रीवा जिले में किसानों से महंगे दाम पर खाद बेचने की शिकायतों के बाद एसडीएम वैशाली जैन ने खुद ग्राहक बनकर जांच की। मुंह ढककर दुकान पहुंचीं एसडीएम ने जब तीन गुना दाम पर खाद लेने की बात की तो दुकानदार तैयार हो गया। तुरंत प्रशासन ने छापा मारकर दुकान सीज कर दी और स्टोर से स्टॉक जब्त किया। यूरिया की ब्लैक मार्केटिंग पर बड़ा एक्शन, जिला विपणन अधिकारी की लापरवाही पर भी उठे सवाल।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
मंगलवार की रात को एसडीएम हुजूर ग्राहक बन कर एक खाद दुकान पर पहुंची। मुंह बंधा हुआ था। दुकानदार से खाद का सौदा किया। दुकानदार भी खुश होकर महंगे दाम पर खाद उपलब्ध कराने को तैयार हो गया। इसके बाद जब एसडीएम अपने रूप में आई तो दुकानदार के चेहरे पर हवाइयां उड़ने लगीं। तुरंत मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंच गई। दुकान के दस्तावेजों की जांच की गई। मौके पर किसानों के बयान भी दर्ज किए गए। अनियमितता मिलने पर दुकान को सीज कर दिया गया। स्टोर की भी जांच की गई है।
ज्ञात हो कि रीवा जिला में यूरिया की मारामारी मची है। यूरिया की रैक से प्राइवेट दुकानदारों को भी 30 फीसदी खाद उपलब्ध कराई गई थी। यह दुकानदार किसानों का शोषण करने लगे थे। मजबूरी का फायदा उठा रहे थे। महंगी दरों पर ब्लैक में यूरिया बेच रहे थे। लगातार प्रशासन के पास शिकायत पहुंच रही थी। इसी के तहत इन दुकानदारों को पकड़ने के लिए एसडीएम हुजूर वैशाली जैन ने योजना तैयार की। देर शाम बस स्टैण्ड में संचालित सीताराम खाद भंडार पहुंच गई। दुकान में वह ग्राहक बन कर पहुंची। चेहरा ढ़ंका हुआ था। दुकानदार एसडीएम को पहचान नहीं पाया। उसने तीन गुना अधिक दर पर खाद उपलब्ध कराने की बात कही। इसके बाद जब एसडीएम अपने असली रूप में आई तो दुकानदार के होश ही उड़ गए। मौके पर स्टॉक पंजी आदि का परीक्षण किया गया। कुछ भी रजिस्टर्ड नहंी मिला। किसानों को ब्लैक में खाद बेची जा रही थी। उनका पीओएस मशीन में अंगूठा नहीं लगाया जा रहा था। एसडीएम ने दुकान को सीज कर दिया। इसके बाद चोरहटा में दुकान संचालक के स्टोर की जानकारी भी मिली। एसडीएम टीम के साथ स्टोर भी पहुंची। स्टोर में भी पहुंच कर स्टॉक को जब्त किया गया है।
पूरे जिला में मची है किसानों से लूट
किसानों की खाद की समस्या अभी खत्म नहीं हुई है। डबल लॉक में खाद के लिए किसानों की लाइनें लग रही है। वहीं बाजार में भी प्राइवेट दुकानदारों को शासन ने खाद उपलब्ध कराई है। सभी जगह दुकानदार किसानों को लूट रहे हैं। दो से तीन गुना महंगी दर पर खाद बेची जा रही है। इस पर प्रशासन नियंत्रण नहीं कर पा रहा है।
जिला विपणन अधिकारी पर उठे सवाल
वैसे तो यह कार्रवाई और सख्ती जिला विपणन अधिकारी शिखा वर्मा को करना चाहिए लेकिन वह इस मामले में काफी सुस्त है। इतनी खाद की मारामारी के बाद भी उनकी कार्यप्रणाली में कोई बदलाव नहीं आया। प्रशासनिक अधिकारी ड्यूटी पर सुबह 7 बजे ही पहुंच जाते हैं लेकिन जिला विपणन अधिकारी 11 बजे के पहले मैदान में नजर नहीं आती। इसके अलावा उन्होंने एक मात्र ठीहा करहिया सब्जी मंडी को बना लिया है। इसके अलावा जिला में कहीं भी निरीक्षण के लिए भी नहीं जाती। सुबह से शाम तक करहिया में ही डटी रहती हैं। इसी लापरवाही का फायदा प्राइवेट दुकानदार उठा रहे हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस बैठक में स्कूली बच्चों, अग्निवीरों, किसानों और आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।