश्यक रूप से टाल रही है। हालांकि, स्थिति को संभालने के लिए सरकार और बैंक संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच नई दिल्ली में वार्ता प्रस्तावित है।
दुबई में आयोजित AIM कांग्रेस 2026 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों से की चर्चा। मध्य प्रदेश में इन्फ्रास्ट्रक्चर, हेल्थकेयर और लॉजिस्टिक्स में बड़े निवेश के प्रस्ताव।
मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग का बड़ा कदम। मंत्री इन्दर सिंह परमार 9 सितंबर 2026 को 'ई-ज्ञानसेतु' (e-GyanSetu) यूट्यूब चैनल का करेंगे शुभारंभ। क्षेत्रीय भाषाओं में मिलेंगे गुणवत्तापूर्ण ई-वीडियो कंटेंट।
धार जिले के लिए 8 सितंबर का ऐतिहासिक दिन! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धार-छोटा उदयपुर रेल परियोजना के तहत नवनिर्मित रेलखंड का लोकार्पण किया।
भोपाल में सेंट्रल जीएसटी की बड़ी कार्रवाई। जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापे में 1 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी पकड़ी गई। सारंगपुर में किराना कारोबारियों पर भी स्टेट जीएसटी का शिकंजा।
रीवा में न्याय सत्याग्रह में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली और आदिवासियों के अधिकारों को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने डिप्टी सीएम से इस्तीफे की मांग की।