रीवा के बिछिया थाना क्षेत्र में डकैती की कोशिश नाकाम रही। घर में घुसे नकाबपोश बदमाश परिवार के जागने पर भाग निकले। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई, पुलिस जांच में जुटी।

हाइलाइट्स:
आधा दर्जन नकाबपोश बदमाश घर में घुसे थे।
परिवार के जागने और शोर मचाने पर आरोपी भागे।
पूरी वारदात घर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई।
रीवा, स्टार समाचार वेब
बिछिया थाना अंतर्गत रामसागर मोड़ में परिवार के सदस्यों की सतर्कता से बड़ी घटना होने से बच गई। यहां डकैती डालने घर में घुसे बदमाशों को बैरंग लौटना पड़ा। बदमाशों की यह हरकत घर में लगे सीसीटीव्ही कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित परिवार ने घटना की शिकायत बिछिया थाना में दर्ज कराते हुये सीसीटीव्ही फुटेज पुलिस को सौंप दिया है। बावजूद इसके पुलिस अब तक घटना स्थल का निरीक्षण करने नहीं पहुंची है।
घटना के संबंध में बदरांव निवासी दीपक शुक्ला ने बताया कि 15 और 16 अप्रैल की दरमियानी रात अज्ञात बदमाशों ने उनके घर में डकैती डालने का प्रयास किया है। दो बाइक में सवार होकर आधा दर्जन नकाबपोश बदमाश पहुंचे थे। बदमाश घर के मेन गेट का ताला तोड़ कर भीतर घुसे और कमरों को खंगाल रहे थे। तभी इसकी भनक परिवार के सदस्यों को लग गई, लिहाजा सदस्यों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस दौरान सभी बदमाश मौके से भाग निकले। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने तत्काल ही आसपास के लोगों को जगाया और डॉयल 112 पर सूचना दी। लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। लिहाजा अगले दिन सुबह पीड़ित बिछिया थाना पहुंचे और पुलिस को सीसीटीव्ही फुटेज सौंपते हुये शिकायत दर्ज कराई। बताया गया है कि दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। वहीं इधर पीड़ित परिवार दहशत में है। आसपास के रहवासियों के बीच भी हड़कंप मचा हुआ है।
नकाबपोश थे सभी बदमाश
सीसीटीवी कैमरे को खंगालने पर पता चला कि बदमाश बाइक में सवार होकर पहुंचे थे, सभी नकाब पहने हुये थे। पीड़ितों ने बताया कि यह घटना रात करीब 2 बजे हुई है। बदमाशों ने जिस कमरे में सदस्य सो रहे थे, उसका दरवाजा भी बाहर से बंद कर दिया था। ऐसे में जब आहट मिली तो उन्होंने आसपास रहने वाले लोगों को फोन करके बुलाया और शोर मचाया, जिससे बदमाशों को भागना पड़ा।
समान थाना क्षेत्र से सिलेण्डर और बाइक पार
समान थाना क्षेत्र में एक घर में बदमाशों ने धावा बोलते हुये गैस सिलेण्डर समेत बाइक को पार कर दिया है। घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमे चोर बाइक से सिलेंडर लेकर जाते नजर आ रहे है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दिया है। खास बात यह है कि इस बार बदमाशों ने घर से नकदी व सोने-चांदी का जेवरात पार नहीं किया है। केवल सिलेण्डर और बाइक लेकर चंपत हो गये हैं। माना जा रहा है कि इन दिनों गैस सिलेण्डर की शार्टेज चल रही है, जिसकी वजह से यह घटना हुई है। इसके पूर्व भी चोरहटा थाना क्षेत्र के करहिया गांव से सिलेण्डर चोरी की घटना सामने आ चुकी है। जिसका पता अब तक नहीं लग पाया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रीवा में नौ महीने से पेंशन नहीं मिलने से परेशान रिटायर्ड कर्मचारी कॉलेज की छत पर चढ़ गया। आत्महत्या की कोशिश से हड़कंप मच गया। प्राचार्य ने समझाइश देकर उसे नीचे उतारा, पेंशन प्रकरण भोपाल भेजा गया।
रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर सभी इंटर्न डॉक्टर दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। मेडिकल टीचर एसोसिएशन ने समर्थन किया, ओपीडी सेवाएं बंद रहीं, भोपाल लाठीचार्ज का विरोध हुआ।
उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के दौरान सती गेट के खड़े हनुमान मंदिर को हटाने के प्रयास पर विवाद गहरा गया है। साध्वी हर्षानंद गिरि ने सरकार को 2 दिन का अल्टीमेटम दिया है। जानें पूरी खबर, IIT इंदौर की जांच और सोशल मीडिया के जरिए उमड़ रही भीड़ की रिपोर्ट।
कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह ने योजनाओं की समीक्षा में पांच साल से पुराने राजस्व प्रकरणों के निराकरण, फार्मर आईडी, राहत वितरण और आवास पूर्णता के निर्देश दिए। हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं के उपचार में लापरवाही पर कार्रवाई होगी।
रीवा के जेल रोड स्थित निजी अस्पताल के सामने आप के पूर्व नेता प्रमोद शर्मा समर्थकों संग प्रदर्शन करने पहुंचे। जबरन अस्पताल में प्रवेश के प्रयास पर पुलिस से बहस और धक्का-मुक्की हुई।
मध्य प्रदेश सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG पंप संचालकों को लंबित टैक्स असेसमेंट में बड़ी राहत दी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए स्व-घोषणा के आधार पर टैक्स निर्धारण की पूरी प्रक्रिया, पात्रता, दस्तावेज और नियमों की विस्तृत जानकारी यहाँ पढ़ें।
पन्ना के नवनिर्मित आयुष भवन में बारिश के दौरान छत से पानी टपकने और दीवारों में सीलन की समस्या सामने आई। दस्तावेज व सामान बाहर निकालना पड़ा। विभाग ने हाउसिंग बोर्ड को मरम्मत पत्र भेजा।
बांधवगढ़ से आया हाथी ई-5 गोरसरी पहाड़ के आसपास मौजूद है। आक्रामक व्यवहार को देखते हुए मैहर प्रशासन सतर्क है। ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा, कुमकी हाथियों से रेस्क्यू की तैयारी।
प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने चित्रकूट के बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री और सहायता राशि वितरित की। उन्होंने दीनदयाल रसोई में भोजन की गुणवत्ता परखी और पुनर्वास कार्यों का जायजा लिया।
सीएमएचओ डॉ. मनोज शुक्ला ने गोबरांव बायपास के पास बीएलएस 108 एंबुलेंस का औचक निरीक्षण किया। चालक-ईएमटी से जानकारी लेकर मरीज के परिजन से फीडबैक लिया और नि:शुल्क, सुरक्षित सेवा के निर्देश दिए।